‘सलमान हैं रूढ़िवादी’ – अभिनव कश्यप ने बताया क्यों नहीं चाहते थे मलाइका को आइटम सॉन्ग में
मुंबई: साल 2010 में आई सलमान खान और सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म ‘दबंग’ बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थी। हाल ही में फिल्म के निर्देशक अभिनव कश्यप ने सलमान खान पर गंभीर आरोप लगाए थे। अब अभिनव ने फिल्म के सुपरहिट गाने ‘मुन्नी बदनाम हुई’ को लेकर भी खुलासा किया है। उन्होंने बताया है कि कैसे सलमान खान और उनके भाई अरबाज खान नहीं चाहते थे कि मलाइका इस गाने का हिस्सा बनें।
मलाइका को ‘आइटम गर्ल’ कहे जाने के खिलाफ थे अरबाज
स्क्रीन के साथ अपनी हालिया बातचीत में अभिनव कश्यप ने फिल्म के गाने ‘मुन्नी बदनाम’ को लेकर बात की। इस गाने में मलाइका के डांस ने सबको प्रभावित किया था। अब निर्देशक अभिनव कश्यप ने बताया कि सलमान खान और तब मलाइका के पति अरबाज खान अभिनेत्री को गाने में लेने के सख्त खिलाफ थे। निर्देशक ने कहा कि अरबाज अपनी तत्कालीन पत्नी को आइटम गर्ल कहे जाने के विचार से असहज थे। उन्हें यह बात पसंद नहीं आई कि उनकी पत्नी को आइटम गर्ल कहा जाएगा। अरबाज और सलमान चाहे कुछ भी कहें, असल में बहुत रूढ़िवादी मुसलमान हैं। मलाइका के पहनावे को लेकर भी सलमान से मतभेद थे। वे अपनी महिलाओं को ढके-छिपे रखना चाहते हैं। इसलिए वो नहीं चाहते थे कि वह आइटम सॉन्ग करें।
मलाइका ने ऐसे किया सबको राजी
मलाइका ने कैसे खुद को इस गाने में शामिल किया, इस पर भी अभिनव ने बात की। उन्होंने बताया कि मलाइका एक मजबूत और स्वतंत्र महिला हैं। वह अपनी पसंद खुद तय करती हैं। जब उन्हें यह ऑफर दिया गया, तो उन्होंने हां कर दिया। अरबाज को राजी होने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। उन्होंने अरबाज़ से कहा कि इसमें कुछ भी अश्लील नहीं है, बस डांस है, और गाने में पूरा परिवार है, तुम्हें किस बात का डर है? जाहिर है कि उस गाने ने कई रिकॉर्ड तोड़ दिए।
पहले सलमान नहीं थे गाने का हिस्सा
निर्देशक ने यह भी बताया कि सलमान शुरुआत में इस गाने का हिस्सा नहीं थे, लेकिन जब उन्हें इसकी क्षमता का एहसास हुआ, तो उन्होंने इसे शामिल करने पर जोर दिया। इसके बाद टीम ने इस सीक्वेंस पर फिर से काम किया और सलमान को सोनू सूद और मलाइका के साथ दिखाया।
2017 में हुआ मलाइका और अरबाज का तलाक
अरबाज खान ने साल 1998 में मलाइका से शादी की थी। लेकिन 18 साल की शादी के बाद 2016 में दोनों अलग हो गए और 2017 में उनका तलाक हो गया। इसके बाद अरबाज अब शूरा खान से शादी कर चुके हैं, जबकि वह और मलाइका अपने बेटे का साथ-साथ पालन-पोषण कर रहे हैं। वहीं मलाइका अरबाज से तलाक के बाद अर्जुन कपूर के साथ रिलेशनशिप में थीं। हालांकि, अर्जुन से ब्रेकअप के बाद अब मलाइका के रिलेशनशिप को लेकर फिलहाल कोई जानकारी नहीं है।
बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी ‘दबंग’
अभिनव कश्यप द्वारा निर्देशित ‘दबंग’ में सलमान खान के साथ सोनाक्षी सिन्हा प्रमुख भूमिका में नजर आई थीं। यह सोनाक्षी की पहली फिल्म थी। इसके अलावा फिल्म में सोनू सूद और अरबाज खान भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आए थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी।

Betul Air Force Candidate Death: एयरफोर्स ज्वाइनिंग से एक दिन पहले युवक की मौत, कुएं में मिला शव, सड़क पर उतरे ग्रामीण
Madhya Pradesh Bus Strike: 7 अगस्त तक सरकार को अल्टीमेटम, नहीं मानी मांगें तो थम जाएंगे बसों के पहिए
Betul Land Encroachment: सरकारी जमीन पर कब्जे का बड़ा खेल, जांच में सामने आए 27 अतिक्रमण
Outsource Employees Salary: सीएमएचओ कार्यालय पर गंभीर आरोप, सफाईकर्मियों और कंप्यूटर ऑपरेटरों को नहीं मिल रहा पूरा वेतन
सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधान