बैतूल (राष्ट्रीय जनादेश) (Homebound Film Oscar)। धर्मा प्रोडक्शन के बैनर के तहत बनी फिल्म होमबाउंड को आस्कर के लिए नामांकित किया गया है। इस फिल्म के डायरेक्टर नीरज गेहवान है। फिल्म को पहले कांस फिल्म फेस्टीवल में दिखाया जा चुका है। अब यह फिल्म आस्कर के लिए नामांकित हुई है। 

इस फिल्म में बैतूल के कलाकार अमित कसेरा ने ट्रक ड्राइवर गेरूलाल का किरदार निभाया है। फिल्म के दृश्य में पूरे देश में लॉकडाउन रहता है। तभी कुछ ट्रांसपोर्ट के जरिए लोग अपने गांव की ओर जाते हैं। उस दौरान ट्रक ड्राइवर उन्हें ट्रक के ऊपर बैठने की जगह देता है। बाद में जब दोस्त को खांसी चलती है तो उसे उतार दिया जाता है। तमाम मिन्नतों के बाद ट्रक ड्राइवर उनके पैसे वापस करके ट्रक आगे बढ़ा देता है। दो दोस्तों के किरदार में इशान खट्टर और विशाल जेठवा है। जाह्नवी कपूर मुख्य भूमिका में है।