श्रीलंका में सेना की मौजूदगी में बांटा जा रहा है पेट्रोल, तीन बुजुर्गों की मौत

श्रीलंका में सेना की मौजूदगी में बांटा जा रहा है पेट्रोल, तीन बुजुर्गों की मौत
कोलंंबो। हमारे पड़ोसी देश श्रीलंका इन दिनों आर्थिक संकट से जूझ रहा है। वहां जरूरी चीजों के भाव आसमान छू रहे हैं। डीजल-पेट्रोल और गैस के मामले में स्थिति कुछ ज्यादा ही गंभीर हो चुकी है। पेट्रोल-डीजल खरीदने के चक्कर में कुछ लोगों की मौत भी हो चुकी है। वहां अब हालात इस कदर बिगड़ चुके हैं कि श्रीलंका की सरकार ने पेट्रोल पंपों ओर गैस स्टेशनों पर सेना तैनात करने का फैसला किया है।
पेट्रोल-डीजल की किल्लत
श्रीलंका में न सिर्फ डीजल-पेट्रोल के दाम बढ़े हैं, बल्कि इनकी किल्लत भी हो गई है। इसके चलते पेट्रोल पंपों पर लंबी-लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। हजारों लोग घंटों तक कतार में खड़े होकर तेल खरीद रहे हैं।
तीन बुजुर्गों की मौत
एक मीडिया रिपोर्ट में श्रीलंकाई सेना के प्रवक्ता नीलांथा प्रेमारत्ने के हवाले से बताया गया है कि घंटों तक कतार में खड़े रहने के बाद तीन बुजुर्गों की मौत हो गई। इस घटना के बाद पेट्रोल पंपों पर सेना तैनात करने का निर्णय लिया गया है।
प्रेमारत्ने ने कहा कि सेना सिर्फ तेल बांटने में मदद करेगी जिससे कि हालात नहीं बिगड़ें। उन्होंने कहा कि देश के सभी पेट्रोल पंपों पर सेना के कम कम से कम 2-2 जवानों की तैनाती होगी।
जमाखोरी की शिकायत
अधिकारियों का कहना है कि सेना की तैनाती लोगों की मदद करने के लिए है, न कि लोगों के अधिकार छीनने के लिए। सरकार के प्रवक्ता रमेश पाथिराना का कहना है कि गलत तरीके से डीजल-पेट्रोल बांटे जाने और जमाखोरी की शिकायतें मिलने के बाद सेना को तैनात किया जा रहा है।
हिंसा की घटनाएं
श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल समेत कई जरूरी चीजों की किल्लत हो जाने के कारण कई जगहों पर छिटपुट हिंसा की खबरें आई हैं। पुलिस ने बताया कि सोमवार को एक ऐसी ही घटना मे एक व्यक्ति की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। एक तिपहिया वाहन के चालक के साथ हुई बहस के बाद यह घटना हुई थी। इससे पहले तपती धूप में कतार में घंटों तक लगने को मजबूर होने के बाद तीन बुजुर्गों की मौत हो गई थी। अधिकारियों को उम्मीद है कि सेना को तैनात किए जाने जाने के बाद स्थिति में सुधार आएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिन्नू रानी बोली-बंगला कितनो बड़ौ है, दिग्गी ने कहा-सरकारी है     |     बीकॉम की छात्रा से रेप:मंगेतर ने शादी से इनकार किया, पीड़िता थाने पहुंची     |     इंदौर में नाबालिग बेटी दे पाएगी पिता को लिवर     |     अलका याग्निक को न्यूरो डिसीज, सुनाई देना बंद हुआ     |     मणिपुर में उपद्रवियों ने CRPF की बस में आग लगाई     |     हिंदुजा फैमिली पर घरेलू स्टाफ से क्रूरता के आरोप     |     गंभीर ने टीम इंडिया के कोच का इंटरव्यू दिया     |     ज्येष्ठ पूर्णिमा को सत्यनारायण भगवान की कथा सुनने की है परंपरा     |     18 JUNE 2024     |     शादी की रात दूल्हे ने सुनी दुल्हन की साजिश     |     घर में खेलते समय विस्फोट, 4 बच्चे झुलसे     |     मां-बेटी की हत्या:धारदार हथियार से मारा     |     भाजपा की मंशा सिर्फ कांग्रेस को बदनाम करने की     |     फिल्म ‘छोरी 2’ की एक्ट्रेस का खुलासा     |     PM मोदी ने अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस से मुलाकात की     |     महाराष्ट्र का चंद्रपुर सबसे गर्म, तापमान 44.6 डिग्री     |     ईसाई धर्मगुरु पोप फ्रांसिस नहीं रहे:88 साल की उम्र में निधन     |     IPL में KKR vs GT:सुदर्शन फिफ्टी लगाकर आउट     |     घर के आंगन में तुलसी लगाने की परंपरा     |