यूक्रेन जा सकते हैं जो बाइडेन: जेलेंस्की से मिलने कीव पहुंचेंगे US प्रेसिडेंट

यूक्रेन जा सकते हैं जो बाइडेन: जेलेंस्की से मिलने कीव पहुंचेंगे US प्रेसिडेंट
वॉशिंगटन। रूस-यूक्रेन जंग के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन जल्द ही कीव जा सकते हैं। दरअसल, यूक्रेन को समर्थन देने के लिए व्हाइट हाउस की तरफ से एक हाई-लेवल डेलिगेशन कीव जाने वाला है। इसके बाद बाइडेन या वाइस प्रेसिडेंट कमला हैरिस के यूक्रेन जाने की उम्मीद जताई जा रही है। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने 9 अप्रैल को कीव जाकर हालात का जायजा लिया था।

जेलेंस्की से आमने-सामने हो सकती है बात
इस दौरे के जरिए अमेरिका खुद को जंग में यूक्रेन के साथ दिखाना चाहता है। साथ ही इस दौरान यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की से बातचीत भी हो सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक जो बाइडेन और कमला हैरिस के अलावा अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन और रक्षा सचिव लॉयड ऑस्टिन के भी कीव जाने की संभावना है। हालांकि इसे लेकर अभी कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

यूक्रेन को लगातार मदद भेज रहा है अमेरिका
युद्ध के बीच अमेरिका की तरफ से यूक्रेन को लगातार मदद पहुंचाई जा रही है। हाल ही में अमेरिका ने यूक्रेन को 800 मिलियन डॉलर की मदद का ऐलान किया है, जिसके बाद कुल अमेरिकी सहायता 3 बिलियन डॉलर से ज्यादा हो गई है।

जंग छिड़ने के बाद पोलैंड जा चुके हैं बाइडेन
जो बाइडेन इससे पहले जनवरी 2017 में बतौर वाइस प्रेसिडेंट यूक्रेन दौरे पर गए थे। रूस-यूक्रेन जंग छिड़ने के बाद राष्ट्रपति बाइडेन और उपराष्ट्रपति कमला हैरिस पोलैंड के दौरे पर जा चुके हैं, जहां उन्होंने पोलैंड में नाटो के साथ मौजूद अमेरिकी सैनिकों से मुलाकात की थी। हालांकि कीव का ये उनका पहला दौरा होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिन्नू रानी बोली-बंगला कितनो बड़ौ है, दिग्गी ने कहा-सरकारी है     |     बीकॉम की छात्रा से रेप:मंगेतर ने शादी से इनकार किया, पीड़िता थाने पहुंची     |     इंदौर में नाबालिग बेटी दे पाएगी पिता को लिवर     |     अलका याग्निक को न्यूरो डिसीज, सुनाई देना बंद हुआ     |     मणिपुर में उपद्रवियों ने CRPF की बस में आग लगाई     |     हिंदुजा फैमिली पर घरेलू स्टाफ से क्रूरता के आरोप     |     गंभीर ने टीम इंडिया के कोच का इंटरव्यू दिया     |     ज्येष्ठ पूर्णिमा को सत्यनारायण भगवान की कथा सुनने की है परंपरा     |     18 JUNE 2024     |     मानव सेवा ही माधव सेवा की पंचलाइन को साकार कर रहा विजय सेवा न्यास     |     22 APRIL 2025     |     शादी की रात दूल्हे ने सुनी दुल्हन की साजिश     |     घर में खेलते समय विस्फोट, 4 बच्चे झुलसे     |     मां-बेटी की हत्या:धारदार हथियार से मारा     |     भाजपा की मंशा सिर्फ कांग्रेस को बदनाम करने की     |     फिल्म ‘छोरी 2’ की एक्ट्रेस का खुलासा     |     PM मोदी ने अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस से मुलाकात की     |     महाराष्ट्र का चंद्रपुर सबसे गर्म, तापमान 44.6 डिग्री     |     ईसाई धर्मगुरु पोप फ्रांसिस नहीं रहे:88 साल की उम्र में निधन     |