Betul self-immolation case: महिला मित्र ने शादी से किया इंकार तो युवक ने पेट्रोल डालकर लगा ली खुद को आग, जिला अस्पताल में भर्ती
बैतूल (राष्ट्रीय जनादेश) (Betul self-immolation case)। घोड़ाडोंगरी रेलवे स्टेशन की पार्किंग में मंगलवार दोपहर लगभग तीन बजे पांढुर्णा जिले के ग्राम चाटवा निवासी एक युवक ने स्वयं पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। युवक का पूरा शरीर झुलस गया है। वहां मौजूद लोगों ने आग बुझाकर युवक को घोड़ाडोंगरी अस्पताल ले गया वहां से जिला अस्पताल लाया है। युवक एक विवाहित महिला पर शादी करने का दबाव बना रहा था महिला द्वारा तलाक होने तक इंतजार करने को कहा जिससे महिला पर दबाव बनाने युवक ने यह कदम उठाया है। युवक की हालात गंभीर होने पर उसे भोपाल रैफर किया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बच्चे का प्रमाण पत्र बनवाने पांढुर्णा से आई थी महिला
पांढुर्णा जिले की निवासी महिला शारदा (परिवर्तित नाम) ने बताया उसका विवाह घोड़ाडोंगरी में लगभग ७ साल पहले हुआ था। उसका एक पुत्र भी है। पति द्वारा मारपीट करने से परेशान होकर वह लगभग ५ साल पहले पति को छोडक़र अपने बेटे को लेकर मायके में रह रही थी। वह पांढुर्णा में प्रायवेट जॉब कर बेटे को पाल रही थी। बेटे का जन्म घोड़ाडोंगरी में हुआ था। वह मंगलवार को बेटे का जन्म प्रमाण पत्र और आधार कार्ड बनवाने घोड़ाडोंगरी आई थी।
छह माह से परेशान कर रहा था युवक
शारदा ने बताया कि पांढुर्णा जिले के ग्राम चाटवा निवासी अविनाश परते पिता साहबलाल परते (२८) पिछले लगभग ६ माह से उसे शादी करने परेशान कर रहा था। शारदा ने उससे कहा कि पहले उसका तलाक हो जाने दो फिर घर वालों से बात करके शादी करेंगे, लेकिन अविनाश उसका पीछा करता रहा। उसने कई बार मना किया फिर भी वह नहीं माना। मंगलवार को उसके घोड़ाडोंगरी आने की जानकारी लगने पर अविनाश भी घोड़ाडोंगरी आ गया।
स्टेशन पर किया आत्मदाह
शारदा ने बताया अविनाश परते लगभग एक बजे घोड़ाडोंगरी आ गया और उसे फोन लगाकर बुलाने लगा। दोपहर लगभग ढाई बजे वह घोड़ाडोंगरी रेलवे स्टेशन जा रही थी तो स्टेशन के बाहर वाहन पार्किंग में नशे में धुत अविनाश ने उसे रोक लिया। यहां भी वह शादी करने की बात करने लगा। मैने उससे यहां भी कहा कि पहले मेरा तलाक हो जाने दो तब बात करूगी।
इस पर अविनाश ने मुझे धमकी देते हुए कहा कि मैं मर जाऊंगा और तुझे फंसा दूंगा। यह कहकर उसने स्वयं के ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। वहां मौजूद लोगों ने आग बुझाई और उसे घोड़ाडोंगरी अस्पताल ले गया वहां से जिला अस्पताल लाया है। अविनाश की हालात गंभीर होने पर उसे भोपाल रिफर कर दिया है। अविनाश के परिजनों के आने पर उसे भोपाल ले जाएगे। पुलिस ने अविनाश के साथ ही सके भी बयान दर्ज किए है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

पत्नी की हत्या कर शव बोरी में छुपाया, आरोपी ने कबूला जुर्म
बंगाल चुनाव के बीच ED का एक्शन, कई ठिकानों पर छापेमारी
AAP ने खटखटाया राज्यसभा सभापति का दरवाजा, 7 सांसदों की सदस्यता पर सवाल
एमपी में 2025 बैच के IAS अधिकारियों की पोस्टिंग, प्रशासन को मिले नए चेहरे