Betul Collectorate Lift Closed: बंद पड़ी है कलेक्ट्रेट की लिफ्ट, आम लोगों और कर्मचारियों को हो रही परेशानी
बैतूल (राष्ट्रीय जनादेश) (Betul Collectorate Lift Closed)। आम लोगों और बुजुर्ग कर्मचारियों की सहायता के लिए कलेक्ट्रेट में लगाई गई लिफ्ट पिछले 3 दिनों से बंद पड़ी है। इससे विभिन्न कार्यों के लिए कलेक्ट्रेट आने वाले आम लोगों और कलेक्ट्रेट के बुजुर्ग कर्मचारियों को खासा परेशान होना पड़ रहा है।
रोजाना कलेक्ट्रेट में अपनी विभिन्न समस्याएं और कार्य लेकर सैकड़ों लोग कलेक्ट्रेट पहुंचते हैं। इनमें अधिकांश लोग बुजुर्ग और बीमार-असहाय लोग होते हैं। इनके लिए कलेक्ट्रेट की दूसरी मंजिल तक सीढ़ियों से चढ़कर जाना संभव नहीं होता है।
बार-बार चढ़ना-उतरने में मुश्किल
इसी तरह कलेक्ट्रेट में ही कई कर्मचारी भी ऐसे होते हैं जिनके लिए अधिक उम्र या स्वास्थ्य कारणों से बार-बार ऊपर-नीचे चढ़ना-उतरना संभव नहीं होता। इन्हीं सबकी सहूलियत के लिए कलेक्ट्रेट में लिफ्ट लगाई गई है, लेकिन पिछले 3 दिनों से लिफ्ट बंद पड़ी हुई है। इससे सभी को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
एक लिफ्ट पहले से ही बंद
उल्लेखनीय है कि कलेक्ट्रेट में 2 लिफ्ट लगी हैं ताकि एक बंद हो तो दूसरी का उपयोग किया जा सके, लेकिन एक लिफ्ट पहले से बंद पड़ी है। ऐसे में एक ही लिफ्ट लोगों का सहारा बनी थी, लेकिन अब वह भी बंद हो गई है। इससे लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। उन्होंने जल्द लिफ्ट शुरू किए जाने की मांग की है।

Betul ITI Development: हेमंत के प्रयासों से बैतूल आईटीआई के लिए 14.11 करोड़ मंजूर, बालक-बालिका छात्रावास और भवन बनेंगे
शाह की मौजूदगी में शुभेंदु का नामांकन, ममता पर बरसे गृह मंत्री; भवानीपुर में TMC-BJP भिड़ंत
विदेश का सोना और 3 करोड़ कैश नक्सलियों के पास कैसे पहुंचा? जांच शुरू
ग्वालियर में बदमाशों ने पुलिस टीम पर हमला किया, गोलीबारी में बचीं जानें
मंदसौर में मानव शरीर के अंश मिले, पुलिस ने शुरू की जांच
मघड़ा शीतला मंदिर हादसा: 20 लोगों पर मामला दर्ज, चार पुजारी गिरफ्तार