Betul Parasia Highway accident: बैतूल-परासिया स्टेट हाईवे पर भीषण हादसा, मोटर साइकिलों की टक्कर में 2 की मौत, दो गंभीर
रानीपुर (राष्ट्रीय जनादेश) (Betul Parasia Highway accident)। बैतूल-सारनी मार्ग पर ग्राम रानीपुर में डेम जोड़ के पास गुरूवार शाम को दो बाईक में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। इस भिड़ंत में दोनों बाईक चालकों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक महिला और एक पुरूष घायल हो गए।
दोनों घायलों को घोड़ाडोंगरी अस्पताल ले जाया गया, जहां युवक की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रिफर किया गया। रानीपुर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
रानीपुर थाना प्रभारी अरविंद धुर्वे ने बताया नांदू खोकरा निवासी राजेश कोरकू अपनी बाईक में सुखलाल और संतोबाई को बिठाकर रानीपुर से बैतूल की ओर जा रहे थे। वहीं ग्राम कुही निवासी पीयूष उईके बाईक से बैतूल से रानीपुर की ओर आ रहा था।
शाम लगभग साढ़े 6 बजे रानीपुर डेम जोड़ के पास दोनों बाईक में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाईक चालक पीयूष उईके और राजेश कोरकू की मौके पर ही मौत हो गई।
वहीं एक बाईक में सवार सुखलाल और संतोबाई निवासी नांदू खोकरा घायल हो गए। दोनों घायलों को तुरंत ही घोड़ाडोंगरी अस्पताल पहुंचाया गया जहां सुखलाल की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल भिजवाया गया है पुलिस ने मर्ग कायम किया है।

राजकोट एयरपोर्ट पर इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, दुबई से मुंबई जा रही थी फ्लाइट
युद्ध से बातचीत की ओर बढ़े कदम, ईरान ने हमले रोके, सीजफायर पर जोर
छात्रों पर कार्रवाई को लेकर संसद में हंगामा, गृह मंत्री से इस्तीफे नहीं बल्कि माफी की मांग
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर उद्धव ठाकरे का वार, कहा- जनता सच पहचानती है
CJP का सरकार पर बड़ा हमला, कहा- छात्रों के खिलाफ कार्रवाई तुरंत रोको
धरती का खिसकना आया सामने, NISAR सैटेलाइट ने खोली वेनेजुएला भूकंप की परतें