इंदौर में BCA स्टूडेंट ने किया सुसाइड: सिर्फ फोन पर होती थी बात

इंदौर में BCA स्टूडेंट ने किया सुसाइड: सिर्फ फोन पर होती थी बात
इंदौर। इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र में रहने वाले एक स्टूडेंट ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जिसकी वजह बेहद चौंकाने वाली है। बताया जा रहा है कि छात्र को उसकी 16 साल की फेसबुक फ्रेंड ब्लैकमेल करते हुए धमका रही थी।

परिवार का आरोप है कि नाबालिग लड़की उनके बेटे पर शादी का दबाव बना रही थी। जिससे परेशान होकर उसने सुसाइड कर लिया। जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है।
फांसी लगाकर दी जान
पुलिस ने बताया कि एरोड्रम थाना क्षेत्र में 60 फीट स्थित कृष्णा कॉलोनी में रहने वाले 18 साल के सूर्यांश पाराशर ने रविवार देर रात फांसी लगा ली। उसके पिता पंडिताई का काम करते हैं। सूर्यांश बीसीए सेकंड ईयर की पढ़ाई कर रहा था।
लॉकडाउन में फेसबुक पर हुई थी दोस्ती
परिवार के मुताबिक लॉकडाउन के दौरान सूर्यांश की दोस्ती फेसबुक के माध्यम से सतना की रहने वाली 16 वर्षीय नाबालिग से हुई थी। लगातार बातचीत के बाद दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गईं। लड़की उस पर शादी के लिए दबाव बनाने लगी। वो कई बार उसे धमकी भी दे चुकी थी। ​​​

एक-दूसरे से कभी नहीं मिले थे दोनों
परिजनों का कहा है कि सूर्यांश कभी उस लड़की से नहीं मिला था। उससे सिर्फ फोन पर ही बात होती थी। इसके बाद भी वो शादी के लिए दबाव बनाने लगी। इससे बेटा घबराया हुआ था। परिवार वालों को तो इस पूरे मामले के बारे में पहले कोई जानकारी भी नहीं थी। घटना के बाद दोस्तों ने बातचीत में परिवार को सारी बातें बताईं।

लड़की ने ही मौत की जानकारी दोस्तों को दी
परिवार ने बताया कि घटना के समय सूर्यांश अपनी उसी फेसबुक फ्रेंड लड़की से बात कर रहा था। क्योंकि घटना की जानकारी सूर्यांश के दोस्तों को पहले लड़की ने ही दी थी। लड़की से जानकारी मिलने पर ही उसके दोस्त जब कृष्ण बाग कॉलोनी स्थित घर पहुंचे, तब सूर्यांश कमरे में फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने मृतक का फोन जब्त कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिन्नू रानी बोली-बंगला कितनो बड़ौ है, दिग्गी ने कहा-सरकारी है     |     बीकॉम की छात्रा से रेप:मंगेतर ने शादी से इनकार किया, पीड़िता थाने पहुंची     |     इंदौर में नाबालिग बेटी दे पाएगी पिता को लिवर     |     अलका याग्निक को न्यूरो डिसीज, सुनाई देना बंद हुआ     |     मणिपुर में उपद्रवियों ने CRPF की बस में आग लगाई     |     हिंदुजा फैमिली पर घरेलू स्टाफ से क्रूरता के आरोप     |     गंभीर ने टीम इंडिया के कोच का इंटरव्यू दिया     |     ज्येष्ठ पूर्णिमा को सत्यनारायण भगवान की कथा सुनने की है परंपरा     |     18 JUNE 2024     |     शादी की रात दूल्हे ने सुनी दुल्हन की साजिश     |     घर में खेलते समय विस्फोट, 4 बच्चे झुलसे     |     मां-बेटी की हत्या:धारदार हथियार से मारा     |     भाजपा की मंशा सिर्फ कांग्रेस को बदनाम करने की     |     फिल्म ‘छोरी 2’ की एक्ट्रेस का खुलासा     |     PM मोदी ने अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस से मुलाकात की     |     महाराष्ट्र का चंद्रपुर सबसे गर्म, तापमान 44.6 डिग्री     |     ईसाई धर्मगुरु पोप फ्रांसिस नहीं रहे:88 साल की उम्र में निधन     |     IPL में KKR vs GT:सुदर्शन फिफ्टी लगाकर आउट     |     घर के आंगन में तुलसी लगाने की परंपरा     |