छिंदवाड़ा: महिला ने दिया चार बच्चों को जन्म, सातवें महीने में हुआ प्रसव
छिंदवाड़ा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में छिंदवाड़ा (Chhindwara) के जुन्नारदेव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (Junnardeo Community Health Center) में गजब हुआ. ग्राम रोरा ढेकनी माल निवासी 28 वर्षीय गर्भवती महिला गुनो (Pregnant Woman Guno) पति जग्गू सिंह ने एक साथ चार बच्चों (Four Children) को जन्म (Birth) दिया. इनमें तीन लड़कियां और एक लड़का है. प्रसव के बाद जच्चा-बच्चा सभी पूरी तरह स्वस्थ हैं. उन्हें बेहतर देखभाल के लिए जिला अस्पताल छिंदवाड़ा रेफर कर दिया गया है.
यह घटना न केवल परिवार बल्कि पूरे इलाके में खुशी की लहर ले आई है, जहां ग्रामीणों ने इसे ‘भगवान की कृपा’ करार दिया. गुनो का प्रसव रविवार रात करीब 10 बजे शुरू हुआ. पति जग्गू सिंह ने बताया, “रोरा ढेकनी माल से 35 किलोमीटर दूर जुन्नारदेव पहुंचने में देरी हुई, लेकिन डॉक्टरों की तत्परता से सब संभव हो गया. हमारा परिवार अब सात सदस्यों का हो गया. ये घटना पूरी तरह से भगवान की कृपा मानी जाएगी, नहीं तो सातवें महीने में ऐसा हो पाना मुश्किल होता है.”
ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर के अनुसार, नवजात बच्चों का वजन अपेक्षाकृत कम होने के कारण एहतियातन सभी को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है. मां और बच्चों की स्थिति फिलहाल स्थिर है. बताया बेटे का वजन 1.8 से 2.2 किलो है.

Shastri Stadium Betul: लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम का कमर्शियल उपयोग: बिना अनुमति कोचिंग, सुरक्षा इंतजाम नदारद
Sonaghati railway bridge: सोनाघाटी में बनेगा नया ब्रिज: तीसरी रेलवे लाइन के साथ यातायात होगा आसान
Betul underbridge closed: अंडरब्रिज बंद, 10 वार्डों की मुसीबत: मोक्षधाम, स्कूल और अस्पताल तक पहुंचना हुआ मुश्किल
राशिफल 7 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
कसनिया में 33/11 केवी नवनिर्मित विद्युत उपकेंद्र प्रारंभ
ई-ऑफिस में फाईल बढ़ाते समय सभी नियमों एवं स्पष्ट अभिमत के साथ हो प्रस्तुतिकरण : प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा