ये है छत्तीसगढ़ की सबसे खूबसूरत सड़क, नहीं करता गाड़ी रोकने का मन…
छत्तीसगढ़ देश का 26वां राज्य है और इसे भारत की खनिज राजधानी के रूप में भी जाना जाता है। खनिजों के साथ-साथ यह राज्य अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए भी खास पहचान रखता है। घने जंगल, पहाड़, नदियां और झरने यहां की पहचान हैं। यही वजह है कि हर साल बड़ी संख्या में पर्यटक छत्तीसगढ़ की ओर आकर्षित होते हैं। इसी प्राकृतिक वैभव के बीच एक ऐसी सड़क है, जिसे लोग छत्तीसगढ़ की सबसे खूबसूरत सड़क कहते हैं।
हम बात कर रहे हैं बिलासपुर–अंबिकापुर को जोड़ने वाली NH-130 की। यह हाईवे न सिर्फ यातायात का अहम जरिया है, बल्कि अपने शानदार नजारों के कारण लोगों के दिलों पर भी राज करता है। करीब 6 लेन की यह आधुनिक सड़क इतनी खूबसूरत है कि इस पर सफर करते समय गाड़ी रोकने का मन ही नहीं करता।
NH-130 के दोनों ओर फैली हरियाली, दूर-दूर तक नजर आते जंगल और खुला आसमान सफर को यादगार बना देते हैं। खासकर सुबह और शाम के समय यहां का दृश्य और भी मनमोहक हो जाता है। यही कारण है कि इस मार्ग से गुजरने वाले लोग अक्सर तस्वीरें और वीडियो बनाते नजर आते हैं।
यह सड़क सिर्फ सुंदरता ही नहीं, बल्कि विकास की भी प्रतीक है। बेहतर कनेक्टिविटी के कारण बिलासपुर और अंबिकापुर के बीच सफर आसान और सुरक्षित हो गया है। स्थानीय लोगों के साथ-साथ पर्यटकों के लिए भी यह मार्ग खास बन चुका है।

Betul Collector Action: कलेक्टर की बड़ी कार्रवाई: लापरवाही पर पटवारी पर गिरेगी निलंबन की गाज, रीडर की वेतन वृद्धि रोकने के निर्देश
Betul Encroachment Drive: शहर से हटाया जाएगा अवैध अतिक्रमण, विशेष अतिक्रमण दस्ता गठित, शुरू होगी मुहिम
Betul property tax increase: अब ज्यादा हल्की होगी जेब, बैतूल में संपत्ति कर 10% बढ़ा, हंगामे के बीच परिषद बैठक में बड़ा फैसला
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (1 अप्रैल 2026 )
प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी
एपिस्टीन सेक्स कांड: प्रभावित पीड़ितों को बैंक देगा 686 करोड़ रुपये का मुआवजा