करुणा हॉस्पिटल​में 5 महीने में 439 सोनोग्राफी, 3 महीने में 36 गर्भपात कराए

करुणा हॉस्पिटल​में 5 महीने में 439 सोनोग्राफी, 3 महीने में 36 गर्भपात कराए
बैतूल। बैतूल में भ्रूण लिंग परीक्षण के गोरखधंधे का खुलासा हुआ है। यहां 5 महीने में 439 महिलाओं की सोनोग्राफी की गई। इसी दौरान 3 महीने में 36 गर्भपात करवा दिए गए। हॉस्पिटल संचालक डॉक्टर एक रेप पीड़ित नाबालिग का गर्भपात करने के मामले में जेल में बंद है। अब उसके खिलाफ एक और FIR दर्ज की गई है।

मामला बैतूल के करुणा हॉस्पिटल का है। डायरेक्टर डॉ. वंदना कापसे पर गुरुवार को एक और FIR दर्ज की गई है। यह मामला पहले से ज्यादा संगीन है। जांच में सामने आया है कि महिला डॉक्टर ने अपने अस्पताल की सोनोग्राफी मशीन से पिछले 5 महीने में 439 भ्रूण का लिंग परीक्षण किया है। अस्पताल में गर्भवती महिलाओं के शुरुआती तीन महीने की सोनोग्राफी ही ज्यादा की गई है। बाकी 6 और 9 महीने की सोनोग्राफी की कोई रिपोर्ट नहीं है। CMHO डॉ. एके तिवारी के मुताबिक इससे यही मतलब निकलता है कि अस्पताल में भ्रूण लिंग परीक्षण किया जाता था।

अनुमति के बिना खरीदी मशीन
जांच में यह बात भी सामने आई है कि बिना अनुमति के सोनोग्राफी मशीन खरीदी गई थी। कोतवाली थाना में आरोपी डॉ. वंदना घोघरे (कापसे) करुणा अस्पताल के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर मामला जांच में लिया गया है। इस मामले में कंपनी को भी नोटिस भेजा गया है।

ऐसे हुआ खुलासा, डॉक्टर पहुंची जेल
कुछ समय पहले एक कॉल एसपी सिमाला प्रसाद के पास आया था। उसने बताया कि आमला थाने के एक गांव में कोचिंग संचालक प्रकाश भोजकर ने अपनी ही कोचिंग में पढ़ने वाली 10वीं की 15 साल की छात्रा के साथ रेप किया। लड़की के प्रेग्नेंट होने पर उसने बैतूल के निजी अस्पताल में अबॉर्शन कराया। इस मामले की जांच SDOP मुलताई को सौंपी गई।

पुलिस ने आरोपी कोचिंग संचालक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जांच करते हुए 30 मार्च को करुणा हॉस्पिटल पहुंची। पड़ताल के बाद डॉ. वंदना कापसे को गिरफ्तार किया गया। डॉ. वंदना के खिलाफ अवैध गर्भपात का मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया। बाद में उसे तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया।

जांच में खुला राज
CMHO की जांच में खुलासा हुआ कि इस अस्पताल में एक रजिस्टर्ड सोनोग्राफी मशीन के अलावा एक बिना अनुमति खरीदी गई मशीन भी चल रही थी। अस्पताल में बिना अनुमति पैथोलॉजी संचालित पाए जाने पर 31 मार्च को उसे भी सील कर दिया गया था। अस्पताल का लाइसेंस भी निरस्त कर दिया गया है।

डॉक्टर पर 6 नई FIR
शिकंजे में फंसी डॉक्टर पर 8 अप्रैल को 5 और FIR की गई है, जिसमें उस पर रेप पीड़ित नाबालिग और महिलाओं के अवैध तरीके से गर्भपात करने के आरोप हैं। डॉक्टर के इस गोरखधंधे की पोल खुलने के बाद ऐसी कई महिलाएं सामने आ रही हैं, जिनका करुणा अस्पताल में जबरन गर्भपात कराया गया था।

प्रशासन को था शक
करुणा अस्पताल में गर्भपात और भ्रूण लिंग जांच को लेकर प्रशासन को पहले ही शक था। जिले में बनी भ्रूण लिंग जांच कमेटी ने पिछले साल अगस्त से लेकर अक्टूबर तक के डेटा चेक करवाए तो कई चौंकाने वाले खुलासे हुए। जिलेभर के 10 नर्सिंग होम में 3 माह के दौरान सिर्फ 12 गर्भपात किए गए थे, जबकि इसी दौरान करुणा अस्पताल में 36 गर्भपात किए गए। यहां तीन माह की गर्भवती महिलाओं की सोनोग्राफी करने का भी राज तभी खुला था।

इन नियमों के तहत संचालित होती है सोनोग्राफी मशीन
CMHO डॉ. एके तिवारी ने बताया कि किसी भी सोनोग्राफी सेंटर पर सोनोग्राफी केवल रजिस्टर्ड मशीन से किए जाने की अनुमति होती है। सोनोग्राफी सेंटर संचालक इसके अतिरिक्त किसी मशीन को बिना स्वीकृति के न तो खरीद सकता है और न ही बेच सकता है। उस मशीन से सोनोग्राफी भी नहीं कर सकता है। अगर नियमों का उल्लंघन करते कोई भी पाया जाएगा तो उसके खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिन्नू रानी बोली-बंगला कितनो बड़ौ है, दिग्गी ने कहा-सरकारी है     |     बीकॉम की छात्रा से रेप:मंगेतर ने शादी से इनकार किया, पीड़िता थाने पहुंची     |     इंदौर में नाबालिग बेटी दे पाएगी पिता को लिवर     |     अलका याग्निक को न्यूरो डिसीज, सुनाई देना बंद हुआ     |     मणिपुर में उपद्रवियों ने CRPF की बस में आग लगाई     |     हिंदुजा फैमिली पर घरेलू स्टाफ से क्रूरता के आरोप     |     गंभीर ने टीम इंडिया के कोच का इंटरव्यू दिया     |     ज्येष्ठ पूर्णिमा को सत्यनारायण भगवान की कथा सुनने की है परंपरा     |     18 JUNE 2024     |     22 APRIL 2025     |     शादी की रात दूल्हे ने सुनी दुल्हन की साजिश     |     घर में खेलते समय विस्फोट, 4 बच्चे झुलसे     |     मां-बेटी की हत्या:धारदार हथियार से मारा     |     भाजपा की मंशा सिर्फ कांग्रेस को बदनाम करने की     |     फिल्म ‘छोरी 2’ की एक्ट्रेस का खुलासा     |     PM मोदी ने अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस से मुलाकात की     |     महाराष्ट्र का चंद्रपुर सबसे गर्म, तापमान 44.6 डिग्री     |     ईसाई धर्मगुरु पोप फ्रांसिस नहीं रहे:88 साल की उम्र में निधन     |     IPL में KKR vs GT:सुदर्शन फिफ्टी लगाकर आउट     |