ये होती है असली बैजबॉल! जेमी स्मिथ ने भारत के होश उड़ाए, रचा खास रिकॉर्ड
नई दिल्ली। एजबेस्टन में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में सब कुछ भारत के पक्ष में रहा। टीम इंडिया ने कप्तान शुभमन गिल के 269 रनों के दम पर विशाल स्कोर खड़ा किया तो गेंदबाजों ने 100 रनों से पहले ही इंग्लैंड की आधी टीम को पवेलियन लौटा दिया। लगा की भारत मजबूत है और तभी इंग्लैंड की बैजबॉल ने भारत के सारी रणनीतियों पर पानी फेर दिया। इसके मुख्य किरदार रहे विकेटकीपर जेमी स्मिथ जन्होंने पहला सेशन खत्म होने से कुछ देर पहले ही अपना शतक पूरा किया।
उनका साथ दिया हैरी ब्रूक ने जो शतक के करीब खड़े हैं। भारत ने इस मैच में 587 रन बनाए। इंग्लैंड ने तीसरे दिन की शुरुआत तीन विकेट के नुकसान पर 77 रनों के साथ की। मोहम्मद सिराज ने दो गेंदों पर दो बड़े विकेट लेकर इंग्लैंड को संकट में डाल दिया। उन्होंने जो रूट और फिर बेन स्टोक्स को पवेलियन की राह दिखाई। यहां से स्मिथ और ब्रूक ने भारत के इंग्लैंड को जल्दी समेटने की प्लानिंग को तहस-नहस कर दिया था।
स्मिथ ने जड़ा सैकड़ा
ब्रूक और स्मिथ ने मुश्किल समय को देखते हुए विकेट पर पैर जमाए लेकिन स्कोरबोर्ड को भी रुकने नहीं दिया। उन्होंने आराम से बल्लेबाजी की। ब्रूक संभल कर खेल रहे थे तो स्मिथ ने तेज रुख अपनाया था जिसका नतीजा ये रहा कि स्मिथ ने 80 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया जो टेस्ट में बहुत बड़ी बात है। ये उनका टेस्ट में संयुक्त रूप से तीसरा सबसे तेज शतक है। उनसे पहले गिलबर्ट जोसेफ ने 1902 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 76 गेंदों पर शतक पूरा किया था। 2022 में जॉनी बेयरस्टो ने न्यूजीलैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में 77 गेंदों पर शतक जमाया था।
हैरी ब्रूक ने 2022 में ही पाकिस्तान के खिलाफ रावलपिंडी में 80 गेंदों पर शतक जमाया था। उन्हीं के साथ अब स्मिथ का नाम जुड़ चुका है। उनके बाद बेन स्टोक्स का नाम है जिन्होंने 85 गेंदों पर न्यूजीलैंड के खिलाफ शतक जमाया था।
निभाई साझेदारी
ब्रूक और स्मिथ के बीच तीसरे दिन पहले सेशन के खत्म होने तक 165 रनों की साझेदारी हो चुकी है। अभी भी इंग्लैंड भारत के स्कोर से 338 रन पीछे है। मेजबान टीम के लिए अभी भी रास्ता आसान नहीं है। हालांकि, अगर भारतीय टीम ने विकेट नहीं निकाले तो फिर उसे परेशानी हो सकती है।

Betul Air Force Candidate Death: एयरफोर्स ज्वाइनिंग से एक दिन पहले युवक की मौत, कुएं में मिला शव, सड़क पर उतरे ग्रामीण
Madhya Pradesh Bus Strike: 7 अगस्त तक सरकार को अल्टीमेटम, नहीं मानी मांगें तो थम जाएंगे बसों के पहिए
Betul Land Encroachment: सरकारी जमीन पर कब्जे का बड़ा खेल, जांच में सामने आए 27 अतिक्रमण
Outsource Employees Salary: सीएमएचओ कार्यालय पर गंभीर आरोप, सफाईकर्मियों और कंप्यूटर ऑपरेटरों को नहीं मिल रहा पूरा वेतन
सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधान