ट्रांसफर के बदले पत्नी मांगने वाला जेई सस्पेंड

ट्रांसफर के बदले पत्नी मांगने वाला जेई सस्पेंड
लखीमपुर खीरी। लखीमपुर खीरी से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। यहां बिजली विभाग का एक लाइनमैन ट्रांसफर चाह रहा था, लेकिन उसके सामने जूनियर इंजीनियर (जेई) ने शर्मनाक शर्त रख दी। जेई ने कहा कि ट्रांसफर तभी होगा जब वह अपनी पत्नी को उसे सौंप देगा।

इस शर्त ने लाइनमैन को इस कदर आहत किया कि उसने घर आकर डीजल उड़ेला और खुद को आग के हवाले कर दिया। परिवार वाले उसे लखीमपुर ले गए। जहां से उसे लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। रविवार को उसकी मौत हो गई। लेकिन मरने से पहले लाइनमैन ने जेई के खिलाफ बयान दिया है।

लाइनमैन का आरोप है कि जेई और उसके दलाल ट्रांसफर के बदले में मेरी पत्नी मांग रहे हैं। मैंने थाने में भी नंबर देकर शिकायत किया था, पर कुछ हुआ नहीं। फिलहाल मृतक का पूरा परिवार लखनऊ में है। अभी पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है। हालांकि डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने वीडियो का संज्ञान लेकर आरोपी जेई के निलंबन की सिफारिश की। साथ ही उसके खिलाफ विभागीय जांच शुरू करने के लिए निर्देश दिया। देर शाम अधीक्षण अभियंता राम शब्द ने आरोपी जेई नागेंद्र कुमार और टीजी-2 जगतपाल को सस्पेंड कर दिया है।
50 किमी दूर थी तैनाती, चाह रहा था घर के पास नौकरी
लखीमपुर में पलिया का रहने वाला गोकुल यादव (45 साल) बिजली विभाग में लाइनमैन था। वह पलिया का रहने वाला है। लेकिन उसकी एक साल से तैनाती घर से 50 किमी दूर अलीगंज में थी। इससे पहले महंगापुर में तैनात था। वहां उसकी पहचान जेई से हुई थी। परिवार को लेकर गोकुल काफी दिनों से परेशान चल रहा था। इसलिए वह अपना ट्रांसफर पलिया चाह रहा था। उसने इसके लिए कई अफसरों से बात की, लेकिन उसकी मांग पूरी नहीं हुई।

इसके बाद उसने अपने जेई से बात की। जेई ने ट्रांसफर करवाने की जिम्मेदारी ली। लेकिन उसके बदले में उसने जो मांगा वो गोकुल के लिए असहनीय था। जेई ने उसे कहा कि तुम एक रात के लिए अपनी पत्नी को मेरे और मेरे साथियों के लिए भेज दो, उसके बाद तुम्हारा ट्रांसफर करवा देंगे। जिसके बाद गोकुल वापस आ गया। उसने इस बात की शिकायत पुलिस से की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।

गोकुल ने शनिवार को पलिया अपने घर में देर शाम खुद पर डीजल छिड़ककर आग लगा ली। परिवार के लोग उसको देर रात उसको लखीमपुर लेकर पहुंचे। जहां से हालत गंभीर होने पर उसे लखनऊ भेज दिया गया। जहां पर सुबह 6 बजे के करीब गोकुल ने दम तोड़ दिया।

सीओ बोले- अभी केस दर्ज करवाने कोई नहीं आया
मामले में पलिया के सीओ संजय नाथ तिवारी ने कहा कि अभी तक परिवार से कोई केस दर्ज करवाने नहीं आया है। हम लोग भी परिवार के लोगों की तलाश कर रहे हैं। जैसे ही कोई शिकायत करवाने आएगा हम लोग तुरंत कार्रवाई करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिन्नू रानी बोली-बंगला कितनो बड़ौ है, दिग्गी ने कहा-सरकारी है     |     बीकॉम की छात्रा से रेप:मंगेतर ने शादी से इनकार किया, पीड़िता थाने पहुंची     |     इंदौर में नाबालिग बेटी दे पाएगी पिता को लिवर     |     अलका याग्निक को न्यूरो डिसीज, सुनाई देना बंद हुआ     |     मणिपुर में उपद्रवियों ने CRPF की बस में आग लगाई     |     हिंदुजा फैमिली पर घरेलू स्टाफ से क्रूरता के आरोप     |     गंभीर ने टीम इंडिया के कोच का इंटरव्यू दिया     |     ज्येष्ठ पूर्णिमा को सत्यनारायण भगवान की कथा सुनने की है परंपरा     |     18 JUNE 2024     |     22 APRIL 2025     |     शादी की रात दूल्हे ने सुनी दुल्हन की साजिश     |     घर में खेलते समय विस्फोट, 4 बच्चे झुलसे     |     मां-बेटी की हत्या:धारदार हथियार से मारा     |     भाजपा की मंशा सिर्फ कांग्रेस को बदनाम करने की     |     फिल्म ‘छोरी 2’ की एक्ट्रेस का खुलासा     |     PM मोदी ने अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस से मुलाकात की     |     महाराष्ट्र का चंद्रपुर सबसे गर्म, तापमान 44.6 डिग्री     |     ईसाई धर्मगुरु पोप फ्रांसिस नहीं रहे:88 साल की उम्र में निधन     |     IPL में KKR vs GT:सुदर्शन फिफ्टी लगाकर आउट     |