Betul Medical College: बैतूल मेडिकल कॉलेज का जेपी नड्डा 23 दिसम्बर को करेंंगे भूमिपूजन, प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां शुरू
बैतूल (राष्ट्रीय जनादेश) (Betul Medical College)। पीपीपी मोड पर बनने वाले मेडिकल कॉलेज के भूमिपूजन को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। शासन द्वारा इसके लिए जमीन आवंटित कर संबंधित फर्म को उसकी रजिस्ट्री भी कर दी गई है। अब मेडिकल कालेज के लिए भूमिपूजन का समय आ गया है।
विश्वस्त सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 23 दिसम्बर को मेडिकल कॉलेज का भूमिपूजन करने बैतूल आ सकते हैं। दिसम्बर के अंतिम सप्ताह में बैतूल सहित प्रदेश के 4 मेडिकल कॉलेजों का भूमिपूजन होना है। इसके लिए विगत दिनों मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दिल्ली में जेपी नड्डा से मुलाकात कर मेडिकल कॉलेजों के भूमिपूजन के लिए समय मांगा था। मुख्यमंत्री के इस अनुरोध को श्री नड्डा ने स्वीकार करते हुए दिसम्बर के अंतिम सप्ताह में कार्यक्रम करने की स्वीकृति दी थी।
बैतूल विधायक और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल के ड्रीम प्रोजेक्ट में मेडिकल कॉलेज शामिल है। प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद बैतूल का रुतबा भी प्रदेश की राजनीति में बढ़ा है। इसके चलते 4 मेडिकल कॉलेजों का जो भूमिपूजन कार्यक्रम होना है उसमें श्री नड्डा बैतूल आएंगे और बाकी तीन कॉलेजों का भूमिपूजन बैतूल से ही वर्चुअली करने की खबर है।
सूत्रों के मुताबिक भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का आना लगभग तय है। सिर्फ कार्यक्रम स्थल को लेकर चर्चा अंतिम दौर में है। एक पक्ष चाहता है कि कार्यक्रम जिला मुख्यालय पर हो। वहीं दूसरा पक्ष चाहता है कि मेडिकल कॉलेज के लिए जहां जमीन आवंटित हुई है वहीं भूमिपूजन कार्यक्रम किया जाए। चूंकि भूमिपूजन कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बतौर मुख्य अतिथि रहेंगे, इसलिए कार्यक्रम उनकी गरिमा के अनुरूप ही होगा। चर्चा है कि जल्द ही कार्यक्रम स्थल भी तय हो जाएगा और कार्यक्रम की अधिकृत घोषणा के बाद तैयारी भी युद्ध स्तर पर शुरू कर दी जाएगी।

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई: 11 जगहों पर रेड, हरचरण सिंह भुल्लर केस में जांच तेज
दीपिका-रणवीर की बेटी ‘दुआ’ ने पहली बार देखा लाइव शो
समुद्र में सर्जिकल स्ट्राइक: अमेरिका ने ड्रग्स तस्करों की नाव उड़ाई, 3 ढेर
नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने एक्ट्रेस की खूबसूरती की खुलकर तारीफ की
Raghav Chadha और Sandeep Pathak समेत 7 नेता बने BJP सांसद, राज्यसभा सचिवालय की मंजूरी