Betul Crime News: बैतूल के 13 करोड़ के घोटाले में इंदौर से एक और आरोपी धराया, अब तक पांच को दबोचा
बैतूल (राष्ट्रीय जनादेश) (Betul Crime News)। जिले की जनपद पंचायत भीमपुर एवं चिचोली में हुए 13 करोड़ रुपये के गबन के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस आरोपी के पास गबन की राशि में से 3.27 करोड़ रुपये पहुंचे थे। अब इस मामले में गिरफ्तार आरोपियों की संख्या 5 तक पहुंच गई है। इस प्रकरण के 4 आरोपी पहले गिरफ्तार किए गए जा चुके हैं। हालांकि मुख्य आरोपी राजेंद्र परिहार अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर है।
उल्लेखनीय है कि 19 मार्च 2025 को जिला पंचायत की जिला समन्वयक अधिकारी इंदिरा मेहतो ने आवेदन कर 13 करोड़ 21 लाख 71 हजार 220 रुपये की राशि के गबन की शिकायत की थी। इस प्रकरण की विवेचना के दौरान चार आरोपियों की गिरफ्तारी पूर्व में की जा चुकी थी।
विवेचना के दौरान ज्ञात हुआ कि 3 करोड़ 27 लाख रुपए की राशि आरोपी पंकज पिता स्वर्गीय रामकिशोर यादव उम्र 35 साल निवासी इंदौर के पास भी गई है। आरोपी से पूछताछ में बताया कि उसने यह राशि पूर्व में गिरफ्तार हो चुके युमेंद्र उर्फ दीपक रहांगडाले से प्राप्त की है।
राजेंद्र और उसकी पत्नी से लिए रुपये
आरोपी के मुताबिक वह इंदौर में हॉस्टल का संचालन करता है। उसके द्वारा हॉस्टल के लिए लोन लिया गया था, जिसे वह चुका नहीं पा रहा था। उसी दौरान युमेंद्र से उसकी पहचान हुई। बातचीत के दौरान उसकी पहचान युमेंद्र के लिए काम करने वाले राजेंद्र परिहार से हुई।
आरोपी पंकज ने युमेंद्र के कहने पर राजेंद्र और उसकी पत्नी से 3 करोड़ 27 लाख प्राप्त किए। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया जा रहा है।

म्यांमार में 4.2 तीव्रता का भूकंप दर्ज हुआ
Gram Panchayat Scam: न दुकान न गोदाम, फिर भी एक ही वेंडर को पंचायतों ने किया करोड़ों का संदिग्ध भुगतान