इंदौर यूं ही नहीं है सफाई में देश में नंबर-1:गेर खत्म होते ही उतरे निगम के 700 कर्मचारी

इंदौर यूं ही नहीं है सफाई में देश में नंबर-1:गेर खत्म होते ही उतरे निगम के 700 कर्मचारी
इंदौर। इंदौर को लगातार पांच बार देश भर में सबसे साफ शहर का अवॉर्ड दिलवाने वाली नगर निगम की टीम ने मंगलवार को फिर अपना कमाल दिखाया। दो साल बाद रंगपंचमी पर जब शहर में गेर निकली, तो इसके रंग में रंगने के लिए पूरा शहर ही राजवाड़ा पहुंच गया।

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार गेर में पांच लाख से ज्यादा लोग शामिल हुए। ऐसे में मल्हारगंज से लेकर राजवाड़ा तक कुछ ही घंटों में गेर के पूरे मार्ग को साफ करना बड़ी चुनौती था। लेकिन निगम की टीम ने रिकॉर्ड दो घंटे से भी कम समय में पूरे गेर मार्ग को साफ कर दिया, और दिखा दिया कि इंदौर यूं ही स्वच्छता में नंबर वन शहर नहीं बनता।

सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक निकली गेर

दो साल बाद मंगलवार को निकली रंगपंचमी की गेर ऐतिहासिक हो गई। इसमें 5 लाख से ज्यादा लोग शामिल हुए। सुबह 11 बजे गोराकुंड, इतवारिया बाजार, नृसिंह बाजार से शुरू हुई गेर में लोगों की भीड़ राजवाड़ा से जवाहर मार्ग तक देखी गई। राजवाड़ा से रीगल तिराहे तक गेर का हुजूम ही दिखाई दे रहा था। इस बार राजवाड़ा में पैर रखने की भी जगह नहीं थी।
चार किलोमीटर मार्ग पर उड़ा चार हजार किलो गुलाल
रंगपंचमी की गेर का मार्ग लगभग चार किलोमीटर लंबा रहा। इस दौरान चार संस्थाओं संगम कॉर्नर चल समारोह समिति, मोरल क्लब गेर, रसिया कॉर्नर और हिंद रक्षक संगठन ने गेर निकाली। गेर के दौरान प्रत्येक संस्था ने एक-एक हजार किलो गुलाल और 30 से 40 हजार लीटर पानी उड़ाने का दावा किया। इस तरह चारों गेर का मिलाकर कुल चार हजार किलो से ज्यादा गुलाल और लगभग डेढ़ लाख लीटर से ज्यादा पानी उड़ाया गया।
एक घंटे में राजवाड़ा साफ
शहर में गेर निकलने के तत्काल बाद आयुक्त सुश्री प्रतिभा पाल के निर्देश पर निगम की सफाई टीम ने सफाई अभियान शुरू किया। दोपहर 3:10 बजे वे राजवाड़ा क्षेत्र में सफाई करने उतरे और 4:15 बजे तक पूरा राजवाड़ा क्षेत्र चकाचक हो गया था। हालांकि चार किलोमीटर के पूरे गेर मार्ग को साफ करने में निगम टीम को दो घंटे का समय लगा।
दस मशीनें, 700 कर्मचारी जुटे
सफाई के लिए नगर निगम ने जो टीम उतारी थी, उसमें दस स्वीपिंग मशीनें, 700 सफाई कर्मचारी, 50 के करीब कचरा वाहन और करीब इतने ही नगर निगम के टैंकर शामिल थे।
निगम के टैंकरों से हुई सड़कों की धुलाई
नगर निगम द्वारा नृसिंह बाजार, सांटा बाजार, खजूरी बाजार, सराफा और राजवाड़ा पर यह विशेष अभियान चलाया गया। यहां दोनों ओर की सड़कों को नगर निगम के टैंकरों से धोकर झाडू लगाई गई। जिससे सड़कें पहले जैसी चकाचक हो गईं। गेर निकलने के चलते यहां हजारों किलो गुलाल सड़कों पर बिखरी थी। साथ ही प्लास्टिक और बलून का सूखा कचरा भी पड़ा हुआ था।
19 जोन में भी प्रमुख सड़कें हुईं साफ
नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि शहर भर के करीब 19 जोन में प्रमुख सड़कों को साफ किया गया। गलियां और मोहल्ले में वार्ड स्तर पर सुबह ही सफाई की जाएगी। इसके लिए नगर निगम की टीम के करीब दो हजार सफाई मित्र शहर भर में सफाई व्यवस्था का जिम्मा संभालेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिन्नू रानी बोली-बंगला कितनो बड़ौ है, दिग्गी ने कहा-सरकारी है     |     बीकॉम की छात्रा से रेप:मंगेतर ने शादी से इनकार किया, पीड़िता थाने पहुंची     |     इंदौर में नाबालिग बेटी दे पाएगी पिता को लिवर     |     अलका याग्निक को न्यूरो डिसीज, सुनाई देना बंद हुआ     |     मणिपुर में उपद्रवियों ने CRPF की बस में आग लगाई     |     हिंदुजा फैमिली पर घरेलू स्टाफ से क्रूरता के आरोप     |     गंभीर ने टीम इंडिया के कोच का इंटरव्यू दिया     |     ज्येष्ठ पूर्णिमा को सत्यनारायण भगवान की कथा सुनने की है परंपरा     |     18 JUNE 2024     |     शादी की रात दूल्हे ने सुनी दुल्हन की साजिश     |     घर में खेलते समय विस्फोट, 4 बच्चे झुलसे     |     मां-बेटी की हत्या:धारदार हथियार से मारा     |     भाजपा की मंशा सिर्फ कांग्रेस को बदनाम करने की     |     फिल्म ‘छोरी 2’ की एक्ट्रेस का खुलासा     |     PM मोदी ने अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस से मुलाकात की     |     महाराष्ट्र का चंद्रपुर सबसे गर्म, तापमान 44.6 डिग्री     |     ईसाई धर्मगुरु पोप फ्रांसिस नहीं रहे:88 साल की उम्र में निधन     |     IPL में KKR vs GT:सुदर्शन फिफ्टी लगाकर आउट     |     घर के आंगन में तुलसी लगाने की परंपरा     |