Betul Mandi News: किसानों को राहत: तीन दिन बाद हुई मक्का खरीदी, 31 हजार बोरों की आवक
बैतूल (राष्ट्रीय जनादेश) (Betul Mandi News)। कृषि उपज मंडी बैतूल में मंगलवार को तीन दिन बाद मक्का की खरीदी हुई तो बड़ी संख्या में किसान मक्का बेचने पहुंचे। मंगलवार को इस खरीफ सीजन में सर्वाधिक ३१ हजार ९११ बोरे मक्का की आवक हुई। रात तक मक्का की तुलाई चालू है। मंगलवार सुबह तक भी व्यापारियों के लगभग १८ से २० हजार बोरे रखे हुए थे। जिन व्यापारियों के बोरे रखे हुए थे उन्हें छोडक़र अधिकतर व्यापारियों ने मंडी प्रबंधन को लिखित में दे दिया है कि मंडी परिसर में उनके कोई बोरे नहीं है। इसके बावजूद जिन व्यापारियों ने बोरे नहीं होने का प्रमाणपत्र नहीं दिया है उनके खिलाफ भी किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की गई। मंगलवार शाम मंडी के बाहर मक्का लेकर आए वाहनों की लंबी कतार लग गई है।
कृषि उपज मंडी बैतूल में शेड के साथ ही पूरे परिसर में व्यापारियों के बोरे रखे होने से मंडी प्रबंधन ने व्यापारियों के बोरे उठवाने और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के बदले किसानों को परेशान करते हुए शनिवार और सोमवार को मंडी में मक्का की खरीदी ही बंद कर दी। जिससे बैतूल मंडी में शनिवार से सोमवार तक ३ दिन मक्का की नीलामी नहीं हुई। तीन दिन बाद मंगलवार को मंडी में मक्का की खरीदी हुई। कुछ किसान तो शुक्रवार शाम से ही मक्का लेकर मंडी आ गए थे जिन्हें ४ दिन इंतजार करना पड़ा। मंगलवार को बैतूल मंडी में इस खरीफ सीजन में सर्वाधिक ३१ हजार ९११ क्विंटल मक्का की आवक हुई। जिसकी तुलाई रात तक चलती रही।
मंडी में अभी भी रखे है व्यापारियों के २० हजार बोरे
व्यापारियों को मंडी परिसर से तीन दिन में सभी बोरे उठाने के निर्देश देने के बावजूद मंगलवार सुबह तक मंडी परिसर में व्यापारियों के लगभग २० हजार बोरे रखे हुए थे। जो मंडी के अधिकतर शेड में रखे थे जिससे मंगलवार को किसानों को अपनी उपज शेड के बाहर ही उतारनी पड़ी
प्रतिदिन दो लाख रूपए का हो रहा नुकसान
मंडी प्रबंधन ने तीन दिन मक्का खरीदी बंद करने के पूर्व मंडी के सभी व्यापारियों से लिखित में मांगा गया कि मंडी परिसर में उनके कोई भी बोरे नहीं है। जिन व्यापारियों के मंडी परिसर में बोरे नहीं थे उन्होंने तो मंडी प्रबंधन को लिखित में दे दिया, लेकिन जिन व्यापारियों के बोरे नहीं उठे है उन्होंने अभी तक लिखकर नहीं दिया है। मंगलवार को भी मंडी में व्यापारियों के लगभग २० हजार बोरे रखे हुए थे।
मंडी बोर्ड के नियमानुसार २४ घंटे में उपज नहीं उठाने पर व्यापारी को १० रूपए प्रति बोरा प्रतिदिन जुर्माना देना होता है, लेकिन बैतूल मंडी प्रबंधन की व्यापारियों से मिली भगत के चलते जुर्माना नहीं लिया जा रहा है। वत्र्तमान में लगभग २० हजार बोरे का ही जुर्माना जोड़ा जाए तो मंडी प्रबंधन प्रतिदिन २ लाख रूपए जुर्माना वसूल सकता है, लेकिन व्यापारियों के हित में मंडी के अधिकारी यह नुकसान उठा रहे है।
मंडी के बाहर लगी वाहनों की कतार
मंगलवार को ३१ हजार ९११ बोरे मक्का की आवक होने के बाद बुधवार के लिए भी मक्का के वाहन मंगलवार को ही पहुंच गए जिन्हें बुधवार सुबह मंडी में प्रवेश दिया जाएगा। मंगलवार शाम को ही मंडी गेट से मुख्य मार्ग तक मक्का भरे वाहनों की कतार लग गई थी। आज भी मक्का की बड़ी मात्रा में आवक होने की संभावना है।

राजकोट एयरपोर्ट पर इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, दुबई से मुंबई जा रही थी फ्लाइट
युद्ध से बातचीत की ओर बढ़े कदम, ईरान ने हमले रोके, सीजफायर पर जोर
छात्रों पर कार्रवाई को लेकर संसद में हंगामा, गृह मंत्री से इस्तीफे नहीं बल्कि माफी की मांग
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर उद्धव ठाकरे का वार, कहा- जनता सच पहचानती है
CJP का सरकार पर बड़ा हमला, कहा- छात्रों के खिलाफ कार्रवाई तुरंत रोको
धरती का खिसकना आया सामने, NISAR सैटेलाइट ने खोली वेनेजुएला भूकंप की परतें