Betul police action: शिकायतों पर एसपी की सख्ती, एएसआई राज पहाड़े और प्रधान आरक्षक सचिन पाटिल लाइन अटैच
बैतूल (राष्ट्रीय जनादेश) (Betul police action)। आठनेर थाने में पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक राज पहाड़े एवं घोड़ाडोंगरी पुलिस चौकी में तैनात प्रधान आरक्षक सचिन पाटिल को पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र जैन ने लाइन अटैच कर दिया है। उक्त दोनों पुलिसकर्मियों के खिलाफ मिली गंभीर शिकायतों के चलते एसपी ने उन्हें फील्ड पोस्टिंग से हटाकर रक्षित केन्द्र में पदस्थ किया है।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक आठनेर थाने में पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक राज पहाड़े द्वारा एक फरियादी के साथ मारपीट करने सहित एक व्यक्ति को मुर्गा बनाकर अपमानित करने की शिकायते पीडि़तों द्वारा पुलिस अधीक्षक से की थी। शिकायतों को गंभीरता से लेकर एसपी उक्त एएसआई को आठनेर थाने से हटाकर रक्षित केन्द्र बैतूल में पदस्थ किया है।

बंगाल चुनाव के बीच ED का एक्शन, कई ठिकानों पर छापेमारी
AAP ने खटखटाया राज्यसभा सभापति का दरवाजा, 7 सांसदों की सदस्यता पर सवाल
एमपी में 2025 बैच के IAS अधिकारियों की पोस्टिंग, प्रशासन को मिले नए चेहरे
किसानों के लिए खुशखबरी, 9 मई तक कर सकेंगे स्लॉट बुकिंग, खरीदी जारी