अक्षर और ललित के आगे मुंबई पस्त 30 गेंद पर 75 रन जोड़कर दिलाई जीत

अक्षर और ललित के आगे मुंबई पस्त 30 गेंद पर 75 रन जोड़कर दिलाई जीत
मुंबई1 IPL की लोकप्रियता की सबसे बड़ी वजह यह है कि इसके मुकाबलों में अंत तक यह कहना मुश्किल होता है कि कौन सी टीम जीतेगी। रविवार को दिल्ली और मुंबई के बीच खेले गए मैच में भी कुछ ऐसा ही हुआ।

178 रन के टारगेट का पीछा कर रही दिल्ली ने 13.2 ओवर में 104 रन के स्कोर पर 6 विकेट गंवा दिए थे। मुंबई की जीत तय लग रही थी लेकिन तभी दिल्ली के ललित यादव और अक्षर पटेल ने बाजी पलट दी। दोनों ने सातवें विकेट के लिए 30 गेंदों पर 75 रन की नाबाद पार्टनरशिप कर दिल्ली को यादगार जीत दिला दी।

दिल्ली ने टॉस जीतकर चुनी थी फील्डिंग
DC ने टॉस जीतकर बॉलिंग का फैसला किया था। ओपनर ईशान किशन की 81 रनों पारी की बदौलत मुंबई ने 177 रन बनाए। इसके बाद दिल्ली बल्लेबाजी करने आई तो मुरुगन अश्विन और बासिल थम्पी ने एक ओवर में 2-2 विकेट लेकर उसे बैकफुट पर ला दिया। लेकिन अक्षर और ललित की जोरदार बल्लेबाजी से दिल्ली जीत गई।

दोनों ने आखिरी ओवरों में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। इस दौरान 6 चौके और 6 छक्के लगाए। 3 ओवर में 10 का रनरेट चाहिए था, लेकिन 10 गेंद बाकी रहते ही दोनों ने जीत दिला दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिन्नू रानी बोली-बंगला कितनो बड़ौ है, दिग्गी ने कहा-सरकारी है     |     बीकॉम की छात्रा से रेप:मंगेतर ने शादी से इनकार किया, पीड़िता थाने पहुंची     |     इंदौर में नाबालिग बेटी दे पाएगी पिता को लिवर     |     अलका याग्निक को न्यूरो डिसीज, सुनाई देना बंद हुआ     |     मणिपुर में उपद्रवियों ने CRPF की बस में आग लगाई     |     हिंदुजा फैमिली पर घरेलू स्टाफ से क्रूरता के आरोप     |     गंभीर ने टीम इंडिया के कोच का इंटरव्यू दिया     |     ज्येष्ठ पूर्णिमा को सत्यनारायण भगवान की कथा सुनने की है परंपरा     |     18 JUNE 2024     |     21 APR 2025     |     पश्चिम बंगाल की हिंसा पर विहिप का विरोध     |     जहांगीराबाद में युवक पर चाकू से हमला     |     अनुराग कश्यप की ब्राह्मणों पर टिप्पणी से एमपी में हंगामा     |     बचपन में अनाथ हुए अरशद वारसी:पेट पालने के लिए मेकअप बेचा     |     19 साल बाद फिर एकसाथ आ सकते हैं राज-उद्धव     |     BJP सांसद बोले-धार्मिक युद्ध भड़काने के लिए सुप्रीम कोर्ट जिम्मेदार     |     अमेरिका-ईरान में न्यूक्लियर डील पर बातचीत खत्म     |     IPL में RR vs LSG:लखनऊ ने 2 विकेट गंवाए     |     श्रीकृष्ण की उद्धव को सीख:समय रहते सही फैसले लें और अपने धन का सही इस्तेमाल करें, वर्ना बाद में पछताना पड़ता है     |