Betul medicine theft: मौजे में भरकर दवाइयां चुराता था कर्मचारी, डॉक्टरों को करता था सप्लाई, पत्नी भी शामिल
बैतूल (राष्ट्रीय जनादेश) (Betul medicine theft)। शहर के प्रतिष्ठित होलसेल दवाई विक्रेता सोबेग सिंघ साहनी एंड संस का एक कर्मचारी अपने मौजे में भरकर दवाईयों की चोरी करता था। बीती रात दुकान से निकलते समय दुकान के गार्डों द्वारा बारीकी से की गई चैकिंग में कर्मचारी के मौजे से बड़ी मात्रा में दवाईयां मिली थी। गार्डों द्वारा कर्मचारी के वाहन की चैकिंग की तो स्कूली में भी चोरी की गई लगभग ४० हजार रूपए की दवाईया मिली। जब कर्मचारी के मोबाईल की जांच की गई तो उसमें पता चला कि कर्मचारी अपनी पत्नी के साथ मिलकर शहर के कुछ डॉक्टरों को चोरी की दवाईयां बेचता था। मोबाईल से दो डॉक्टरों द्वारा की गई बातचीत की वाईस रिकार्ड और वाट्सअप चैट भी मिले है। फर्म के संचालक कवलजीत सिंघ साहनी द्वारा गंज थाने में कर्मचारी की रिपोर्ट की। पुलिस ने कर्मचारी सहित एक अन्य के खिलाफ बीएनएस की धारा ३०६ के तहत अपराध दर्ज किया है।
शहर के सिविल लाईन गंज स्थित प्रतिष्ठित होलसेल दवाई विक्रेता सोबेग सिंघ साहनी एंड संस के संचालक कवलजीत सिंघ साहनी ने बताया कि उनकी होलसेल दवाई दुकान में निखिल वाईकर काम करता था। श्री साहनी ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से उनकी फर्म में दवाईयों के स्टॉक में गड़बड़ी मिल रही थी। श्री साहनी ने बताया शनिवार ६ दिसम्बर की रात्रि ९ बजे दुकान बंद होने के बाद सभी कर्मचारी दुकान से निकल रहे थे। तब दुकान के बाहर तैनात गार्ड दीपक मालवी और नरेश मेहरा द्वारा कर्मचारी निखिल वाईकर की तलाशी ली तो उसके मौजे में दो हैम्पर केप्सूल, सुमोकोल टेबलेट, जौममेट तथा पायोज टैबलेट के दो पैकेट रखे मिले। कर्मचारी के पास दवाईयां मिलने पर जब उसकी स्कूटी क्रमांक सीजी १२ एल ८७९७ की तलाशी ली गई तो स्कूटी की डिग्गी में दो नग जौमेट स्प्रे के मिले। श्री साहनी ने बताया उनकी दुकान से ४० हजार रूपए की दवाई चोरी हुई थी।
डॉक्टर-दवाई विक्रेता, अनाज और दूध विक्रेता के साथ मिली दवाई बेचने की चैट
दुकान के कर्मचारी द्वारा ही चोरी किए जाने पर गार्डों ने इसकी सूचना श्री साहनी को दी। श्री साहनी ने उसका मोबाईल चैक किया तो उसमे पता चला कि निखिल वाईकर की पत्नी शहर के कुछ डॉक्टर, एक दवाई दुकान संचालक के साथ ही अनाज विक्रेता और यहां तक कि दूध वाले को भी चोरी की दवाई बेचते थे। निखिल वाईकर के मोबाईल में चोरी की दवाईयों को लेकर जो चैट मिली है उसमें निखिल ने अपने मोबाईल में डॉ. योगेश (डेटिंस्ट), अर्जुन कापसे, कान्हा कापसे, दुर्गा राठौर, प्रदीप नरवरे, पंकज मालवी के नाम से सेव किए है। पुलिस इनकी जांच कर रही है।
चोरी का अपराध दर्ज
श्री साहनी की रिपोर्ट गंज थाना में आरोपी निखिल वाईकर निवासी गंज बैतूल के खिलाफ बीएनएस की धारा ३०६ के तहत अपराध दर्ज किया है। श्री साहनी द्वारा पुलिस को निखिल के मोबाईल में मिली चैट के साथ ही डॉक्टरों को वाइस रिकार्ड भी सौंपी है। इतना ही नहीं चोरी का पूरा रिकार्ड, चोरी की दवाई खरीदने वाले ग्राहकों के नाम और चैट लेन-देन के सबूत भी दिए है। पुलिस आरोपी से पूछताछ और मोबाईल रिकार्ड के आधार पर जांच कर रही है जिससे आरोपियों की संख्या भी बढ़ सकती है।
दोषियों को उजागर करने करवाई एफआईआर
फर्म संचालक कवलजीत सिंघ साहनी ने बताया कि चोरी का खुलासा होने के बाद उन पर सेटलमेंट करने का दबाव बनाया गया, लेकिन हमने स्पष्ट मना कर एफआईआर करवाई। श्री साहनी ने बताया हमारा उद्देश्य है कि ऐसे लोगों के नाम उजागर होना चाहिये दवाई चोरी के साथ चोरी की दवाई खरीदने वालों के चेहरे भी उजागर होने चाहिये ताकि दवा व्यवसाय की विश्वसनीयता बनी रहे। श्री साहनी ने जिलेवासियों को आश्वस्त किया कि हमारी फर्म हमेशा ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ सेवा करती रहेगी।

मोनालिसा लापता: पति फरमान ने वीडियो जारी कर लगाई मदद की गुहार
ट्रंप के बयान से दहला बाजार: सेंसेक्स 1600 अंक लुढ़का, निफ्टी भी बड़ी गिरावट में
भोपाल से पाकिस्तान तक गिद्ध की उड़ान: 7 दिन में 1274 KM का सफर, जानें क्यों छोड़ा गया
होर्मुज जलडमरूमध्य में अमेरिकी नाकाबंदी शुरू, जहाजों की आवाजाही ठप—तेल-गैस संकट गहराने के आसार
रूह कंपा देने वाला खुलासा: पलंग के अंदर मिली महिला डांसर की सड़ी-गली लाश, बदबू से हड़कंप
कर्नाटक में सियासी हलचल तेज: कैबिनेट फेरबदल या CM बदलने पर दिल्ली में मंथन