रेलवे स्टेशन के पास बम मिले: ATS मौके पर पहुंची

रेलवे स्टेशन के पास बम मिले: ATS मौके पर पहुंची
बाराबंकी। बाराबंकी से बड़ी खबर है। यहां सफेदाबाद रेलवे स्टेशन के पास 5 संदिग्ध टाइमर बम मिले हैं। एक बम में डिजिटल वॉच लगी हुई है। राजधानी लखनऊ से महज 20 किमी दूर इन संदिग्ध टाइमर बम मिलने से हड़कंप मच गया है। आनन-फानन में बम स्क्वॉड और एंटी टेरेरिस्ट स्क्वॉड (ATS) टीम मौके पर पहुंच गई है।
जहां यह संदिग्ध बम मिले हैं, उस जगह की घेराबंदी करके सील कर दिया गया है। आसपास से लोगों को हटा दिया गया है। किसी भी व्यक्ति को वहां जाने नहीं दिया जा रहा है। रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली ट्रेनों को भी कुछ देर के लिए रोका गया। बमों को डिफ्यूज कर दिया गया है। उनके सैंपल को लैब में जांच के लिए भेजा जा रहा है। एसपी सिटी समेत सभी सीनियर पुलिस अफसर मौके पर मौजूद हैं।
रेलवे स्टेशन से 100 मीटर दूर मिले
शुक्रवार दोपहर को सफेदाबाद रेलवे स्टेशन से पीछे की तरफ 100 मीटर दूर लोगों को यह संदिग्ध बम नजर आए। इनकी साइज ईंट से कुछ छोटी थी। वहां से गुजर रहे एक युवक की सबसे पहले इन पर नजर पड़ी। वह कुछ समझ नहीं पाया, लेकिन बाद में ध्यान से सुना तो इनसे टिक-टिक की आवाज आ रही थी। इसके बाद आसपास के ग्रामीण वहां पहुंचे और तुरंत पुलिस को सूचना दी।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि कुछ बम जमीन के अंदर गड़े हुए थे, जबकि एक-दो बाहर पड़े थे। देखने से ऐसा लग रहा था कि जैसे कोई इनको यहां छिपाने की कोशिश कर रहा था। एक संदिग्ध बम में डिजिटल वॉच की तरह से दिखने वाला टाइमर लगा हुआ है।

सैंपल जांच के लिए लैब भेजे गए
एसपी अनुराग वत्स ने बताया कि यह टाइमर बम है या कुछ और? इस बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है। गांव के एक युवक ने पुलिस को बताया कि यहां बम जैसी चीज है। बम निरोधक दस्ता और एटीएस कमांडो मौके पर पहुंचे। रिस्क को खत्म करने के लिए उनको टीम ने नष्ट किया। जो सैंपल मौके पर मिले हैं उनको लैब भेजा रहा है, ताकि यह क्या है यह पता चल सके। जैसे ही सैंपल की रिपोर्ट आएगी, उसे बताया जाएगा। जांच के बाद ही यह बताया जा सकेगा कि आखिर यह क्या हैं?

एक बम फटा, लेकिन आवाज हल्की थी
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बम डिस्पोजल यूनिट ने सभी बम को डिफ्यूज किया। इस दौरान एक बम फट गया था। हालांकि, उसकी आवाज हल्की थी। उधर, अब तक इस पूरे मामले में पुलिस के सीनियर अफसरों ने कुछ भी नहीं बताया है। जहां बम मिले हैं, वहां से लखनऊ की दूरी महज 20 किमी है। पहले गोरखनाथ मंदिर पर हमला और फिर अब लखनऊ के पास संदिग्ध टाइमर बम मिलने से हड़कंप मच गया है।

सवाल यह भी है कि क्या लखनऊ को दहलाने के लिए इनका इस्तेमाल किया जाना था? या फिर किसी और काम के लिए? फिलहाल, पुलिस यह पता करने की कोशिश में जुटी है कि आखिर इन संदिग्ध बम को यहां किसने रखा था। इसके साथ ही, लैब रिपोर्ट का भी इंतजार किया जा रहा है। ताकि, इन संदिग्ध बमों में क्या-क्या था? इस बारे में स्पष्ट जानकारी मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिन्नू रानी बोली-बंगला कितनो बड़ौ है, दिग्गी ने कहा-सरकारी है     |     बीकॉम की छात्रा से रेप:मंगेतर ने शादी से इनकार किया, पीड़िता थाने पहुंची     |     इंदौर में नाबालिग बेटी दे पाएगी पिता को लिवर     |     अलका याग्निक को न्यूरो डिसीज, सुनाई देना बंद हुआ     |     मणिपुर में उपद्रवियों ने CRPF की बस में आग लगाई     |     हिंदुजा फैमिली पर घरेलू स्टाफ से क्रूरता के आरोप     |     गंभीर ने टीम इंडिया के कोच का इंटरव्यू दिया     |     ज्येष्ठ पूर्णिमा को सत्यनारायण भगवान की कथा सुनने की है परंपरा     |     18 JUNE 2024     |     शादी की रात दूल्हे ने सुनी दुल्हन की साजिश     |     घर में खेलते समय विस्फोट, 4 बच्चे झुलसे     |     मां-बेटी की हत्या:धारदार हथियार से मारा     |     भाजपा की मंशा सिर्फ कांग्रेस को बदनाम करने की     |     फिल्म ‘छोरी 2’ की एक्ट्रेस का खुलासा     |     PM मोदी ने अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस से मुलाकात की     |     महाराष्ट्र का चंद्रपुर सबसे गर्म, तापमान 44.6 डिग्री     |     ईसाई धर्मगुरु पोप फ्रांसिस नहीं रहे:88 साल की उम्र में निधन     |     IPL में KKR vs GT:सुदर्शन फिफ्टी लगाकर आउट     |     घर के आंगन में तुलसी लगाने की परंपरा     |