Betul Nagar Palika Lockdown Issue: बैतूल नगर पालिका की कई शाखाओं में लटके ताले, परेशान होकर बैरंग लौट रहे लोग
बैतूल (राष्ट्रीय जनादेश) (Betul Nagar Palika Lockdown Issue)। इन दिनों प्रशासन का पूरा जोर एसआईआर पर है। इसके लिए विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की ड्यूटी इसमें लगाई गई है। इससे कई विभागों का कामकाज ही पूरा ठप हो गया है। नगर पालिका परिषद बैतूल भी इन्हीं में शामिल है। यहां स्थिति यह है कि कई शाखाओं में तालाबंदी की नौबत आ गई है। यहां अपने काम से आने वाले लोग बैरंग लौटने को मजबूर हैं।
एसआईआर के काम नगर पालिका की विभिन्न शाखाओं के कर्मचारियों की ड्यूटी लगी है। कुछ शाखाएं तो ऐसी हैं जिसके सभी कर्मचारी एसआईआर के काम में जुटे हैं। अभी तक इक्का-दुक्का कर्मचारी नगर पालिका में रहते थे जिससे कम से कम दफ्तर तो खुला रहता था, लेकिन अब कई शाखाओं में स्थिति यह हो गई है कि एक भी कर्मचारी मौजूद नहीं है। इसके कारण इन शाखाओं में ताला लटकाना पड़ रहा है। राजस्व शाखा प्रभारी आरआई ब्रजगोपाल परते ने बताया कि सभी कर्मचारियों की ड्यूटी एसआईआर में लगी होने से कार्यालय को बंद करना पड़ रहा है।
इन शाखाओं में लटके थे ताले
सोमवार को यहां यही नजारा देखने को मिला। आज नगर पालिका की राजस्व शाखा और राशन कार्ड शाखा में ताले लटके थे। इसके अलावा लोक निर्माण विभाग का दफ्तर तो खुला था, लेकिन एक-दो कर्मचारी ही मौजूद थे। अधिकांश टेबल खाली पड़े थे। अन्य शाखाओं में भी इक्का-दुक्का कर्मचारी ही मौजूद थे।
बगैर काम के वापस लौटना मजबूरी
इधर सोमवार होने के कारण कई लोग अपने काम से नगर पालिका पहुंच रहे थे। कुछ लोग तो राजस्व शाखा में टैक्स अदा करने भी आए थे, लेकिन दफ्तर में ताला लगा होने और किसी के मौजूद नहीं होने से वे परेशान होकर बिना काम के ही बैरंग लौटने को मजबूर थे।
लोग बोले- नहीं मिल रही जानकारी
नगर पालिका में विभिन्न कामों से आए लोगों का कहना है कि एक तो यहां आने पर भी काम नहीं हो रहा है, वहीं यह भी जानकारी नहीं मिल रही है कि कर्मचारी कब से उपलब्ध हो सकेंगे। इसलिए यह सूचना लगाना चाहिए या किसी कर्मचारी को तैनात करना चाहिए जो यह बता सके कि कर्मचारी कब से उपलब्ध हो सकेंगे। अन्यथा लोग रोज आकर बिना काम के वापस होने को मजबूर होंगे।

पाकिस्तान बना US-ईरान समझौते का जरिया, ट्रंप को दिए लालच के आरोप
कोहली से तुलना पर भड़के बाबर आजम, पत्रकार से हुई तीखी बहस
वेस्ट एशिया संकट के बीच निर्यातकों को राहत, डीजी शिपिंग का बड़ा आदेश
अमेरिका में जाति विवाद गहराया, हिंदू समुदाय को निशाना बनाने का आरोप
केरल में अनुभव बनाम बदलाव की टक्कर, राजग को चमत्कार की आस
भारत के खिलाफ टेस्ट से बाहर रह सकते हैं राशिद खान