illicit liquor distillery betul: बैतूल में खुलेआम चल रही अवैध शराब भट्टी, पुलिस और आबकारी विभाग की कार्यशैली पर सवालिया निशान
बैतूल (राष्ट्रीय जनादेश) (illicit liquor distillery betul)। जिला मुख्यालय बैतूल में सदर ओवर ब्रिज के नीचे मुख्य मार्ग किनारे खुलेआम अवैध शराब की भट्टी चल रही है। पुलिस और आबकारी विभाग की जानबूझ कर की जा रही अनदेखी शहर के बीचो-बीच महुआ की अवैध शराब उतारी जा रही है।
जिला मुख्यालय में जब यह हाल है तो ग्रामीण क्षेत्रों का अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है। कार्रवाई के नाम पर पुलिस महीने में एक-दो बार यहां पहुंचकर महुआ लाहन और अवैध भट्टी तोड़ देती है, लेकिन आरोपी उनके हाथ नहीं आते है। गुरूवार सुबह भी पुलिस ने सदर ओवर ब्रिज के नीचे शराब भट्टी नष्ट की लेकिन हमेशा की तरह इस बार भी आरोपी हाथ नहीं आए।

जिले में अवैध महुआ शराब उतारने वालों के हौसले इतने बुलंद हो गए है कि वे शहर के बीचों-बीच खुलेआम भट्टी लगाकर महुंआ शराब उतार रहे है। शहर के सदर ओवर ब्रिज के नीचे बैतूल-इंदौर व्यवस्ततम सडक़ के साईड में खुलेआम महुंआ शराब उतारी जाती है। आबकारी विभाग तो यहां कभी कार्रवाई करता ही नहीं है। पुलिस विभाग जरूर महीने में एक-दो बार पहुंचकर शराब भट्टी और महुआ लाहन नष्ट करता है, लेकिन आरोपियों को नहीं पकड़ पाता है। जिससे अगले ही दिन से फिर भट्टी शुरू हो जाती है।
- Read Also: CM Kanya Vivah Yojana MP: सामूहिक विवाह में दिखावे को थमा दिए चेक, महीनों बाद भी नहीं मिली राशि
गुरूवार सुबह भी पुलिस ने सदर ओवर ब्रिज के नीचे पहुंचकर यहां चल रही शराब भट्टी और महुआ लाहन नष्ट किया। पुलिस के पहुंचते ही हमेशा की तरह ओरापी फरार हो गए। जब जिला मुख्यालय में यह हाल है तो ग्रामीण क्षेत्रों की कल्पना की जा सकती है।

राजकोट एयरपोर्ट पर इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, दुबई से मुंबई जा रही थी फ्लाइट
युद्ध से बातचीत की ओर बढ़े कदम, ईरान ने हमले रोके, सीजफायर पर जोर
छात्रों पर कार्रवाई को लेकर संसद में हंगामा, गृह मंत्री से इस्तीफे नहीं बल्कि माफी की मांग
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर उद्धव ठाकरे का वार, कहा- जनता सच पहचानती है
CJP का सरकार पर बड़ा हमला, कहा- छात्रों के खिलाफ कार्रवाई तुरंत रोको
धरती का खिसकना आया सामने, NISAR सैटेलाइट ने खोली वेनेजुएला भूकंप की परतें