RD Coaching Betul: आरडी कोचिंग से साकार हो रहे आईआईटी और मेडिकल के सपने: डीडी उइके
केन्द्रीय राज्य मंत्री ने आईआईटी मेंस एडवांस और मेडिकल कॉलेजों में चयनित विद्यार्थियों को किया सम्मानित
बैतूल (राष्ट्रीय जनादेश) (RD Coaching Betul)। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए मशहूर आरडी संस्थान बैतूल में 24 दिसंबर को आयोजित भव्य सम्मान समारोह में संस्थान में अध्ययनरत रहकर आईआईटी मेंस एडवांस एवं मेडिकल कॉलेजों में चयनित हुए 30 विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केन्द्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उइके एवं आरडी संस्थान की निदेशक ऋतु खण्डेलवाल ने देश के प्रतिष्ठित तकनीक एवं चिकित्सा संस्थानों में चयनित छात्र-छात्राओं को स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र भेंट कर सम्मानित किया और उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। आरडी संस्थान में हुए सम्मान से भावी इंजीनियर और डॉक्टर अभिभूत हो गए।

राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान: डीडी उइके
सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि केन्द्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उइके ने आरडी संस्थान में विद्यार्थियों को क्वालिटी एजुकेशन, प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी करवाने के साथ ही जीवन मूल्यों की शिक्षा भी दी जाती है। यह राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने कहा कि आरडी संस्थान के विद्यार्थी देश के प्रतिष्ठित आईआईटी और मेडिकल संस्थानों में चयनित होकर राष्ट्र निर्माण के लिए कार्य करेंगे। केन्द्रीय राज्य मंत्री श्री उइके ने विद्यार्थियों को समाज और देश के लिए कार्य करने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि बैतूल जिले के लिए गौरव का विषय है कि आरडीसीसी से 100 से ज्यादा बच्चे आईआईटी, एनआईटी में चयनित तथा 70 से ज्यादा मेडिकल कॉलेज में चयनित हुए हंै और अपने सपने को साकार कर रहे हैं। साथ ही अपने अभिभावकों एवं जिले का नाम रोशन कर रहे हैं।

लक्ष्य हासिल करने सतत परिश्रम करें: ऋतु खण्डेलवाल
सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए आरडी संस्थान की निदेशक ऋतु खण्डेलवाल ने कहा कि यह उत्कृष्ठ सफलता विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, अभिभावकों के सहयोग और शिक्षकों के सतत मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने संस्थान के शिक्षकों के समर्पण की सराहना की। निदेशक श्रीमती खण्डेलवाल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि लक्ष्य प्राप्त करने के लिए अनुशासित रहकर निरंतर परिश्रम करें।

इन विद्यार्थियों का हुआ सम्मान
आरडी संस्थान में आयोजित भव्य सम्मान समारोह में आईआईटी सहित मेडिकल संस्थानों में चयनित संस्थान के 30 छात्र-छात्राओं को केन्द्रीय राज्य मंत्री डीडी उइके एवं संस्थान की निदेशक ऋतु खण्डेलवाल ने सम्मानित किया। सम्मान समारोह में मंच से अपने अनुभव साझा करते हुए सभी शिक्षकों एवं संस्थान के प्रति आभार व्यक्त किया। सम्मान समारोह में विद्यार्थियों के लिए प्ररेणा स्रोत और संस्थान की शैक्षणिक उपलब्धियों का प्रतीक रहा।
सम्मान समारोह में मिलन मोहने आईआईटी रूड़की, अंशिका राजेश आईआईटी रूड़की, चहक धोटे आईआईटी इंदौर, दीपाली चौहान आईआईटी इंदौर, ख्याति मानकर आईआईटी जोधपुर, कुलदीप साहू आईआईटी बीएचयू, आर्यन हुरमोड़े आईआईटी त्रिवेंद्रम, उत्कर्ष आहूजा आईआईआईटी नागपुर, लावण्या चौकीकर एनआईटी सूरत, अदित विकेश शाह एनआईटी उत्तराखण्ड, आर्यन राठौर एनआईटी जयपुर, प्रियांशी वर्मा आईआईआईटी सूरत, पुष्पराज साहू एनआईटी भोपाल, यशस्वी अड़लक वीआईटी चेन्नई, आर्या धोटे एनआईटी ग्वालियर, प्रिंस वराठे एनआईटी जयपुर, ईशिता पंवार एनआईटी जयपुर, पुनीत जेईसी जबलपुर, पार्थ चौकीकर आईआईआईटी नागपुर, सुहानी चौधरी एनआईटी ग्वालियर, सौम्या पारे, गौरव साहू एनआईटी भोपाल, भावांशु राठौर एनआईटी हमीरपुर एवं मेडिकल कॉलेज में चयनित छात्र-छात्राओं में कामिनी बोरबन जीएमसी ग्वालियर, तेजश सिंह नायक जीएमसी रीवा, ज्ञानेश प्रजापति जीएमसी छिंदवाड़ा, ध्वनि सर्याम जीएमसी भोपाल, ऋषभ धोटे मानसरोवर सिहोर मेडिकल कॉलेज को सम्मानित किया गया।

इंदौर में शादी के दौरान हादसा, ओवरलोड लिफ्ट टूटने से 12 घायल; 8 महिलाओं को फ्रैक्चर
Neetu Parmar chairman decision: हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: नीतू परमार फिर संभालेंगी नपा अध्यक्ष पद, वर्षा गढ़ेकर जाएंगी सुप्रीम कोर्ट
हिंदी पत्रकारिता के 200 साल पूरे, CM योगी ने इसे समाज का आईना बताया
घबराकर गैस बुकिंग या स्टॉक करने कि जरुरत नहीं, मध्यप्रदेश में ऑयल कंपनियों द्वारा ईंधन की पर्याप्त आपूर्ति जारी
प्रियंका गांधी का बड़ा आरोप: LDF ने BJP से किया अंदरूनी समझौता
जयराम ठाकुर का तीखा हमला—हिमाचल से कांग्रेस का ‘बीज’ खत्म कर देंगे