MP सरकार में राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी बीजेपी दफ्तर तलब, संगठन ने लगाई फटकार, मांगा जवाब
भोपाल। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की मोहन यादव सरकार (Mohan Yadav government) में राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी (Minister of State Pratima Bagri) की मुश्किलें उस वक्त बढ़ गईं जब उनके भाई अनिल बागरी को गांजा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया। इस मामले के बाद भाजपा हाईकमान ने सख्त रुख अपनाते हुए मंत्री बागरी को प्रदेश कार्यालय तलब किया। क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल से मंत्री बागरी की करीब आधे घंटे तक चर्चा हुई। इसके बाद प्रदेश महामंत्री हितानंद शर्मा से भी बंद कमरे में बातचीत हुई।
सूत्र बता रहे हैं कि संगठन ने मंत्री से सवाल किया – “नाक के नीचे इतना कुछ चलता रहा, आपको जानकारी क्यों नहीं थी?” भाई की गिरफ्तारी पर स्पष्टीकरण मांगा गया। मंत्री प्रतिमा बागरी ने खुद को पूरी तरह निर्दोष बताया और कहा- “भाई के कृत्य से मेरा कोई लेना-देना नहीं है।” हालांकि, संगठन ने सख्त और अहम निर्देश दिए। अजय जामवाल से मुलाकात के बाद मंत्री बागरी मायूस नजर आईं। गौरतलब है कि इससे पहले भी मंत्री के परिवार से जुड़े लोग ऐसे मामलों में फंसे हैं, जिससे पार्टी की छवि पर असर पड़ रहा है। भाजपा नेतृत्व इस मामले को गंभीरता से लेते हुए आगे की कार्रवाई पर नजर रखे हुए है।

Gram Panchayat Scam: न दुकान न गोदाम, फिर भी एक ही वेंडर को पंचायतों ने किया करोड़ों का संदिग्ध भुगतान
Betul traffic management: अंडरब्रिज खुलने के बाद भी नहीं बदली यातायात व्यवस्था, ओवरब्रिज के पास मिट्टी के ढेरों से राहगीर परेशान
Road connectivity: बैतूल-बांसखापा मार्ग का इंतजार खत्म: 7 साल से अधूरे निर्माण कार्य ने पकड़ी रफ्तार
Betul weather update: बैतूल में सूरज का प्रचंड प्रकोप: सीजन का सबसे गर्म दिन दर्ज, 43 डिग्री पर पहुंचा पारा
राशिफल 27 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
School Holiday Betul: बच्चों के लिए खुशखबरी: बैतूल में भीषण गर्मी का असर, नर्सरी से आठवीं तक स्कूलों में अवकाश घोषित