डांस की मस्ती में चला दी गोली

डांस की मस्ती में चला दी गोली
शिवपुरी। शिवपुरी में बर्थडे पार्टी में बार बाला के साथ डांस कर रहे एक युवक ने अचानक फायरिंग कर दी। गोली सीधे 12 साल के बच्चे की आंख में जा लगी। घायल बच्चे को इलाज के लिए ग्वालियर रेफर किया गया है।
मामला करैरा थाना क्षेत्र के दबरा गांव का है। जहां भगवत लोधी नाम के शख्स के नाती का‎ जन्मदिन मनाया जा रहा था। कार्यक्रम में बार-बालाओं को बुलाया गया था। कार्यक्रम‎ में मछावली गांव के रिश्तेदार लोकेंद्र लोधी और नरेंद्र लोधी‎ भी शामिल होने आए थे।‎ जन्मदिन के उत्सव में नाच गाना चल रहा था। बार बालाओं के साथ लोकेंद्र और नरेंद्र डांस कर रहे थे। इसी दौरान लोकेंद्र लोधी ने गोली चला दी।
कट्‌टे से चली गोली 12‎ साल के बच्चे उमाशंकर परिहार की‎ आंख में जा लगी। पिता‎ माया शिव ने बताया कि बच्चे को सरकारी‎ अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से ग्वालियर रेफर कर दिया है। करैरा थाना प्रभारी सतीश चौहान ने बताया कि लोकेंद्र‎ और नरेंद्र लोधी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिन्नू रानी बोली-बंगला कितनो बड़ौ है, दिग्गी ने कहा-सरकारी है     |     बीकॉम की छात्रा से रेप:मंगेतर ने शादी से इनकार किया, पीड़िता थाने पहुंची     |     इंदौर में नाबालिग बेटी दे पाएगी पिता को लिवर     |     अलका याग्निक को न्यूरो डिसीज, सुनाई देना बंद हुआ     |     मणिपुर में उपद्रवियों ने CRPF की बस में आग लगाई     |     हिंदुजा फैमिली पर घरेलू स्टाफ से क्रूरता के आरोप     |     गंभीर ने टीम इंडिया के कोच का इंटरव्यू दिया     |     ज्येष्ठ पूर्णिमा को सत्यनारायण भगवान की कथा सुनने की है परंपरा     |     18 JUNE 2024     |     22 APRIL 2025     |     शादी की रात दूल्हे ने सुनी दुल्हन की साजिश     |     घर में खेलते समय विस्फोट, 4 बच्चे झुलसे     |     मां-बेटी की हत्या:धारदार हथियार से मारा     |     भाजपा की मंशा सिर्फ कांग्रेस को बदनाम करने की     |     फिल्म ‘छोरी 2’ की एक्ट्रेस का खुलासा     |     PM मोदी ने अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस से मुलाकात की     |     महाराष्ट्र का चंद्रपुर सबसे गर्म, तापमान 44.6 डिग्री     |     ईसाई धर्मगुरु पोप फ्रांसिस नहीं रहे:88 साल की उम्र में निधन     |     IPL में KKR vs GT:सुदर्शन फिफ्टी लगाकर आउट     |