पुरानी पेशन बहाली की मांग:52 संगठनों ने निकाला मोर्चा

पुरानी पेशन बहाली की मांग:52 संगठनों ने निकाला मोर्चा
बैतूल। पुरानी पेंशन बहाली को लेकर 52 संगठनों के संयुक्त मोर्चा ने बैतूल में रैली निकालकर कलेक्ट्रेट के सामने धरना दिया। बड़ी तादाद में इकट्ठा हुए कर्मचारियों ने इस मौके पर मुख्यमंत्री के एक ज्ञापन भी सौंपा है। कर्मचारी भवन में इकट्ठे हुए कर्मचारियो ने पहले एक बैठक की जिंसमे सरकार की नई नीति को कर्मचारियो के लिए नुकसानदेह बताया गया। यहां से संयुक्त मोर्चे के सदस्यों ने कलेक्टोरेट तक रैली निकाली और फिर कलेक्ट्रेट परिसर में ही धरना दिया।

प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने बताया कि वे वर्षों से पुरानी पेंशन बहाली की मांग कर रहे है। ब्लाक से लेकर जिला व प्रदेश तक आंदोलन की रणनीति तैयार की जा रही है। उन्होंने कहा कि जब पेंशन व्यवस्था राजस्थान व छत्तीसगढ़ में लागू हो सकती है तो मध्यप्रदेश में इसे क्यो लागू नही किया जा सकता। जबकि मध्यप्रदेश में भी कर्मचारियों द्वारा पुरानी पेंशन बहाली को लेकर लंबे समय से मांग करते आ रहे हैं। सभी को आगे आकर इस मुहिम में शामिल होने का आह्वान किया गया है। ।

अधिकारी-कर्मचारी का हो रहा भविष्य बर्बाद

पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के जिला संयोजक रवि सरनेकर का कहना है कि कई राज्यों में पुरानी पेंशन बहाल हो चुकी है। उनका संगठन पुरानी पेंशन बहाली के लिए लंबे समय से मांग कर रहा है लेकिन सरकार उनकी मांगों को नजरअंदाज कर रही है। नई पेंशन योजना से अधिकारी-कर्मचारियों का भविष्य खराब हो रहा है। इसे सरकार को इनके भविष्य और परिवार को देखते हुए पुरानी पेंशन को बहाल करना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिन्नू रानी बोली-बंगला कितनो बड़ौ है, दिग्गी ने कहा-सरकारी है     |     बीकॉम की छात्रा से रेप:मंगेतर ने शादी से इनकार किया, पीड़िता थाने पहुंची     |     इंदौर में नाबालिग बेटी दे पाएगी पिता को लिवर     |     अलका याग्निक को न्यूरो डिसीज, सुनाई देना बंद हुआ     |     मणिपुर में उपद्रवियों ने CRPF की बस में आग लगाई     |     हिंदुजा फैमिली पर घरेलू स्टाफ से क्रूरता के आरोप     |     गंभीर ने टीम इंडिया के कोच का इंटरव्यू दिया     |     ज्येष्ठ पूर्णिमा को सत्यनारायण भगवान की कथा सुनने की है परंपरा     |     18 JUNE 2024     |     मानव सेवा ही माधव सेवा की पंचलाइन को साकार कर रहा विजय सेवा न्यास     |     22 APRIL 2025     |     शादी की रात दूल्हे ने सुनी दुल्हन की साजिश     |     घर में खेलते समय विस्फोट, 4 बच्चे झुलसे     |     मां-बेटी की हत्या:धारदार हथियार से मारा     |     भाजपा की मंशा सिर्फ कांग्रेस को बदनाम करने की     |     फिल्म ‘छोरी 2’ की एक्ट्रेस का खुलासा     |     PM मोदी ने अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस से मुलाकात की     |     महाराष्ट्र का चंद्रपुर सबसे गर्म, तापमान 44.6 डिग्री     |     ईसाई धर्मगुरु पोप फ्रांसिस नहीं रहे:88 साल की उम्र में निधन     |