MP में गर्मी से एक सप्ताह सुकून

MP में गर्मी से एक सप्ताह सुकून
मध्यप्रदेश। मध्यप्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। पश्चिम बंगाल और पाकिस्तान में सिस्टम कमजोर होने का असर पड़ा है। गर्म हवाएं आना बंद होने के कारण मध्यप्रदेश में गर्मी से राहत मिली है। अब एक सप्ताह तक राहत रहेगी।

मौसम वैज्ञानिक वेद प्रकाश सिंह ने बताया कि पाकिस्तान से आ रही गर्म हवाएं कमजोर हुई हैं। इस कारण गर्मी पर ब्रेक लगा है। अभी एक सप्ताह तक ज्यादा गर्मी नहीं पड़ेगी। अब तापमान सामान्य के आसपास ही रहेगा। इस कारण सुबह और शाम के समय हल्की ठंडक महसूस हो सकती है। कोई सिस्टम नहीं होने के कारण बारिश के फिलहाल कोई आसार नहीं हैं।

सुबह हल्के बादल भी रहे

भोपाल समेत प्रदेश के कुछ इलाकों में सुबह के समय हल्के बादल रहे। दो दिन पहले प्रदेशभर में बादल होने से दिन का तापमान गिरा था, जबकि रात को उछाल देखने को मिला था। सोमवार को बादल छंटते ही प्रदेशभर में रात का न्यूनतम तापमान नीचे आ गया था। कई इलाकों में तो यह 5 डिग्री तक नीचे चला गया था।

भोपाल में पारा चढ़ा, इंदौर में उतरा

बीते चौबीस घंटों के दौरान मौसम में काफी बदलाव देखने को मिला है। बीती रात भोपाल में रात का पारा डिग्री तक चढ़ गया। एक दिन पहले रात का पारा 2 डिग्री तक नीचे चला गया था। इधर, इंदौर में रात में हल्की से ठंडक बढ़ी है। बीती रात पारा करीब एक डिग्री नीचे आया है। एक दिन पहले रात का पारा मामूली ऊपर चढ़ा था।

यहां रात का पारा नीचे आया

बीती रात छिंदवाड़ा, दमोह, जबलपुर, खजुराहो, नौगांव, सतना, सीधी, टीकमगढ़, ग्वालियर और इंदौर में पारा 2 डिग्री तक लुढ़क गया। इसके अलावा शेष इलाकों में तापमान सामान्य या ऊपर चढ़ा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिन्नू रानी बोली-बंगला कितनो बड़ौ है, दिग्गी ने कहा-सरकारी है     |     बीकॉम की छात्रा से रेप:मंगेतर ने शादी से इनकार किया, पीड़िता थाने पहुंची     |     इंदौर में नाबालिग बेटी दे पाएगी पिता को लिवर     |     अलका याग्निक को न्यूरो डिसीज, सुनाई देना बंद हुआ     |     मणिपुर में उपद्रवियों ने CRPF की बस में आग लगाई     |     हिंदुजा फैमिली पर घरेलू स्टाफ से क्रूरता के आरोप     |     गंभीर ने टीम इंडिया के कोच का इंटरव्यू दिया     |     ज्येष्ठ पूर्णिमा को सत्यनारायण भगवान की कथा सुनने की है परंपरा     |     18 JUNE 2024     |     शादी की रात दूल्हे ने सुनी दुल्हन की साजिश     |     घर में खेलते समय विस्फोट, 4 बच्चे झुलसे     |     मां-बेटी की हत्या:धारदार हथियार से मारा     |     भाजपा की मंशा सिर्फ कांग्रेस को बदनाम करने की     |     फिल्म ‘छोरी 2’ की एक्ट्रेस का खुलासा     |     PM मोदी ने अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस से मुलाकात की     |     महाराष्ट्र का चंद्रपुर सबसे गर्म, तापमान 44.6 डिग्री     |     ईसाई धर्मगुरु पोप फ्रांसिस नहीं रहे:88 साल की उम्र में निधन     |     IPL में KKR vs GT:सुदर्शन फिफ्टी लगाकर आउट     |     घर के आंगन में तुलसी लगाने की परंपरा     |