आरडी संस्थान के आयोजन में केन्द्रीय राज्य मंत्री और संस्थान की निदेशक ने पूर्व छात्रों को दिया मार्गदर्शन

RD Institute Alumni Meet: बैतूल (राष्ट्रीय जनादेश)। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए प्रसिद्ध आरडी संस्थान बैतूल में पूर्व छात्र मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में बतौर मुख्य अतिथि केन्द्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उइके एवं आरडी संस्थान की निदेशक ऋतु खण्डेलवाल विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे। अतिथियों द्वारा दीप प्रज्जवलन कर समारोह का शुभारंभ किया गया। 

आरडी संस्थान से शिक्षा प्राप्त कर देश के प्रतिष्ठित आईआईटी, एनआईटी, चिकित्सा संस्थानों में अध्ययनरत एवं विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत पूर्व छात्र-छात्राओं ने कार्यक्रम में सहभागिता की। समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि केन्द्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उइके ने कहा कि पूर्व छात्र मिलन समारोह जैसे कार्यक्रम विद्यार्थियों को अपनी जड़ों से जोड़ते है। उन्होंने कहा कि आरडी कोचिंग क्लासेस से एक सैकड़ा से अधिक विद्यार्थियों का आईआईटी एवं एनआईटी में तथा 70 से अधिक छात्र-छात्राओं का मेडिकल कॉलेजों में चयन होना गौरव की बात है। 

संस्थान की उत्कृष्ठता को किया रेखांकित

केन्द्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उइके ने कहा कि आरडी संस्थान के पूर्व छात्र देश के प्रतिष्ठित तकनीकि एवं मेडिकल संस्थानों में अध्ययन करने के साथ ही ख्याति प्राप्त संस्थाओं में सेवाएं देकर अपने सपनों को साकार करने के साथ ही राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हंै। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की सफलता ने आरडी संस्थान की गुणवत्ता और उत्कृष्ठता को रेखांकित किया है। 

पूर्व छात्रों की उपलब्धि प्रेरणा स्त्रोत: ऋतु खण्डेलवाल

आरडी संस्थान की निदेशक श्रीमती खण्डेलवाल ने पूर्व छात्रों का अभिवादन करते हुए कहा कि एलुमनी, संस्थान की सबसे बड़ी ताकत होते हैं। संस्थान के विषय विशेषज्ञ शिक्षकों के मार्गदर्शन में पूर्व छात्रों ने कड़ी मेहनत कर अपने लक्ष्य को हासिल किया। पूर्व छात्रों की सफलता उनके उज्जवल भविष्य के निर्माण में सहभागी बनेगी। निदेशक श्रीमती खण्डेलवाल ने कहा कि पूर्व छात्रों की उपलब्धियां वर्तमान विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत साबित होगी। उन्होंने सभी एलुमनी से संस्थान से जुड़े रहकर अपने अनुभव साझा करने का अनुरोध किया। 

संस्थान से मिली शिक्षा, अनुशासन और आत्मविश्वास से हासिल सफलता

आरडी संस्थान में आयोजित पूर्व छात्र मिलन समारोह में पूर्व विद्यार्थियों ने अपने अनुभव साझा किए। पूर्व छात्र-छात्राओं का कहना था कि आरडी संस्थान में मिली शिक्षा, संस्कार, अनुशासन और आत्म विश्वास से उन्होंने उत्कृष्ठ सफलता हासिल की। उन्होंने कहा कि संस्थान की निदेशक श्रीमती खण्डेलवाल के मार्गदर्शन में शिक्षकों द्वारा उन्हें शिक्षा के साथ ही बहुमुखी विकास का पाठ भी पढ़ाया गया। 

प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए आरडी कोचिंग क्लासेस में विषय विशेषज्ञ शिक्षकों द्वारा पढ़ाई करवाने के साथ ही उन्हें उच्च स्तरीय शैक्षणिक सामग्री, टेस्ट सीरिज उपलब्ध करवाकर सतत अभ्यास करवाया गया। पूर्व विद्यार्थियों का कहना था कि आरडीसीसी से उन्हें बड़े सपने देखने और उन्हें साकार करने के लिए कड़ी मेहनत करने का आत्मविश्वास मिला। एलुमनी गेट टू गेदर आयोजन के लिए सभी पूर्व छात्र-छात्राओं ने निदेशक श्रीमती ऋतु खण्डेलवाल के प्रति आभार व्यक्त किया।