Betul Mandi maize theft: शुक्रवार को लगाया था चौकड़ा, रविवार को गायब; बैतूल मंडी से किसान की ७० कट्टे मक्का चोरी
बैतूल (राष्ट्रीय जनादेश) (Betul Mandi maize theft)। कृषि उपज मंडी बैतूल में व्याप्त अव्यवस्था और मंडी प्रबंधन के गैर जिम्मेदाराना रवैये से किसानों की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है। मंडी में एक दर्जन से अधिक सुरक्षाकर्मी तैनात रहने के बावजूद एक किसान की ७० कट्टे लगभी ४२ क्विंटल मक्का गायब हो गई। किसान ने शुक्रवार शाम लगभग ७ बजे मंडी के शेड क्रमांक १२ में मक्का उतारकर चौकड़ा लगाया था। रविवार शाम को किसान मक्का का ढेर लगाने पहुंचा तो उसकी ७० कट्टे मक्क गायब थी।
किसान ने सोमवार को मंडी सचिव और बैतूल बाजार थाना में ७० कट्टे मक्का गायब होने की शिकायत की। मंगलवार को बैतूल बाजार पुलिस मंडी पहुंची और घटना स्थल का निरीक्षण करने के साथ ही सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले लेकिन मंगलवार शाम तक मक्का ले जाने वाले का पता नहीं लगा था। मक्का गायब होने से किसान को लगभग ७० हजार रूपए की चपट लग गई है।
शाम ७ बजे लाई थी मक्का
मंडी प्रबंधन भले ही यह दावा करे कि मंडी में मक्का लाने वाले किसानों के वाहनों को नीलामी के दिन ही सुबह ५ बजे, बजे तक प्रवेश दिया जाएगा, लेकिन गेट पर तैनात कर्मचारी की मिलीभगत और सैटिंग से किसी भी समय मक्का के वाहनों को मंडी परिसर में प्रवेश दे दिया जाता है। आठनेर निवासी किसान प्रशांत जितपुरे ने भी शुक्रवार शाम लगभग ७ बजे ७० कट्टे मक्का लेकर पहुंचा। यहां गेट पर सैटिंग करके वाहन अंदर ले गया और शेड़ नं. १२ में ७० कट्टे मक्का का चौकड़ा लगाकर चला गया।
ढेर लगाने पहुंचा तो चौकड़ा गायब
शनिवार और रविवार को मंडी में नीलामी नहीं होनी थी। मंडी में तैनात सुरक्षाकर्मियों और सीसीटीवी के भरोसे किसान शुक्रवार रात में ही मक्का उतारकर वापस चला गया। रविवार शाम को प्रशांत जितपुरे मक्का का ढेर लगाने मंडी आया ताकि सोमवार को होने वाली नीलामी के पूर्व ढेर लगा दे, लेकिन जब वह शेड नंबर १२ पहुंचा तो उसके होश उड़ गए। वहां से उसकी ७० कट्टे मक्का गायब थी। कापी तलाश करने के बाद भी मक्का नहीं मिली तो सोमवार को मंडी खुलने पर प्रशांत ने मंडी सचिव से लिखित शिकायत की। साथ ही बैतूल बाजार थाना पहुंचकर मंडी से मक्का गायब होने की शिकायत की।
जांच करने मंडी पहुंची बैतूलबाजार पुलिस
किसान द्वारा मंडी परिसर से ७० कट्टे मक्का गायब होने की सूचना मिलने पर मंगलवार को बैतूलबाजार थाना से एसआई नरेन्द्र ठाकुर सहित अन्य पुलिसकर्मी मंडी पहुंचे। यहां शेड क्रमांक १२ पहुंचकर घ्ज्ञटनास्थल का निरीक्षण किया साथ ही पीडि़त किसान और मंडी सचिव से चर्चा की। पुलिस ने मंडी परिसर में लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली, लेकिन लाइट कम होने और कैमरों की क्वालिटी ठीक नहीं होने से कुछ स्पष्ट दिखाई नहीं दिया। पुलिस बुधवार को सब्जी मंडी साइड लगे कैमरों की फुटेज देखेगी तब ही कुछ स्पष्ट हो पाएगा।
इनक कहना
आठनेर के किसान प्रशांत जितपुरे ने मंडी से ७० कट्टे मक्का गायब होने की शिकायत की है। किसानों को बार-बार निर्देश दिए जा रहे है कि मंडी में नीलामी के दिन सुबह ५ बजे से १० बजे तक ही मक्का लाए इसके बावजूद शनिवार और रविवार को मंडी में नीलामी नहीं होने की जानकारी के बावजूद किसान शुक्रवार शाम को मक्का लेकर आया। वाहन का मंडी में प्रवेश कैसे हुआ इसकी जांच की जाएगी। बैतूलबाजार पुलिस भी जांच करने आई थी उन्हें सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध करवा दिए है। मक्का चोरी तो नहीं हुई होगी किसी व्यापारी द्वारा कन्फ्यूजन में उठा ली होंगी उसकी जांच कर रहे है।
सुरेश परते
सचिव, कृषि उपज मंडी, बैतूल
आठनेर के किसान प्रशांत जितपुरे ने मंडी से ७० कट्टे मक्का गायब होने की शिकायत की है। मंगलवार को थाने से गई पुलिस टीम ने जांच की और मंडी में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज देखे। मंडी परिसर में पर्याप्त लाईट नहीं होने और कैमरे की क्वालिटी ठीक नहीं होने से कुछ स्पष्ट नहीं हो पा रहा है। बुधवार को सब्जी मंडी साइड लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच करने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। फिलहाल पुलिस सभी एंगल से जांच कर रही है।
अंजना धुर्वे
थाना प्रभारी, बैतूल बाजार

पत्नी की हत्या कर शव बोरी में छुपाया, आरोपी ने कबूला जुर्म
बंगाल चुनाव के बीच ED का एक्शन, कई ठिकानों पर छापेमारी
AAP ने खटखटाया राज्यसभा सभापति का दरवाजा, 7 सांसदों की सदस्यता पर सवाल
एमपी में 2025 बैच के IAS अधिकारियों की पोस्टिंग, प्रशासन को मिले नए चेहरे