Betul Cultural festival: आरडी पब्लिक स्कूल के सांस्कृतिक महोत्सव ‘क्रेजी मैनिया’ ने बांधा समां
सह पाठ्यक्रम गतिविधियों की व्यक्तित्व निर्माण में अहम भूमिका: ऋतु खंडेलवाल
बैतूल (Betul Cultural festival)। उत्कृष्ट शैक्षणिक संस्थान आरडी पब्लिक स्कूल बैतूल में 20 एवं 21 दिसंबर को दो दिवसीय भव्य सांस्कृतिक महोत्सव का आयोजन किया गया। 'क्रेजी मैनियाÓ एवं अंतरविद्यालयीन गीत एवं नृत्य प्रतियोगिता में लगभग 15 विद्यालयों के विद्यार्थियों ने सहभागिता की। आयोजन ने विद्यार्थियों को रचनात्मक प्रतिभा और सांस्कृतिक कौशल प्रदर्शित करने का सशक्त मंच प्रदान किया। सांस्कृतिक महोत्सव को संबोधित करते हुए आरडी पब्लिक स्कूल की डायरेक्ट ऋतु खंडेलवाल ने कहा कि व्यक्तित्व के विकास और निर्माण में सह पाठ्यक्रम गतिविधियों की अहम भूमिका है।
महोत्सव के पहले दिन 'क्रेज़ी मैनिया'
सांस्कृतिक महोत्सव के पहले दिन आयोजित 'क्रेजी मैनिया' का शुभारंभ मुख्य अतिथियों एसडीएम बैतूल डॉ. अभिजीत सिंह एवं सहायक आयुक्त जनजातीय विभाग विवेक कुमार पांडे की उपस्थिति में हुआ। पहले दिन 180 से अधिक विद्यार्थियों ने एकल एवं समूह नृत्य, गीत, वाद्य संगीत, फैशन शो एवं स्टैंड-अप कॉमेडी जैसी प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। इन प्रस्तुतियों ने विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, अनुशासन, टीम भावना और मंचीय कौशल का प्रदर्शन किया।

डायरेक्टर ने की प्रयासों की सराहना
इस अवसर पर आरडी संस्थान की निदेशक ऋतु खंडेलवाल ने विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को संबोधित किया। उन्होंने विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों के प्रयासों की सराहना करते हुए जीवन में सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों के महत्व पर बल दिया और कहा कि ये गतिविधियां व्यक्तित्व के सर्वांगीण विकास में अहम भूमिका निभाती हैं।
दूसरे दिन गीत और नृत्य प्रतियोगिता
महोत्सव के दूसरे दिन अंतरविद्यालयीन गीत एवं नृत्य प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें लगभग 210 विद्यार्थियों ने भाग लिया। मेजबान विद्यालय होने के कारण आरडीपीएस बैतूल ने प्रतियोगिता में भाग नहीं लिया, परंतु दर्शकों के लिए दो विशेष नृत्य प्रस्तुतियाँ दीं।
शिक्षा के साथ सांस्कृतिक गतिविधियों में करें सहभागिता: कलेक्टर
समापन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी, प्राचार्य जेएच कॉलेज डॉ. मीनाक्षी चौबे, प्राचार्य गर्ल्स कॉलेज डॉ. विद्या चौधरी उपस्थित रहे। कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी ने अपने संबोधन में कार्यक्रम की सराहना करते हुए विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक गतिविधियों में भी सक्रिय रहने के लिए प्रेरित किया। अतिथियों ने विजेताओं को ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर पुरस्कृत किया।
इन्होंने निभाई निर्णायक की भूमिका
प्रतियोगिताओं के निर्णायक के रूप में समूह गीत के लिए प्रदीप रूइकर (अमरावती), नरेंद्र नाथ एवं दिलीप रावत तथा समूह नृत्य के लिए ज्योति चारपे एवं महादेव बरास्कर उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों ने आरडी पब्लिक स्कूल बैतूल द्वारा सांस्कृतिक आदान-प्रदान एवं समग्र शिक्षा को बढ़ावा देने के प्रयासों की सराहना की।

Shastri Stadium Betul: लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम का कमर्शियल उपयोग: बिना अनुमति कोचिंग, सुरक्षा इंतजाम नदारद
Sonaghati railway bridge: सोनाघाटी में बनेगा नया ब्रिज: तीसरी रेलवे लाइन के साथ यातायात होगा आसान
Betul underbridge closed: अंडरब्रिज बंद, 10 वार्डों की मुसीबत: मोक्षधाम, स्कूल और अस्पताल तक पहुंचना हुआ मुश्किल
राशिफल 7 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
कसनिया में 33/11 केवी नवनिर्मित विद्युत उपकेंद्र प्रारंभ
ई-ऑफिस में फाईल बढ़ाते समय सभी नियमों एवं स्पष्ट अभिमत के साथ हो प्रस्तुतिकरण : प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा