Maize Rack Delay Betul: यह कैसी मनमानी, दिन भर खाली खड़ी रही मालगाड़ी, फिर भी व्यापारियों ने मंडी से नहीं उठाई मक्का
बैतूल (राष्ट्रीय जनादेश) (Maize Rack Delay Betul)। कृषि उपज मंडी परिसर में व्यापारियों द्वारा मक्का नहीं उठाने पर रैक नहीं मिलने का बहाना भी झूठा साबित हो रहा है। शनिवार को मरामझिरी रेलवे स्टेशन पर मक्का ले जाने बुक की गई मालगाड़ी सुबह ६ बजे से शाम तक खाली खड़ी रही, लेकिन व्यापारी मक्का भरने नहीं पहुंचे।
दोपहर ३ बजे के बाद व्यापरी पर पैनल्टी भी लगना शुरू हो गई, इसके बावजूद रैक नहीं भरी गई। इसके पूर्व व्यापारियों द्वारा २३ नवम्बर को भी मक्का ले जाने बुक की गई एक रैक कैंसिल की गई थी। नवम्बर माह में जिले से अभी तक ६ रैक में ११ हजार ४०४ मीट्रिक टन मक्का जा चुकी है, वहीं मंडी परिसर में व्यापारियों की हलगभग ५० हजार क्विंटल मक्का रखी हुई है।
शनिवार सुबह ६ बजे मरामझिरी आ गई थी रैक
जिला मुख्यालय के समीप मरामझिरी स्टेशन पर शनिवार सुबह ६ बजे मक्का ले जाने दिल्ली की मालती ट्रेडिंग कंपनी द्वारा बुक की गई रैक पहुंच गई थी। मलामझिरी से मक्का ले जाने बुक की गई रैक में व्यापारी द्वारा रैक आने के बावजूद मक्का नहीं पहुंचाई गईग्। जिसके चलते मलामझिरी स्टेशन में उक्त रैक दिन भर खाली खड़ी रही।
रेलवे नियमों के अनुसार रैक भरने का निर्धारित समय ९ घंटे दोपहर ३ बजे समाप्त हो गए इसके बाद प्रति घंटा लगभग ६ हजार रूपए पैनल्टी शुरू हो गई इसके बावजूद शनिवार शाम तक व्यापारी द्वारा न तो मक्का भरी गई और न ही रैक कैंसिल करवाई गई। २४ घंटे तक रैक नहीं भरने पर रैक स्वत: कैंसिल हो जाएगी। इसके पूर्व भी २३ नवम्बर को बैतूल से निजडावोलू (पिपावा पोर्ट) के लिए बुक की गई एक रैक व्यापारी द्वारा कैंसिल करवा दी थी।
नवम्बर में जा चुकी है मक्का की ६ रैक
जिले में इस खरीफ सीजन में मक्का की बंपर आवक होने के बाद नवम्बर माह में बैतूल और मरामझिरी स्टेशन से मक्का की ६ रैक बाहर जा चुकी है जिसमें ११ हजार ४०४ मीट्रिक टन मक्का जा चुकी है। बैतूल स्टेशन से ४ नवम्बर को २१ वैगन की आधी मालगाड़ी में १३४० मीट्रिक टन, ९ नवम्बर को भी २१ वैगन में १३३६ टन, १४ नवम्बर को ४२ बैगन में २६८२ टन, १८ नवम्बर को २६८२ मीट्रिक टन और २७ नवम्बर को ४२ वैगन में २६८२ मीट्रिक टन मक्का जा चुकी है, वहीं मरामझिरी से २६ नवम्बर को ४२ वैगन में २६८२ मीट्रिक टन मक्का जिले से जा चुकी है। मरामझिरी में २९ नवम्बर को पहुंची रैक में शाम तक मक्का नहीं भरी है जिससे उक्त रैक कैंसिल होने की संभावना है।
मंडी में अभी भी स्थिति जस की तस
कृषि उपज मंडी में शनिवार को मक्का खरीदी नहीं की गई। शुक्रवार को बिकी मक्का की शनिवार तक तुलाई हो गई है। इसके बावजूद मक्का का उठाव चीटी चाल से हो रहा है। शनिवार को मरामझिरी स्टेशन में मक्का ले जाने रैक लगने के बावजूद मक्का नहीं भरी गई।
मंडी से ट्रकों के माध्यम से व्रूापारी मक्का उठा रहे है, लेकिन जिस गति से शनिवार को मक्का उठी है यदि इसी स्पीड से मक्का का उठाव होते रहा तो सोमवार तक मंडी खाली होने की संभावना नहीं है। मंडी से मक्का का उठाव नहीं होने के बावजूद मंडी प्रबंधन व्यापारियों के प्रति उदारता बरत रहा है और पैनाल्टी नहीं लगा रहा है। जिससे कल सोमवार को भी मंडी में मक्का की खरीदी नहीं की जाएगी।

बारामती उपचुनाव में गरमाई विरासत की सियासत, सुनेत्रा पवार ने अजित पवार के काम आगे बढ़ाने का वादा किया
वीरेंद्र सहवाग ने अजिंक्य रहाणे पर साधा निशाना, दी हद में रहने की सलाह
लखनऊ के लिए पहला मैच खेलने को तैयार अर्जुन तेंदुलकर
छत्तीसगढ़ के फार्म में अफ्रीकन स्वाइन फीवर का कहर, 300 सूअरों की मौत
इंटरनेट बंद होने की आशंका के बीच बड़ी खबर: 100, 200, 500 के नए नोट बाजार में आने वाले!
IPL में आज बुमराह vs सूर्यवंशी, सीजन की सबसे बड़ी टक्कर