LOC पर फिर उभरे आतंकी लांच पैड्स:आतंकी भारत में घुसने की फिराक में

LOC पर फिर उभरे आतंकी लांच पैड्स:आतंकी भारत में घुसने की फिराक में
पाकिस्तान ने कश्मीर घाटी में लाइन ऑफ कंट्रोल (एलओसी) पर स्थित आतंकियों के लॉन्च पैड्स को फिर से सक्रिय कर दिया है। इस समय वहां 60 से 80 आतंकवादी मौजूद हैं। माना जा रहा है कि ये अफगानिस्तान से लौटे आतंकी हैं। इन्हें यहां प्रशिक्षण दिया जा रहा है। पाकिस्तान गर्मियों के दौरान इन आतंकियों की भारत में घुसपैठ कराने की कोशिश कर सकता है।
अधिकारियों का मानना है कि हालांकि, पाकिस्तान को इन आतंकियों को भारत में भेजने से पहले कई बार सोचना होगा क्योंकि इस्लामाबाद अभी भी फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (एफएटीएफ) की ग्रे लिस्ट में है। अधिकारियों का कहना है कि पाकिस्तान की गंभीरता का अंदाजा तभी लगाया जा सकता है जब यह आतंकी ढांचे को खत्म कर दे।
कुछ समय खाली रहे लॉन्च पैड्स
अधिकारियों ने कहा कि 2019 में भारतीय सेना की सख्ती के बाद पाकिस्तान इन लॉन्च पैड्स से दूर रहा। इसके बाद वे कुछ समय के लिए फिर उभरे और बाद में फिर से गायब हो गए। लेकिन, खुफिया सूचना और फील्ड इकाइयों की निगरानी के अनुसार पिछले साल अगस्त से फिर से सक्रिय हुए इन लॉन्च पैड्स पर 60 से 80 आतंकवादी मौजूद हैं।

पाकिस्तान ने मजबूत की अपनी स्थिति
जानकारी के अनुसार ये आतंकी अफगानिस्तान में युद्ध से लौटे पाकिस्तानी आतंकी हो सकते हैं। अधिकारियों ने आगे बताया कि एलओसी पर पिछले साल से युद्ध विराम चल रहा है और पाकिस्तानी सेना ने 2019 में पीछे हटने के बाद इस समय का इस्तेमाल अपनी स्थिति को मजबूत बनाने में किया है। उसने यहां लगभग 8000 टन रक्षा सामग्री एकत्र कर ली है।

कैलिबर तोपें तैनात
पाकिस्तानी सेना ने पिछले साल से जारी युद्ध विराम का लाभ उठाते हुए इस समय का इस्तेमाल अपनी हवाई रक्षा प्रणाली को मजबूत करने के साथ सीमा पर 60 हैवी कैलिबर तोपों की तैनाती करने में किया है। अधिकारियों ने कहा कि एक ओर भारतीय सेना ने एलओसी पर रणनीतिक बढ़त बनाए रखी है, साथ ही यह भी सुनिश्चित किया है कि आतंकवादी घुसपैठ न कर पाएं।
अधिकारियों ने कहा कि सभी प्रकार की चुनौतियों का सामना करने के लिए एलओसी पर घुसपैठ रोकने वाली ग्रिड और निगरानी को और मजबूत किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिन्नू रानी बोली-बंगला कितनो बड़ौ है, दिग्गी ने कहा-सरकारी है     |     बीकॉम की छात्रा से रेप:मंगेतर ने शादी से इनकार किया, पीड़िता थाने पहुंची     |     इंदौर में नाबालिग बेटी दे पाएगी पिता को लिवर     |     अलका याग्निक को न्यूरो डिसीज, सुनाई देना बंद हुआ     |     मणिपुर में उपद्रवियों ने CRPF की बस में आग लगाई     |     हिंदुजा फैमिली पर घरेलू स्टाफ से क्रूरता के आरोप     |     गंभीर ने टीम इंडिया के कोच का इंटरव्यू दिया     |     ज्येष्ठ पूर्णिमा को सत्यनारायण भगवान की कथा सुनने की है परंपरा     |     18 JUNE 2024     |     शादी की रात दूल्हे ने सुनी दुल्हन की साजिश     |     घर में खेलते समय विस्फोट, 4 बच्चे झुलसे     |     मां-बेटी की हत्या:धारदार हथियार से मारा     |     भाजपा की मंशा सिर्फ कांग्रेस को बदनाम करने की     |     फिल्म ‘छोरी 2’ की एक्ट्रेस का खुलासा     |     PM मोदी ने अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस से मुलाकात की     |     महाराष्ट्र का चंद्रपुर सबसे गर्म, तापमान 44.6 डिग्री     |     ईसाई धर्मगुरु पोप फ्रांसिस नहीं रहे:88 साल की उम्र में निधन     |     IPL में KKR vs GT:सुदर्शन फिफ्टी लगाकर आउट     |     घर के आंगन में तुलसी लगाने की परंपरा     |