मेष संक्रांति 14 अप्रैल को:सूर्य करेगा उच्च राशि में प्रवेश

मेष संक्रांति 14 अप्रैल को:सूर्य करेगा उच्च राशि में प्रवेश
हिंदू नववर्ष का पहला संक्रांति पर्व 14 अप्रैल, गुरुवार को मनाया जाएगा। इस दिन सूर्य की चाल में बदलाव होगा। ये ग्रह अपनी उच्च राशि यानी मेष में आ जाएगा। इसलिए इसे मेष संक्रांति पर्व कहा जाता है। ज्योतिष ग्रंथों में इसे विषुव संक्रांति भी कहते हैं। सौर मास (सोलर कैलेंडर) को मानने वाले लोग इसी दिन को नववर्ष की शुरुआत के रूप में मनाते हैं। मेष संक्रांति से हर तरह के शुभ और मांगलिक कामों की शुरुआत हो जाती है।

स्नान दान के लिए करीब 7 घंटे का पुण्य काल
इस दिन भगवान सूर्य की पूजा के साथ ही तीर्थ स्नान और दान करने की परंपरा है। इसके लिए पुण्य काल सूर्योदय से शुरू हो जाएगा और दोपहर तकरीबन 1.05 तक रहेगा। इस मौके पर भगवान सूर्य की विशेष पूजा करनी चाहिए। इस दिन किए गए शुभ काम का कई गुना पुण्य मिलता है। जो कभी खत्म नहीं होता है।

क्या करें मेष संक्रांति पर
14 अप्रैल, गुरुवार को सूरज उगने से पहले उठने के बाद तीर्थ के जल से नहाएं और फिर सूर्य को जल चढ़ाएं। इसके लिए तांबे के लोटे का इस्तेमाल करें। लोटे में शुद्ध जल भरकर उसमें चावल, लाल चंदन और लाल फूल डालकर सूर्य को अर्घ्य दें। जल चढ़ाने के बाद श्रद्धा अनुसार अन्न, जल, कपड़े और अन्य चीजों के दान का संकल्प लेना चाहिए और फिर दान करना चाहिए।

शुभ कामों की शुरुआत
पिछले एक महीने से मीन संक्रांति से खर मास होने के कारण मांगलिक कामों पर रोक लगी हुई थी। अब 14 अप्रैल को सूर्य के मेष राशि में आने से खर मास खत्म हो जाएगा। जिससे शुभ कामों की शुरुआत हो जाएगी। 14 अप्रैल से ही सभी शुभ काम शुरू हो जाएंगे और विवाह के लिए शुभ मुहूर्त 17 अप्रैल को रहेगा। इसके बाद शादियों का दौर शुरू हो जाएगा।

मेष संक्रांति का महत्व
हिन्दू धर्म में संक्रांति का बहुत ज्यादा महत्व होता है। धर्म ग्रंथों में इसे पर्व कहा जाता है। इस दिन खर मास खत्म हो जाता है इसलिए इसे मांगलिक कामों की शुरुआत का दिन कहा जाता है। साथ ही पवित्र नदियों में नहाने क साथ दान का भी इसे बड़ा पर्व माना जाता है।

इन चीजों का करें दान
मेष संक्रांति पर जरूरतमंद लोगों को खाने-पीने की चीजों का दान करना चाहिए। इस दिन कपड़े और जूते-चप्पल भी दान करें। वहीं, गाय को घास भी खिलानी चाहिए। सूर्य पूजा के इस पर्व पर सूर्य से संबंधित चीजें जैसे तांबे का बर्तन, लाल कपड़े, गेहूं, गुड़, लाल चंदन आदि का दान करें। इस दिन अपनी श्रद्धानुसार इन में से किसी भी चीज का दान किया जा सकता है। इस दिन खाने में नमक का इस्तेमाल भी करना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिन्नू रानी बोली-बंगला कितनो बड़ौ है, दिग्गी ने कहा-सरकारी है     |     बीकॉम की छात्रा से रेप:मंगेतर ने शादी से इनकार किया, पीड़िता थाने पहुंची     |     इंदौर में नाबालिग बेटी दे पाएगी पिता को लिवर     |     अलका याग्निक को न्यूरो डिसीज, सुनाई देना बंद हुआ     |     मणिपुर में उपद्रवियों ने CRPF की बस में आग लगाई     |     हिंदुजा फैमिली पर घरेलू स्टाफ से क्रूरता के आरोप     |     गंभीर ने टीम इंडिया के कोच का इंटरव्यू दिया     |     ज्येष्ठ पूर्णिमा को सत्यनारायण भगवान की कथा सुनने की है परंपरा     |     18 JUNE 2024     |     मानव सेवा ही माधव सेवा की पंचलाइन को साकार कर रहा विजय सेवा न्यास     |     22 APRIL 2025     |     शादी की रात दूल्हे ने सुनी दुल्हन की साजिश     |     घर में खेलते समय विस्फोट, 4 बच्चे झुलसे     |     मां-बेटी की हत्या:धारदार हथियार से मारा     |     भाजपा की मंशा सिर्फ कांग्रेस को बदनाम करने की     |     फिल्म ‘छोरी 2’ की एक्ट्रेस का खुलासा     |     PM मोदी ने अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस से मुलाकात की     |     महाराष्ट्र का चंद्रपुर सबसे गर्म, तापमान 44.6 डिग्री     |     ईसाई धर्मगुरु पोप फ्रांसिस नहीं रहे:88 साल की उम्र में निधन     |