10 सेकेंड में छाप लेते थे 2 हजार का नोट

10 सेकेंड में छाप लेते थे 2 हजार का नोट
भिंड। भिंड के लहार क्षेत्र में नकली नोट छापने की फैक्ट्री पकड़ी गई है। पुलिस ने यहां से करीब 10 लाख रुपए के नकली नोट बरामद किए है। जिसे गुजरात में खपाने की तैयारी थी। 50 हजार में 5 लाख रुपए के नकली नोट देने का सौदा तय कर लिया था। लेकिन इससे पहले ही भिंड पुलिस की स्पेशल टीम ने फैक्ट्री पर दबिश देकर 3 आरोपियों को दबोच लिया। गिरोह का मास्टरमाइंड और एक अन्य आरोपी को पुलिस अब तक नहीं पकड़ सकी है। आरोपी मात्र 10 सेकंड में 2 हजार का एक नकली नोट छापकर तैयार कर लेते थे।

भिंड एसपी शैलेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि गिरोह का मास्टमाइंड सत्यवीर राजपूत है। उसने गुजरात से नकली नोट बनाना सीखा था। प्रिंटर और कागज भी वहीं से लाते थे। आरोपियों ने गांव में ही मशीन लगा ली थी। आरोपी पहले भी इस मामले में जेल में बंद था। 8 महीने के बाद जमानत पर रिहा होकर फिर यही काम शुरू कर दिया। आरोपी रेत कारोबार में नकली नोट खपाते थे। गडि्डयों में एक-दो नोट फंसाते थे। आरोपी 2000 और 200 का नोट ही बनाते थे। 500 का नोट नहीं बना पा रहे थे।

तीन साल में तीसरी बड़ी कार्रवाई
भिंड में पिछले तीन साल में यह तीसरी बड़ी कार्रवाई है। इसे पहले एसटीएफ ने दो आरोपियों को एक साल पहले पकड़ा था। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर छापामार कार्रवाई की। गांव मेहरा बुजुर्ग में रहने वाले ईसू रजक के घर में नकली नोट तैयार किए जाते थे। यहां कंप्यूटर से लेकर प्रिंटर तक लगाया गया था। छापे में दस लाख रुपए के नकली नोट और नकली नोट तैयार करने वाली सामग्री मिली है। पकड़े गए आरोपियों में ईसू रजक, राजू सिकरवार निवासी साड़ा भारौली, लला राजपूत निवासी लालपुरा मेहरा शामिल है।

​​​​गुजरात में हुई डील
इस मामले में पुलिस को दो आरोपी सत्यवीर व विनोद की तलाश है। बताया जाता है कि सत्यवीर राजपूत निवासी सहायपुरा और विनोद निवासी साड़ा, ये दोनों गुजरात गए हैं। गुजरात में किसी से आरोपी की डीलिंग हो चुकी है। 50 हजार रुपए में पांच लाख की डीलिंग हो चुकी थी। इसलिए इतनी बड़ी मात्रा में नकली नोटों को तैयार किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिन्नू रानी बोली-बंगला कितनो बड़ौ है, दिग्गी ने कहा-सरकारी है     |     बीकॉम की छात्रा से रेप:मंगेतर ने शादी से इनकार किया, पीड़िता थाने पहुंची     |     इंदौर में नाबालिग बेटी दे पाएगी पिता को लिवर     |     अलका याग्निक को न्यूरो डिसीज, सुनाई देना बंद हुआ     |     मणिपुर में उपद्रवियों ने CRPF की बस में आग लगाई     |     हिंदुजा फैमिली पर घरेलू स्टाफ से क्रूरता के आरोप     |     गंभीर ने टीम इंडिया के कोच का इंटरव्यू दिया     |     ज्येष्ठ पूर्णिमा को सत्यनारायण भगवान की कथा सुनने की है परंपरा     |     18 JUNE 2024     |     शादी की रात दूल्हे ने सुनी दुल्हन की साजिश     |     घर में खेलते समय विस्फोट, 4 बच्चे झुलसे     |     मां-बेटी की हत्या:धारदार हथियार से मारा     |     भाजपा की मंशा सिर्फ कांग्रेस को बदनाम करने की     |     फिल्म ‘छोरी 2’ की एक्ट्रेस का खुलासा     |     PM मोदी ने अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस से मुलाकात की     |     महाराष्ट्र का चंद्रपुर सबसे गर्म, तापमान 44.6 डिग्री     |     ईसाई धर्मगुरु पोप फ्रांसिस नहीं रहे:88 साल की उम्र में निधन     |     IPL में KKR vs GT:सुदर्शन फिफ्टी लगाकर आउट     |     घर के आंगन में तुलसी लगाने की परंपरा     |