Betul Inspection News: औचक निरीक्षण में मिली ढेरों खामियां, कलेक्टर ने काटा वेतन, सीएमएचओ ने थमाए नोटिस
बैतूल (Betul Inspection News)। कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने मंगलवार को संयुक्त तहसील कार्यालय का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। वहीं सीएमएचओ डॉ. मनोज हुरमाड़े ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पाढर का निरीक्षण किया। इस दौरान खामियां पाए जाने पर वेतन काटने और शोकॉज नोटिस दिए जाने की कार्रवाई की गई है।
कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने तहसील कार्यालय बैतूल में जाति प्रमाण पत्र शाखा, नाजिर शाखा, न्यायालय बैतूल शहरी, न्यायालय बैतूल ग्रामीण, न्यायालय बैतूल बाजार और सांवलीगढ़ का निरीक्षण कर प्रकरणों के निराकरण की समीक्षा की। उन्होंने न्यायलय बैतूल बाजार में राजस्व प्रकरण लंबित पाए जाने पर और प्रकरणों के निराकरण में लापरवाही पर रीडर के 5 दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए।
डिजिटाइजेशन कार्य का अवलोकन
इस दौरान कलेक्टर ने राजस्व अभिलेख के डिजिटाइजेशन कार्य का भी अवलोकन कर जानकारी ली। नायब तहसीलदार श्याम सिंह उईके ने बताया कि जिले में 22 लाख अभिलेख के लक्ष्य के विरुद्ध 18 लाख अभिलेखों का डिजिटाइजेशन कार्य पूरा कर लिया गया हैं। उन्होंने शेष बचे डिजिटाइजेशन को भी शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।
दफ्तर में नहीं मिली साफ-सफाई
कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने कार्यालय में साफ सफाई नहीं पाए जाने पर नाराजगी जाहिर की और कार्यालय नाजिर के एक दिन का वेतन काटने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि नव निर्मित भवन का रखरखाव अच्छे से किया जाएं।

कार्यालय आए लोगों से की चर्चा
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने कार्यालय आए लोगों से चर्चा भी की और उनके आवेदनों के निराकरण के लिए आधिकारियों को निर्देशित किया। इस दौरान तहसीलदार ग्रामीण गोवर्धन पाठे, तहसीलदार बैतूल श्याम सिंह उईके सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहें।
अस्पताल में मिली अनियमितताएं, नोटिस किए जारी
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मनोज कुमार हुरमाड़े ने आज घोड़ाडोंगरी विकासखंड के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पाढर का औचक निरीक्षण किया। संतोषप्रद जबाव प्राप्त न होने की दशा में अनुशासनात्मक कार्यवाही करने के लिए पत्र जारी किये।
इन्हें जारी किए गए नोटिस
निरीक्षण के दौरान एएनएम पाढर पूनम पवार निर्धारित गणवेश में नहीं पाए जाने, एएनसी कक्ष अव्यवस्थित रखने, गर्भवती महिलाओं के बैठने की व्यवस्था न होने एवं एएनसी रजिस्टर उपलब्ध न होने, एमपीडब्ल्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पाढर अजीत बर्डे द्वारा डेली डायरी का संधारण नहीं करने, संविदा डीडीसी फार्मासिस्ट प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पाढर प्रवीण उच्चसरे के निरीक्षण के दौरान अपने कर्तव्य स्थल से अनुपस्थित रहने, संस्था में नार्मस अनुसार जीवन रक्षक दवाइयां उपलब्ध नहीं होने, निधि मालवीय संविदा सीएचओ हेल्थ वेलनेस सेंटर पाढर निरीक्षण के दौरान एएनसी रजिस्टर प्रस्तुत नहीं कराने एवं कोई जानकारी उपलब्ध नहीं कराने पर सीएमएचओ डॉ मनोज कुमार हुरमाड़े द्वारा सभी से अपने कर्तव्य के प्रति लापरवाही एवं उदासीनता बरतने पर कारण बताओ सूचना पत्र जारी कर तीन दिवस के भीतर जबाव मांगा गया है।

राजकोट एयरपोर्ट पर इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, दुबई से मुंबई जा रही थी फ्लाइट
युद्ध से बातचीत की ओर बढ़े कदम, ईरान ने हमले रोके, सीजफायर पर जोर
छात्रों पर कार्रवाई को लेकर संसद में हंगामा, गृह मंत्री से इस्तीफे नहीं बल्कि माफी की मांग
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर उद्धव ठाकरे का वार, कहा- जनता सच पहचानती है
CJP का सरकार पर बड़ा हमला, कहा- छात्रों के खिलाफ कार्रवाई तुरंत रोको
धरती का खिसकना आया सामने, NISAR सैटेलाइट ने खोली वेनेजुएला भूकंप की परतें