CG में CRPF के 28 जवानों को फूड प्वॉइजनिंग

CG में CRPF के 28 जवानों को फूड प्वॉइजनिंग
सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में CRPF के 28 जवान फूड प्वॉइजनिंग का शिकार हो गए हैं। सभी जवान CRPF की 150वीं बटालियन के ‘C’ कंपनी में पदस्थ हैं। बताया जा रहा है कि गुरुवार की रात कैंप में खाना खाने के बाद एकाएक अधिकांश जवानों की तबीयत बिगड़नी शुरू हो गई थी। जवानों को पेट में दर्द, उल्टी जैसे लक्षण दिखने लगे, जिसके बाद सभी जवानों को CRPF के फील्ड अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां सभी 28 जवानों का उपचार चल रहा है। मामला चिंतागुफा थाना क्षेत्र का है।

बताया जा रहा है कि गुरुवार को कैंप में जवानों के लिए विशेष दावत थी। हर दिन की अपेक्षा अलग-अलग तरह के पकवान बनाए गए थे। आशंका जताई जा रही है कि कैंप में रात में खाना बनाने के लिए जिस सरसों तेल का इस्तेमाल किया गया था वह पुराना था। उसे काफी दिन पहले कैंप में लाकर रखा गया था। फिलहाल CRPF के अफसर मामले की जांच कर रहे हैं। अफसरों ने कहा कि CRPF के डॉक्टर सभी बीमार जवानों का उपचार कर रहे हैं। सभी की स्थित ठीक है। बीमार सभी जवान खतरे से बाहर हैं।

नक्सल प्रभावित इलाके में स्थित है कैंप
सुकमा जिले के नक्सल प्रभावित इलाके चिंतागुफा में CRPF 150वीं बटालियन का कैंप स्थित है। इस कैंप में CRPF के सैकड़ों जवान पदस्थ हैं। कैंप के जवान रोजाना गश्त पर भी निकलते हैं। ऐसे में एक साथ इतनी संख्या में जवानों का बीमार होना चिंता का विषय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिन्नू रानी बोली-बंगला कितनो बड़ौ है, दिग्गी ने कहा-सरकारी है     |     बीकॉम की छात्रा से रेप:मंगेतर ने शादी से इनकार किया, पीड़िता थाने पहुंची     |     इंदौर में नाबालिग बेटी दे पाएगी पिता को लिवर     |     अलका याग्निक को न्यूरो डिसीज, सुनाई देना बंद हुआ     |     मणिपुर में उपद्रवियों ने CRPF की बस में आग लगाई     |     हिंदुजा फैमिली पर घरेलू स्टाफ से क्रूरता के आरोप     |     गंभीर ने टीम इंडिया के कोच का इंटरव्यू दिया     |     ज्येष्ठ पूर्णिमा को सत्यनारायण भगवान की कथा सुनने की है परंपरा     |     18 JUNE 2024     |     शादी की रात दूल्हे ने सुनी दुल्हन की साजिश     |     घर में खेलते समय विस्फोट, 4 बच्चे झुलसे     |     मां-बेटी की हत्या:धारदार हथियार से मारा     |     भाजपा की मंशा सिर्फ कांग्रेस को बदनाम करने की     |     फिल्म ‘छोरी 2’ की एक्ट्रेस का खुलासा     |     PM मोदी ने अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस से मुलाकात की     |     महाराष्ट्र का चंद्रपुर सबसे गर्म, तापमान 44.6 डिग्री     |     ईसाई धर्मगुरु पोप फ्रांसिस नहीं रहे:88 साल की उम्र में निधन     |     IPL में KKR vs GT:सुदर्शन फिफ्टी लगाकर आउट     |     घर के आंगन में तुलसी लगाने की परंपरा     |