देशभर में बढ़ेगी ठंड: अगले हफ्ते से कड़ाके की सर्दी, उत्तराखंड-हिमाचल में बर्फबारी का अलर्ट
नई दिल्ली। अगले हफ्ते से देशभर में कड़ाके की सर्दी पडऩे के आसार हैं। इस सर्दी का पहला बड़ा पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टर्बेंस) 17 दिसंबर को हिमालयी राज्यों में पहुंचेगा। इसके असर से 18 से 20 दिसंबर के बीच जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में अच्छी बर्फबारी होने की संभावना है। 21 और 22 दिसंबर को पहाड़ों से बादल हटते ही तापमान तेजी से गिरेगा। तापमान सामान्य से 5 से 6 डिग्री तक नीचे जा सकता है। उत्तर से चलने वाली ठंडी हवाएं यूपी, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और मध्य भारत तक पहुंचेंगी। इससे मैदानी इलाकों में ठंड काफी बढ़ जाएगी।
इधर, राजस्थान में वेस्टर्न डिस्टरबेंस के चलते सर्दी का असर कम हो गया है। न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री तक बढ़ोतरी हुई है। मध्य प्रदेश में भी अगले 3 दिन तक शीतलहर का अलर्ट नहीं है। हालांकि, पारा लगातार लुढक़ रहा है। शहडोल का कल्याणपुर सबसे ठंडा है। यहां शनिवार रात पारा 4.7 डिग्री सेल्सियस रहा। उधर, हिमाचल प्रदेश में वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय होने से ठंड बढ़ गई है। आज पहाड़ों पर बर्फबारी का अनुमान है। मौसम विभाग ने उत्तराखंड के उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में बारिश-बर्फबारी की संभावना जताई है, जिससे पारा 2-3एष्ट और गिर सकता है।

Gram Panchayat Scam: न दुकान न गोदाम, फिर भी एक ही वेंडर को पंचायतों ने किया करोड़ों का संदिग्ध भुगतान
Betul traffic management: अंडरब्रिज खुलने के बाद भी नहीं बदली यातायात व्यवस्था, ओवरब्रिज के पास मिट्टी के ढेरों से राहगीर परेशान
Road connectivity: बैतूल-बांसखापा मार्ग का इंतजार खत्म: 7 साल से अधूरे निर्माण कार्य ने पकड़ी रफ्तार
Betul weather update: बैतूल में सूरज का प्रचंड प्रकोप: सीजन का सबसे गर्म दिन दर्ज, 43 डिग्री पर पहुंचा पारा
राशिफल 27 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
School Holiday Betul: बच्चों के लिए खुशखबरी: बैतूल में भीषण गर्मी का असर, नर्सरी से आठवीं तक स्कूलों में अवकाश घोषित