रूस पर भारत के रवैए से अमेरिका नाखुश

रूस पर भारत के रवैए से अमेरिका नाखुश
वाशिंगटन। 31 दिन से जारी रूस-यूक्रेन युद्ध में भारत का रुख दुनिया को चौंका रहा है। भारत के रुख पर अमेरिका चिंतित तो है, लेकिन उसे उम्मीद है कि वह भारत को अपने पाले में लाने के प्रयास में सफल हो जाएगा। व्हाइट हाउस सिक्योरिटी काउंसलिंग में इंडो पैसिफिक डायरेक्टर मिरा रैप-हूपर ने कहा कि हम भारत को साथ लाने की कोशिश कर रहे हैं।
UNSC में भारत का रुख
भारत, यूक्रेन में रूस के हमले की निंदा करने वाले सभी प्रस्तावों को लेकर UNSC में हुई वोटिंग के दौरान गैरहाजिर रहा था। भारत के साथ चीन और UAE ने भी वोटिंग में हिस्सा नहीं लिया। विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने कहा था- हम संयुक्त राष्ट्र में सावधानीपूर्वक और ऐसा रुख अपनाते हैं जो विचारों पर आधारित होता है। हम निंदा प्रस्ताव पर विचार जरूर करेंगे, लेकिन अपने हित देखते हुए फैसला करेंगे।
भारत को साथ लाने में जुटे बाइडेन प्रशासन
इसी हफ्ते जो बाइडेन एडमिनिस्ट्रेशन की एक टॉप डिप्लोमैट विक्टोरिया नूलैंड ने नई दिल्ली में विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला से मुलाकात की थी। इस मुलाकात में यूक्रेन की स्थिति को लेकर चर्चा हुई। UN में भारत के वोटिंग बायकॉट से परेशान अमेरिका लगातार कूटनीति के जरिए भारत को साथ लाने की कोशिश में जुटा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिन्नू रानी बोली-बंगला कितनो बड़ौ है, दिग्गी ने कहा-सरकारी है     |     बीकॉम की छात्रा से रेप:मंगेतर ने शादी से इनकार किया, पीड़िता थाने पहुंची     |     इंदौर में नाबालिग बेटी दे पाएगी पिता को लिवर     |     अलका याग्निक को न्यूरो डिसीज, सुनाई देना बंद हुआ     |     मणिपुर में उपद्रवियों ने CRPF की बस में आग लगाई     |     हिंदुजा फैमिली पर घरेलू स्टाफ से क्रूरता के आरोप     |     गंभीर ने टीम इंडिया के कोच का इंटरव्यू दिया     |     ज्येष्ठ पूर्णिमा को सत्यनारायण भगवान की कथा सुनने की है परंपरा     |     18 JUNE 2024     |     22 APRIL 2025     |     शादी की रात दूल्हे ने सुनी दुल्हन की साजिश     |     घर में खेलते समय विस्फोट, 4 बच्चे झुलसे     |     मां-बेटी की हत्या:धारदार हथियार से मारा     |     भाजपा की मंशा सिर्फ कांग्रेस को बदनाम करने की     |     फिल्म ‘छोरी 2’ की एक्ट्रेस का खुलासा     |     PM मोदी ने अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस से मुलाकात की     |     महाराष्ट्र का चंद्रपुर सबसे गर्म, तापमान 44.6 डिग्री     |     ईसाई धर्मगुरु पोप फ्रांसिस नहीं रहे:88 साल की उम्र में निधन     |     IPL में KKR vs GT:सुदर्शन फिफ्टी लगाकर आउट     |