MP Political News : हेमंत वागद्रे बने OBC विभाग के राष्ट्रीय समन्वयक, AICC ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बैतूल (राष्ट्रीय जनादेश)। पूरे देश में ओबीसी मतदाताओं को अपनी तरफ आकर्षित करने के लिए सभी राजनैतिक दल जी-जान से जुटे हुए हैं। ओबीसी को लेकर राजनैतिक पार्टियां कोई भी मौका नहीं गंवाना चाहती हैं और यह संदेश देना चाहती हैं कि हम ही ओबीसी के सबसे बड़े हितैषी हैं।
कांग्रेस ने भी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की सहमति से एआईसीसी के ओबीसी विभाग में 3 वाइस चेयरपर्सन, 60 राष्ट्रीय समन्वयक और 6 राष्ट्रीय सह समन्वयकों की नियुक्ति की है। इसी कड़ी में बैतूल के कद्दावर कांग्रेस नेता हेमंत वागद्रे को भी ओबीसी विभाग में राष्ट्रीय समन्वयक बनाया गया है।
1 दिसम्बर को पार्टी के महासचिव केसी वेणु गोपाल ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की सहमति से उक्त पदाधिकारियों की घोषणा की है। जिसमें ओमप्रकाश मेहतो, कंवरदीप सेनी और इंद्रजीत सिंह को वाइस चेयरपर्सन बनाया गया है।
वहीं ओबीसी विभाग में 60 राष्ट्रीय समन्वयक बनाए गए हैं जिनमें बैतूल से एकमात्र हेमंत वागद्रे को शामिल किया गया है। राष्ट्रीय स्तर पर गठित इस समिति में श्री वागद्रे को राष्ट्रीय संयोजकों की सूची में शामिल किया जाना बैतूल जिला कांगे्रस के लिए बड़ी उपलब्धि है।
कांग्रेस पार्टी ओबीसी विभाग की बनाई गई इस टीम के माध्यम से पूरे देश में ओबीसी वर्ग को कांग्रेस की नीतियों से अवगत कराते हुए यह विश्वास दिलाने की कोशिश करेगी कि ओबीसी वर्ग की सच्ची हितैषी कांग्रेस पार्टी ही है। बैतूल जिले से हेमंत वागद्रे को ओबीसी विभाग में राष्ट्रीय संयोजक बनाए जाने पर कांग्रेस पार्टी के नेताओं, कार्यकर्ताओं सहित हेमंत वागद्रे के शुभचिंतकों और ईष्टमित्रों ने उन्हें बधाई दी है।

Betul Rain News: बैतूल में रिमझिम से मिली राहत, अच्छी पैदावार के लिए अब तेज बारिश की आस
Shahpur Theft Case: पांच महीने बाद चोरी का खुलासा, नरसिंहपुर का आरोपी गिरफ्तार, साथी पर 10 हजार का इनाम