Betul corruption case: बैतूल के 13 करोड़ के घोटाले में एक और आरोपी इंदौर से धराया, अभी तक चार गिरफ्तार
बैतूल (राष्ट्रीय जनादेश) (Betul corruption case)। जिले की भीमपुर और चिचोली जनपद पंचायतों में स्वच्छ भारत मिशन में 13 करोड़ का घोटाला महीनों पहले सामने आया था। इस मामले में एक और आरोपी को पुलिस ने इंदौर से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। हालांकि मुख्य आरोपी राजेंद्र सिंह परिहार अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर है।
एसपी वीरेंद्र जैन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस मामले की जानकारी देते हुए बताया कि 19 मार्च 2025 को स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत 13 करोड़ 21 लाख 71 हजार 220 रुपये की राशि के गबन की शिकायत हुई थी। इस मामले में तीन आरोपियों की गिरफ्तारी पूर्व में की जा चुकी थी। आज एक और आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। विवेचना में ज्ञात हुआ था कि गबन की कुल राशि में 2 करोड़ 63 लाख रुपए की राशि शॉपिंग भंडार नामक फर्म के खाते में ट्रांसफर हुई है। यह फर्म आरोपी युमेंद्र उर्फ दीपक पिता स्वर्गीय काशीराम रहांगडाले निवासी इंदौर की है।
कहां से पहुंची कितनी राशि
इस फर्म के खाते में 1 करोड़ 64 लाख 64 हजार रुपए चिचोली जनपद से और 98 लाख 56 हजार रुपए जनपद भीमपुर से आए थे। आरोपी द्वारा कुछ पैसा आरोपी राजेंद्र परिहार के कहने पर दूसरे खातों में ट्रांसफर किया गया और कुछ स्वयं के द्वारा खर्च किया गया। करीब 50 लाख उसके स्वयं के एनजीओ शिक्षा लाइब्रेरी के अकाउंट में डाले गए थे।
पुलिस ने ब्लॉक करवाया बैंक खाता
इस खाते में अभी भी 23 लाख रुपये मौजूद है। इस पर पुलिस ने उस बैंक खाते को ब्लॉक करवा दिया है। आरोपी युमेंद्र उर्फ दीपक को पुलिस अधीक्षक द्वारा गठित एसआईटी द्वारा इंदौर से अभिरक्षा में लिया गया।
कई आरोपी अभी भी चल रहे फरार
गिरफ्तार किए गए आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। इस मामले में अभी भी कई आरोपी फरार चल रहे हैं। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। गिरफ्तारी में एसडीओपी शाहपुर, थाना प्रभारी चिचोली, थाना प्रभारी शाहपुर, उप निरीक्षक दिलीप यादव, रवि शाक्य एवं साइबर टीम की भूमिका रही।

राशिफल 15 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
बिलासपुर से अयोध्या धाम के लिए स्पेशल ट्रेन रवाना, 850 तीर्थ यात्रियों को मिलेगा काशी-विश्वनाथ दर्शन का अवसर
उत्कृष्ट गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से रोशन हो रहा प्रदेश का भविष्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
धमतरी में ‘STREE’ परियोजना का शुभारंभ: 300 ग्रामीण महिलाओं को मिलेगा आत्मनिर्भरता का नया रास्ता
केरल के मुख्य सचिव डॉ. ए. जयतिलक का छत्तीसगढ़ दौरा