मनचले ने छेड़ा तो चप्पल से पीटा

मनचले ने छेड़ा तो चप्पल से पीटा
सिंगरौली। मध्यप्रदेश के सिंगरौली में छेड़छाड़ करने पर एक महिला ने मनचले को बीच सड़क जमकर पीटा। इस अधेड़ शराबी ने सामने से गुजर रही महिला से छेड़छाड़ की थी। जिसके बाद गुस्साई महिला ने ना केवल चप्पल से उसकी पिटाई की, साथ ही उसने लातों से भी उसे पीटा। मौके पर मौजूद लोगों ने भी अधेड़ को जमकर पीटा। आरोपी नशे में था।

बताया जा रहा है कि महिला बैढ़न क्षेत्र के गांव की रहने वाली है। वह बैढ़न में मजदूरी करने आती है। शनिवार दोपहर वह सड़क पर जा रही थी, तभी आंबेडकर चौराहे पर एक अधेड़ उम्र के शख्स ने महिला के साथ छेड़छाड़ कर दी। जिसके बाद महिला ने उसे जमकर पीटा।

लोगों ने भी आरोपी को मारा

महिला को एक्शन में देख आसपास के लोग भी इकट्ठा हो गए और वे भी अधेड़ को पीटने लगे। महिला काफी देर तक आरोपी पर गुस्सा निकालती रही। वहां से गुजर रहे किसी शख्स ने इस मारपीट का वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया में वायरल हो गया। ये घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है।

आरोपी ने भी की मारपीट

आरोपी भी बैढ़न इलाके का रहने वाला है, और मजदूरी करता है। वीडियो में आरोपी भी महिला से मारपीट करता नजर आ रहा है। उसने भी महिला को थप्पड़ और लात मारी। इस पर महिला और ज्यादा गुस्सा गई। महिला ने बताया कि वह व्यक्ति शराब के नशे में था, इस वजह से उसने गलत हरकत करने का प्रयास किया। हम थाने में कोई शिकायत नहीं करना चाह रहे हैं।

महिला ने उसे सबक सिखाया

कोतवाली थाना प्रभारी अरुण पाण्डेय ने बताया कि महिला थाने में शिकायत नहीं करना चाहती है। उसने बीच सड़क में चप्पलों से पिटाई कर अधेड़ को सबक सिखा दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिन्नू रानी बोली-बंगला कितनो बड़ौ है, दिग्गी ने कहा-सरकारी है     |     बीकॉम की छात्रा से रेप:मंगेतर ने शादी से इनकार किया, पीड़िता थाने पहुंची     |     इंदौर में नाबालिग बेटी दे पाएगी पिता को लिवर     |     अलका याग्निक को न्यूरो डिसीज, सुनाई देना बंद हुआ     |     मणिपुर में उपद्रवियों ने CRPF की बस में आग लगाई     |     हिंदुजा फैमिली पर घरेलू स्टाफ से क्रूरता के आरोप     |     गंभीर ने टीम इंडिया के कोच का इंटरव्यू दिया     |     ज्येष्ठ पूर्णिमा को सत्यनारायण भगवान की कथा सुनने की है परंपरा     |     18 JUNE 2024     |     शादी की रात दूल्हे ने सुनी दुल्हन की साजिश     |     घर में खेलते समय विस्फोट, 4 बच्चे झुलसे     |     मां-बेटी की हत्या:धारदार हथियार से मारा     |     भाजपा की मंशा सिर्फ कांग्रेस को बदनाम करने की     |     फिल्म ‘छोरी 2’ की एक्ट्रेस का खुलासा     |     PM मोदी ने अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस से मुलाकात की     |     महाराष्ट्र का चंद्रपुर सबसे गर्म, तापमान 44.6 डिग्री     |     ईसाई धर्मगुरु पोप फ्रांसिस नहीं रहे:88 साल की उम्र में निधन     |     IPL में KKR vs GT:सुदर्शन फिफ्टी लगाकर आउट     |     घर के आंगन में तुलसी लगाने की परंपरा     |