Betul Traffic Diversion: सीएम मोहन यादव का बैतूल दौरा कल, शहर के कई इलाके नो व्हीकल जोन घोषित, भारी वाहनों पर रोक
बैतूल (राष्ट्रीय जनादेश) (Betul Traffic Diversion)। मेडिकल कॉलेज के भूमिपूजन के लिए 23 दिसंबर को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा बैतूल प्रवास पर रहेंगे। उनका कार्यक्रम पुलिस परेड ग्राउंड पर होगा। इसके मद्देनजर शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में खासा बदलाव किया गया है। कल शहर के कई क्षेत्र नो व्हीकल जोन रहेंगे, जहां वाहनों की आवाजाही नहीं हो सकेगी। इसके अलावा कई स्थानों पर जाने के लिए डायवर्टेड मार्गों का सहारा लेना होगा।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा का कल 23 दिसंबर को बैतूल शहर के पुलिस परेड ग्राउंड में भूमिपूजन कार्यक्रम एवं जन सभा का आयोजन होना है। इस दौरान शहरी सीमा में भारी वाहनों जैसे ट्रक, डंपर एवं ट्रैक्टर ट्रॉली का प्रवेश निषेध रहेगा।
इन स्थानों से आगे नहीं आ सकेंगे
यह भारी वाहन मुलताई रोड की ओर से एलबी लॉन, आठनेर रोड से कुंवर मैरिज लॉन, फोरलेन हाईवे से तितली चौराहा, भोपाल की ओर से भारत भारती और आमला की ओर से हमलापुर चौक स्थित वाइन शॉप से आगे नहीं आ सकेंगे।
यह स्थान रहेंगे नो व्हीकल जोन
इनके अलावा शहर के कई स्थान नो व्हीकल जोन रहेंगे। इनमें थाना चौक, कमानी गेट, गणेश मंदिर चौक, कॉलेज चौक, पुलिस कंट्रोल रूम चौक, अम्बेडकर चौक और शिवाजी चौक शामिल हैं।
इन स्थानों पर की जाएगी बस पार्किंग
सीएम के कार्यक्रम में जिले के विभिन्न स्थानों से लोगों को लेकर आने वाली बसों के लिए पार्किंग की व्यवस्था भी की गई है। आमला, मुलताई, प्रभात पट्टन, घोड़ाडोंगरी और बैतूल ब्लॉक से आने वाली बसें सदर बाजार मैदान पर पार्क की जाएंगी। इसे बी-1 नाम दिया गया है। इसी तरह भैंसदेही, भीमपुर, आठनेर, चिचोली, शाहपुर की ओर से आने वाली बसों की पार्किंग डॉन बास्को स्कूल खेल परिसर में होगी। इसे बी-2 नाम दिया गया है।
कारों की इन स्थानों पर पार्किंग
- पी-1: व्हीआईपी कार पार्किंग रक्षित केन्द्र परिसर यातायात थाना में होगी।
- पी-2: आमला, मुलताई, प्रभात पट्टन ब्लॉक से आने वाली कारें जेएच कॉलेज परिसर में पार्क होंगी।
- पी-3: घोड़ाडोंगरी ब्लॉक से आने वाली कारें ताप्ती क्लब एवं गायत्री शक्ति पीठ मंदिर के सामने परिसर में पार्क होंगी।
- पी-4: भैंसदेही, भीमपुर, आठनेर, चिचोली, बैतूल ब्लॉक की कारें लालबहादुर शास्त्री स्टेडियम, उत्कृष्ठ विद्यालय परिसर, खेल परिसर एवं हॉकी स्टेडियम के पीछे पार्क होंगी।
- पी-5: शाहपुर ब्लॉक की कारें न्यू बैतूल ग्राउंड अवस्थी गोदाम के पास पार्क होंगी।
- पी-6: मोटर साईकिलें जिला अस्पताल परिसर अम्बेडकर चौक के पास पार्क की जाएंगी।
इन स्थानों पर बनाए डायवर्सन पाइंट
शहर के राम बोलो चौक माचना ब्रिज बडोरा, गेंदा चौक, मैकेनिक चौक, थाना चौक, कालापाठा को डायवर्सन पाइंट बनाया गया है। इन सभी स्थानों से ऐसे वाहन जो सभा स्थल में सम्मिलित नहीं हो रहे हैं, उन्हें परिवर्तित मार्ग पर भेजा जावेगा।
- कोठी बाजार क्षेत्र के लिए गेंदा चौक से इटारसी रोड, गडाघाट रोड, अखाड़ा चौक होकर कोठी बाजार जाना होगा।
- गंज मार्केट के लिए रामबोलो चौक से रामनगर अंडर ब्रिज, मैकेनिक चौक, कांतिशिवा चौक होकर गंज बाजार जाना होगा।
- कालापाठा में संतु के पान ठेले के पास से ग्रीनसिटी भग्गूढाना, केन्द्रीय विद्याालय, मंडी चौक (गंज मस्जिद के पास) होकर गंज मार्केट जाना होगा।
- गौठाना गोंस जिम से रानीपुर की आरे से आने वाले ट्रैफिक को जिम के पास से कच्चे मार्ग होते हुए फांसी खदान, अवस्थी गोदाम होकर चक्कर रोड जाना होगा।

Shastri Stadium Betul: लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम का कमर्शियल उपयोग: बिना अनुमति कोचिंग, सुरक्षा इंतजाम नदारद
Sonaghati railway bridge: सोनाघाटी में बनेगा नया ब्रिज: तीसरी रेलवे लाइन के साथ यातायात होगा आसान
Betul underbridge closed: अंडरब्रिज बंद, 10 वार्डों की मुसीबत: मोक्षधाम, स्कूल और अस्पताल तक पहुंचना हुआ मुश्किल
राशिफल 7 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
कसनिया में 33/11 केवी नवनिर्मित विद्युत उपकेंद्र प्रारंभ