मंदिर का ताला टूटे बिना हुई थी चोरी, चोर ने बताया वो कैसे 10 इंच के सरियों से निकल गया

मंदिर का ताला टूटे बिना हुई थी चोरी, चोर ने बताया वो कैसे 10 इंच के सरियों से निकल गया
इंदौर। मंदिर के दरवाजे पर लगा ताला तोड़े बगैर एक चोर भगवान का डेढ़ किग्रा चांदी का छत्र चोरी कर ले गया। पुलिस ने मंदिर के पंडित और नियमित आने वाले कुछ श्रद्धालुओं से जानकारी जुटाई। पर कोई सुराग हाथ नहीं लगा। जैसे ही सीसीटीवी फुटेज मिले पुलिस को एक बदमाश सामान हाथ में ले जाते दिखा। पुलिस ने लिंक फुटेज के आधार पर बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है।
उसके पकड़ाने के बाद पुलिस ने बदमाश से चोरी का पूछा। बदमाश ने पुलिस के सामने मात्र 10 इंच की गेप के अंदर जाकर डेमो दिया। अंदर जाने के पहले उसने अपने सभी कपड़े खोल दिये थे।
थाना प्रभारी राजेंद्र सोनी ने बताया कि थाने पर मंदिर का कामकाज संभालने वाली शारदा शर्मा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया देर रात कोई चोर मंदिर के मेन गेट का ताला तोड़कर चांदी का छत्र चुरा ले गया। इसका वजन 1.5 किलोग्राम का है। मंदिर में जो चोरी की वारदात हुई तो पुलिस को सूचना दी गई। चोर मंदिर में कैसे दाखिल हुआ इस बात पर बड़ा सवालिया निशान उठ रहे थे।
सीसीटीवी फुटैज के आधार पर पुलिस ने विशाल वर्मा को हिरासत में लिया। जिसने मंदिर से चांदी के छत्र चोरी करने की बात स्वीकार कर ली। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर घर से मंदिर का चांदी बरामद कर लिया। बदमाश विशाल वर्मा आदतन अपराधी है जिससे बाणगंगा क्षेत्र में हुई अन्य घटनाओं के संबंध में पूछताछ पर भगतसिंह नगर खारचा से एक होण्टा शाइन मोटर साइकिल भी चोरी करना बताया।
प्रेमिका की बेटी को लेकर भी भाग चुका है चोर विशाल
बदमाश विशाल वर्मा के द्वारा उसकी प्रेमिका से विवाद हो जाने से 15 मार्च को सुन्दरनगर क्षेत्र से उसकी प्रेमिका की ढाई साल की बेटी का अपहरण कर लिया था। उससे बच्ची काे मानपुर में बालिका की मौसी के घर छोड़ कर फरार हो गया था। पुलिस ने विशाल को गिरफ्तार कर बच्ची को परिजनों को सुपुर्द कर दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिन्नू रानी बोली-बंगला कितनो बड़ौ है, दिग्गी ने कहा-सरकारी है     |     बीकॉम की छात्रा से रेप:मंगेतर ने शादी से इनकार किया, पीड़िता थाने पहुंची     |     इंदौर में नाबालिग बेटी दे पाएगी पिता को लिवर     |     अलका याग्निक को न्यूरो डिसीज, सुनाई देना बंद हुआ     |     मणिपुर में उपद्रवियों ने CRPF की बस में आग लगाई     |     हिंदुजा फैमिली पर घरेलू स्टाफ से क्रूरता के आरोप     |     गंभीर ने टीम इंडिया के कोच का इंटरव्यू दिया     |     ज्येष्ठ पूर्णिमा को सत्यनारायण भगवान की कथा सुनने की है परंपरा     |     18 JUNE 2024     |     22 APRIL 2025     |     शादी की रात दूल्हे ने सुनी दुल्हन की साजिश     |     घर में खेलते समय विस्फोट, 4 बच्चे झुलसे     |     मां-बेटी की हत्या:धारदार हथियार से मारा     |     भाजपा की मंशा सिर्फ कांग्रेस को बदनाम करने की     |     फिल्म ‘छोरी 2’ की एक्ट्रेस का खुलासा     |     PM मोदी ने अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस से मुलाकात की     |     महाराष्ट्र का चंद्रपुर सबसे गर्म, तापमान 44.6 डिग्री     |     ईसाई धर्मगुरु पोप फ्रांसिस नहीं रहे:88 साल की उम्र में निधन     |     IPL में KKR vs GT:सुदर्शन फिफ्टी लगाकर आउट     |