भोपाल में कपड़ों के शोरूम में भीषण आग, पांच दमकलों ने पाया काबू

भोपाल में कपड़ों के शोरूम में भीषण आग, पांच दमकलों ने पाया काबू
भोपाल। भोपाल के संत हिरदाराम नगर (बैरागढ़) मुख्य बाजार में स्थित कपड़ों के शोरूम में भीषण आग लग गई। मौके पर पहुंची दमकलों ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग शार्ट सर्किट से लगी थी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
बैरागढ़ थाना प्रभारी डीपी सिंह ने बताया कि बैरागढ़ मुख्य बाजार में ईश्वर लाल का ओवरटेक नाम से कपड़ों का शोरूम है। जिसकी तीसरी मंजिल में काम चल रहा है। यहां शादी के सूट समेत अन्य कपड़े बनाए जाते हैं। शनिवार दोपहर करीब साढ़े 4 बजे शोरूम में अचानक आग लग गई। मौके पर मौजूद लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया। देखते ही देखते आग भीषण हो गई। इसके बाद लोगों ने नगर निगम के फायर अमले को सूचना दी। मौके पर पहुंची पांच दमकलों ने आग बुझाने का काम शुरू किया।
व्यापारियों में दहशत, बगल की दुकानों में लपटों का असर
घटना के बाद बाजार के व्यापारियों में दहशत फैल गई। आग से ईश्वर लाल के शोरूम के बगल की दुकानों में भी असर पड़ा। बगल की दुकानें भी जल गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिन्नू रानी बोली-बंगला कितनो बड़ौ है, दिग्गी ने कहा-सरकारी है     |     बीकॉम की छात्रा से रेप:मंगेतर ने शादी से इनकार किया, पीड़िता थाने पहुंची     |     इंदौर में नाबालिग बेटी दे पाएगी पिता को लिवर     |     अलका याग्निक को न्यूरो डिसीज, सुनाई देना बंद हुआ     |     मणिपुर में उपद्रवियों ने CRPF की बस में आग लगाई     |     हिंदुजा फैमिली पर घरेलू स्टाफ से क्रूरता के आरोप     |     गंभीर ने टीम इंडिया के कोच का इंटरव्यू दिया     |     ज्येष्ठ पूर्णिमा को सत्यनारायण भगवान की कथा सुनने की है परंपरा     |     18 JUNE 2024     |     शादी की रात दूल्हे ने सुनी दुल्हन की साजिश     |     घर में खेलते समय विस्फोट, 4 बच्चे झुलसे     |     मां-बेटी की हत्या:धारदार हथियार से मारा     |     भाजपा की मंशा सिर्फ कांग्रेस को बदनाम करने की     |     फिल्म ‘छोरी 2’ की एक्ट्रेस का खुलासा     |     PM मोदी ने अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस से मुलाकात की     |     महाराष्ट्र का चंद्रपुर सबसे गर्म, तापमान 44.6 डिग्री     |     ईसाई धर्मगुरु पोप फ्रांसिस नहीं रहे:88 साल की उम्र में निधन     |     IPL में KKR vs GT:सुदर्शन फिफ्टी लगाकर आउट     |     घर के आंगन में तुलसी लगाने की परंपरा     |