अखिलेश यादव का हमला, कहा-भाजपा को बिहार से बाहर कीजिए, वोट का अधिकार छीन रही
आरा। बिहार में एसआईआर के विरोध में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और राजद नेता तेजस्वी यादव के द्वारा निकाले गए मतदाता अधिकार यात्रा के अंतिम चरण में समाजवादी पार्टी प्रमुख और सांसद अखिलेश यादव भी शामिल हुए। साथ ही राहुल गांधी के साथ तेजस्वी यादव, उनकी बहन रोहिणी आचार्या, भाकपा-माले महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य, वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी समेत कई नेता मौजूद थे। आपको बता दें कि मतदाता अधिकार यात्रा बिहार के सासाराम से शुरू होकर 14वें दिन यानी शनिवार को आरा पहुंची। यात्रा के तहत आरा के वीर कुंवर सिंह स्टेडियम में बड़ी जनसभा आयोजित हुई। इस दौरान विपक्षी दलों के कई नेता राहुल गांधी के साथ मंच साझा करते दिखे। जनसभा को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने भाजपा पर जमकर निशाना साथा। उन्होंने बिहारवासियों से अपील करते हुए कहा कि हमने अवध में हराया, आप मगध में हराइए। भाजपा को बिहार से बाहर कीजिए। अखिलेश यादव ने कहा कि बिहार के लोगों ने पहले भी भाजपा का रथ रोका है, इस बार भी जनता इन्हें रोक देगी।ये सरकार पहले वोट का अधिकार छीन रही है, फिर राशन और नौकरी का अधिकार भी छीनना चाहती है। अन्याय के खिलाफ लड़ाई अभी बाकी है। उन्होंने कहा कि मतदाता अधिकार यात्रा लोकतंत्र को बचाने के लिए है, संविधान बचाने के लिए है। हम उम्मीद करते हैं कि बिहार में चुनाव आयोग का ही विशेष पुनरीक्षण (एसआईआर) हो जाएगा। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग नहीं है, यह जुगाड़ आयोग है जो भाजपा के निर्देश पर काम करता है। अखिलेश यादव ने कहा कि हमें, आपको और सभी को उम्मीद थी कि चुनाव आयोग निष्पक्ष काम करेगा। हमारे वोट के अधिकार का संरक्षण करेगा, संविधान को बचाएगा। लेकिन आयोग जिस तरह से भाजपा के साथ मिलकर काम कर रहा है।
ऐसा लगता है कि यह चुनाव आयोग नहीं है बल्कि भाजपा ने इसे ‘जुगाड़ आयोग‘ बना दिया है। बिहार की जनता ने ये भी देखा है कि जहां पर युवा पलायन करते थे, उन्हें तेजस्वी यादव ने नौकरी और रोजगार देने का काम किया था। इस बार जब तेजस्वी यादव सत्ता में होंगे तो बेरोजगारों का पलायन नहीं होगा बल्कि भाजपा का पलायन होने वाला है।अखिलेश यादव ने कहा कि तेजस्वी यादव ने अपने उपमुख्यमंत्री रहने के दौरान बिहार के लाखों लोगों को सरकारी नौकरी दी। उन्होंने कहा कि चुनाव के बाद बिहार में महागठबंधन की सरकार बनेगी। बिहार के अब पलायन नहीं करेंगे, भाजपा का पलायन होगा। वहीं, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि इन्होंने (भाजपा) महाराष्ट्र में चुनाव चोरी किया, हरियाणा में किया, लोकसभा चुनाव में वोट चोरी की। लेकिन हम बिहार का चुनाव इन्हें चोरी नहीं करने देंगे। इस दौरान तेजस्वी यादव ने कहा कि ये सरकार नकलची सरकार है, तेजस्वी आगे है, सरकार पीछे है। आप ही लोग बताओ आपको डुप्लीकेट सीएम चाहिए या ओरिजिनल सीएम चाहिए?” वहीं, एनडीए सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि ये लोग बिहार पर बुरा नजर लगाए हैं।
आपको बता दें कि लगातार चौदह दिनों से चल रही यह यात्रा अब बिहार के अलग-अलग जिलों में और तेज रफ्तार पकड़ रही है। इस दौरान हर तरफ लोगों का हुजूम दिख रहा है। बड़ी संख्या में लोग इस यात्रा में शामिल हो रहे हैं और राहुल गाँधी को देखने व उनसे हाथ मिलाने देखते बनता है। राहुल गांधी के साथ विपक्षी दलों के बड़े नेताओं की मौजूदगी ने स्पष्ट कर दिया है कि महागठबंधन इस बार सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को घेरने की रणनीति पर काम कर रहा है। बिहार में मिल रहे इस समर्थन ने यात्रा को नया राजनीतिक संदेश और ताकत दी है।
- वॉलीबॉल खिलाड़ी सोनू कुमार के नेतृत्व में 750 खिलाड़ी भी यात्रा में शामिल हुए
वॉलीबॉल खिलाड़ी सोनू कुमार के नेतृत्व में 750 खिलाड़ी भी आज की यात्रा में शामिल हुए, जो 14 किमी तक साथ चले। शनिवार को इस यात्रा की शुरुआत छपरा के दरौंधा स्थित उमाशंकर सिंह कॉलेज से हुई। इसके बाद यात्रा एकमा चौक, एकमा विधानसभा होते हुए छपरा पहुंची। यहां स्वागत के बाद यात्रा दाउदपुर और मांझी विधानसभा की ओर बढ़ी। फिर यात्रा राजेंद्र कॉलेज, भगवान बाजार, दरोगा राय चौक, राजेंद्र स्टेडियम और जंग चौक होते हुए भोजपुर जिले में दाखिल हुई।
भोजपुर जिले में यात्रा की शुरुआत बबुरा गांव से शुरू हुई यात्रा जमालपुर, मनभावन मोड़, सकड्डी, कायमनगर, धरहरा, सपना सिनेमा मोड़, शिवगंज, आरा सदर अस्पताल, मठिया मोड़ और शहीद भवन होते हुए अंबेडकर चौक पहुंचेगी। चौक पर बाबा साहेब की प्रतिमा पर राहुल गांधी माल्यार्पण किया।

Betul Air Force Candidate Death: एयरफोर्स ज्वाइनिंग से एक दिन पहले युवक की मौत, कुएं में मिला शव, सड़क पर उतरे ग्रामीण
Madhya Pradesh Bus Strike: 7 अगस्त तक सरकार को अल्टीमेटम, नहीं मानी मांगें तो थम जाएंगे बसों के पहिए
Betul Land Encroachment: सरकारी जमीन पर कब्जे का बड़ा खेल, जांच में सामने आए 27 अतिक्रमण