Betul Municipal PIC Meeting: बैतूल में अवैध नल कनेक्शन पर कार्यवाही की तैयारी, पीआईसी की बैठक में लिया गया बड़ा फैसला
बैतूल (राष्ट्रीय जनादेश) (Betul Municipal PIC Meeting)। नगर पालिका की पीआईसी (प्रेसीडेंट इन काउंसिल) की बैठक आज बाल मंदिर स्थित सभा कक्ष में हुई। नगर पालिका अध्यक्ष पार्वतीबाई बारस्कर की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में पीआईसी ने शहर के विकास और आम लोगों को ज्यादा से ज्यादा सुविधाएं मुहैया कराने संबंधी 116 प्रस्तावों को मंजूरी दी। बैठक में उपाध्यक्ष महेश राठौर, सभापति नीतेश परिहार, विकास प्रधान, रेणुका यादव, रघुनाथ लोखंडे, राजेश पानकर, कल्पना धोटे, तरूण ठाकरे, सीएमओ सतीश मटसेनिया सहित नपा के अधिकारी प्रमुख रूप से मौजूद थे।
पीआईसी की बैठक के एजेंडे में 116 प्रस्ताव रखे गए थे। इन सभी को पीआईसी ने मंजूरी प्रदान कर दी है। इनमें अधिकांश प्रस्ताव विभिन्न निर्माण कार्यों तथा सामग्री खरीदी की दरों को स्वीकृति प्रदान किए जाने से संबंधित थे। इसके अलावा कई महत्वपूर्ण निर्णय भी लिए गए। बैठक में मुरैना के एक ठेकेदार के कार्य निरस्त कर उसे प्रतिबंधित कर दिया गया है वहीं स्थानीय ठेकेदारों को कार्य करने के लिए अंतिम अवसर दिए जाने का निर्णय लिया गया। शहर की जलप्रदाय व्यवस्था को लेकर भी कई निर्णय बैठक में लिए गए हैं।
बनाया जाएगा नया फिल्टर प्लांट
एजेंडे में एक प्रस्ताव भविष्य की जरुरतों को देखते हुए नए फिल्टर प्लांट निर्माण का भी था। पूर्व में विधायक हेमंत खंडेलवाल भी अधिक पानी की व्यवस्था के लिए नए जल स्रोत तलाश करने के निर्देश दे चुके हैं। इसके चलते नगरीय प्रशासन की एक टीम आकर माचना और ताप्ती नदी पर बैराज निर्माण हेतु कुछ प्वाइंट भी देख कर जा चुकी है। जल्द ही इस दिशा में आगे कदम बढ़ाए जा सकते हैं।
जल प्रदाय को लेकर यह निर्णय भी हुए
इसके अलावा फिल्टर प्लांट हेतु 240 एचपी की मोटर क्रय किए जाने, जलप्रदाय शाखा की मदों में बजट वृद्धि किए जाने, पेयजल व्यवस्था में लगने वाली मेंटेनेंस सामग्री क्रय किए जाने, ताप्ती इंटेकवेल हेतु 335 एचपी की मोटर क्रय किए जाने, जलप्रदाय में रखे गए 5 श्रमिकों को दिसंबर तक रखे जाने, जलशुद्धिकरण सामग्री क्रय किए जाने के निर्णय लिए गए। एक महत्वपूर्ण निर्णय यह लिया गया कि निकाय क्षेत्र के अंतर्गत अवैध रूप से किए गए नल कनेक्शनों को वैध किए जाने के संबंध में विचार कर निर्णय लिया गया।
आवारा कुत्तों का होगा बधियाकरण
वित्त वर्ष 2026-27 में शहरी क्षेत्र के आवारा कुत्तों का बधियाकरण एवं टीकाकरण किया जाएगा। हाइड्रा क्रेन मशीन किराए पर लिए जाने का निर्णय भी लिया गया। अमृत 2.0 योजना के तहत पेयजल नेटवर्क सप्लाई कार्य की समयावधि बढ़ाए जाने का निर्णय भी लिया गया। घर-घर कचरा संग्रहण कार्य हेतु पूर्व से कार्यरत एजेंसी की समयावधि को एक माह बढ़ाने का निर्णय भी लिया गया।
योग्यता और वरिष्ठता के आधार पर वेतन
नगर पालिका में दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को योग्यता व वरिष्ठता के आधार पर वेतन भुगतान किए जाने का निर्णय लिया गया। शहर के विनोबा वार्ड आबकारी से अंडर ब्रिज होते हुए करबला घाट तक प्रस्तावित सीसी सड़क का नामकरण पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटलबिहारी बाजपेयी के जन्मदिवस पर 25 दिसंबर 2025 को अटल पथ किए जाने के संबंध में निर्णय लिया गया। सीधी भर्ती के रिक्त पदों की पूर्ति प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड के माध्यम से किए जाने के संबंध में निर्णय लिया गया।

इंदौर में शादी के दौरान हादसा, ओवरलोड लिफ्ट टूटने से 12 घायल; 8 महिलाओं को फ्रैक्चर
Neetu Parmar chairman decision: हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: नीतू परमार फिर संभालेंगी नपा अध्यक्ष पद, वर्षा गढ़ेकर जाएंगी सुप्रीम कोर्ट
हिंदी पत्रकारिता के 200 साल पूरे, CM योगी ने इसे समाज का आईना बताया
घबराकर गैस बुकिंग या स्टॉक करने कि जरुरत नहीं, मध्यप्रदेश में ऑयल कंपनियों द्वारा ईंधन की पर्याप्त आपूर्ति जारी
प्रियंका गांधी का बड़ा आरोप: LDF ने BJP से किया अंदरूनी समझौता
जयराम ठाकुर का तीखा हमला—हिमाचल से कांग्रेस का ‘बीज’ खत्म कर देंगे