सारनी में तेंदुए का मूवमेंट:कई डाॅग्स भी गायब

सारनी में तेंदुए का मूवमेंट:कई डाॅग्स भी गायब
बैतूल। सारनी में एक बार फिर से वन्य प्राणी के मूवमेंट से दहशत है। यहां वन्य प्राणी तेंदुए के पगमार्क मिले हैं। तीन दिन पहले एक बैल घायल हालत में मिला था। हमले के पीछे बाघ या तेंदुए के हाेने की आशंका व्यक्त की जा रही थी, शुक्रवार काे फुट प्रिंट मिलने से तेंदुए के मूवमेंट की पुष्टि हो गई है।

एबी टाइप काॅलोनी निवासी और वन्य जीव संरक्षक आदिल खान ने बताया कि क्षेत्र में तेंदुए की मौजूदगी की पुष्टि हुई है। उन्होंने रिहायशी इलाके में वन्य प्राणी की आवाजाही पर गहरी चिंता जताई है। इधर, सारनी रेंजर अमित साहू ने भी इलाके में तेंदुआ होने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि जिस इलाके में तेंदुए की आवाजाही है। वह क्षेत्र विद्युत मंडल का इलाका है। यहां बड़ी तादाद में मजदूर वर्ग झोपड़ियों बनाकर अतिक्रमण के तौर पर निवास कर रहे हैं, जिन्हें हटाए जाने के लिए पावर हाउस प्रबंधन से पत्र व्यवहार किया गया है।

बता दें कि एबी टाइप काॅलोनी में तीन दिन पहले रात जब सड़क किनारे बैठे मवेशियों मे से घायल बैल ने रंभाना शुरू किया तो रहवासी सानिध्य बराठे ने इसकी जानकारी वन्य जीव संरक्षक आदिल खान को जानकारी दी थी। उन्होंने मौके पर देखा कि एक बैल घायल है, जिसके पिछले हिस्से पर नाखून के गहरे और लंबे निशान हैं। ऐसे में तेंदुआ या बाघ होने की आशंका जताई जा रही थी। पर्यावरणविद् आदिल खान ने बताया कि क्षेत्र में तेंदुआ तो है ही, बाघ का भी इधर मूवमेंट होता रहा है। इसे लेकर वे वन विभाग को पत्र भी लिख चुके हैं, लेकिन अब तक एहतियात बरतने के कोई उपाय नही किए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिन्नू रानी बोली-बंगला कितनो बड़ौ है, दिग्गी ने कहा-सरकारी है     |     बीकॉम की छात्रा से रेप:मंगेतर ने शादी से इनकार किया, पीड़िता थाने पहुंची     |     इंदौर में नाबालिग बेटी दे पाएगी पिता को लिवर     |     अलका याग्निक को न्यूरो डिसीज, सुनाई देना बंद हुआ     |     मणिपुर में उपद्रवियों ने CRPF की बस में आग लगाई     |     हिंदुजा फैमिली पर घरेलू स्टाफ से क्रूरता के आरोप     |     गंभीर ने टीम इंडिया के कोच का इंटरव्यू दिया     |     ज्येष्ठ पूर्णिमा को सत्यनारायण भगवान की कथा सुनने की है परंपरा     |     18 JUNE 2024     |     21 APR 2025     |     पश्चिम बंगाल की हिंसा पर विहिप का विरोध     |     जहांगीराबाद में युवक पर चाकू से हमला     |     अनुराग कश्यप की ब्राह्मणों पर टिप्पणी से एमपी में हंगामा     |     बचपन में अनाथ हुए अरशद वारसी:पेट पालने के लिए मेकअप बेचा     |     19 साल बाद फिर एकसाथ आ सकते हैं राज-उद्धव     |     BJP सांसद बोले-धार्मिक युद्ध भड़काने के लिए सुप्रीम कोर्ट जिम्मेदार     |     अमेरिका-ईरान में न्यूक्लियर डील पर बातचीत खत्म     |     IPL में RR vs LSG:लखनऊ ने 2 विकेट गंवाए     |     श्रीकृष्ण की उद्धव को सीख:समय रहते सही फैसले लें और अपने धन का सही इस्तेमाल करें, वर्ना बाद में पछताना पड़ता है     |