रसोई में फिर लगी महंगाई की आग

रसोई में फिर लगी महंगाई की आग
नई दिल्ली। पांच राज्यों के चुनाव खत्म होने के बाद अब महंगाई बढ़ना शुरू हो गई है। तेल कंपनियों ने घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में भी 50 रुपए का इजाफा किया है। इससे बिहार, मध्य प्रदेश, झारखंड, उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ में 14.2 किलो का बिना सब्सिडी वाला सिलेंडर 1 हजार रुपए के ऊपर निकल गया है। बिहार के सुपौल में ये 1048 रुपए का मिल रहा है। दिल्ली की बात करें तो यहां अब 14.2 किलो का बिना सब्सिडी वाला सिलेंडर 949.50 रुपए में मिलेगा।
इन 11 शहरों में हजार के पार हुआ सिलेंडर
मध्य प्रदेश: भिंड (1031 रु.), ग्वालियर (1033.50 रु.) और मुरैना (1033 रु.)
बिहार: सुपौल (1055 रु.), पटना (1048 रु.), भागलपुर (1047.50 रु.) और औरंगाबाद (1046 रु.)
झारखंड: दुमका (1007 रु.) और रांची (1007 रु.)
छत्तीसगढ़: कांकेर (1038 रु.) और रायपुर (1021 रु.)
उत्तर प्रदेश: सोनभद्र (1019 रु.)
प्रमुख शहरों में 14.2 किलोग्राम LPG सिलेंडर की कीमत
शहर कीमत (रुपए में)
दिल्ली 949.50
मुंबई 949.50
कोलकाता 976.00
जयपुर 953.50
भोपाल 955.50
1 साल में 130.50 रुपए महंगा हुआ गैस सिलेंडर
दिल्ली में 1 मार्च 2021 को घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 819 रुपए थी, जो अब 949.50 रुपए पर पहुंच गई है। यानी बीते एक साल में घरेलू गैस सिलेंडर कीमत 130.50 बढ़ी है। वहीं इस पर मिलने वाली सब्सिडी भी खत्म कर दी गई है।
पिछले 8 सालों में गैस सिलेंडर की कीमत दोगुनी से ज्यादा हुई
पिछले 8 सालों में घरेलू गैस सिलेंडर (14.2 किलोग्राम) की कीमत दोगुनी होकर 949.50 रुपए प्रति सिलेंडर हो गई है। 1 मार्च 2014 को 14.2 किलो के घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 410.5 रुपए थी जो अब 949.50 रुपए है।
रूस-यूक्रेन युद्ध से बढ़ रही महंगाई
पेट्रोल, डीजल और घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में लंबे समय से कोई बदलाव नहीं हुआ था। पेट्रोल और डीजल के रेट चार नवंबर, 2021 के बाद से स्थिर थे। घरेलू एलपीजी सिलेंडर के रेट में भी छह अक्टूबर, 2021 के बाद से कोई बदलाव नहीं हुआ था। दूसरी ओर, रूस-यूक्रेन युद्ध की वजह से अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में 40% तक का उछाल आ गया था। इसी के चलते तेल कंपनियों पर इनके दाम बढ़ाने को लेकर दबाव था।
80 पैसे महंगे हुए पेट्रोल-डीजल
देशभर में पेट्रोल और डीजल के दाम में 80 पैसे प्रति लीटर का इजाफा हुआ। इससे दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 95.41 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर 96.21 रुपए प्रति लीटर हो गई। दूसरी ओर, एक लीटर डीजल का रेट 86.67 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर 87.47 रुपए प्रति लीटर तक पहुंच गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिन्नू रानी बोली-बंगला कितनो बड़ौ है, दिग्गी ने कहा-सरकारी है     |     बीकॉम की छात्रा से रेप:मंगेतर ने शादी से इनकार किया, पीड़िता थाने पहुंची     |     इंदौर में नाबालिग बेटी दे पाएगी पिता को लिवर     |     अलका याग्निक को न्यूरो डिसीज, सुनाई देना बंद हुआ     |     मणिपुर में उपद्रवियों ने CRPF की बस में आग लगाई     |     हिंदुजा फैमिली पर घरेलू स्टाफ से क्रूरता के आरोप     |     गंभीर ने टीम इंडिया के कोच का इंटरव्यू दिया     |     ज्येष्ठ पूर्णिमा को सत्यनारायण भगवान की कथा सुनने की है परंपरा     |     18 JUNE 2024     |     21 APR 2025     |     पश्चिम बंगाल की हिंसा पर विहिप का विरोध     |     जहांगीराबाद में युवक पर चाकू से हमला     |     अनुराग कश्यप की ब्राह्मणों पर टिप्पणी से एमपी में हंगामा     |     बचपन में अनाथ हुए अरशद वारसी:पेट पालने के लिए मेकअप बेचा     |     19 साल बाद फिर एकसाथ आ सकते हैं राज-उद्धव     |     BJP सांसद बोले-धार्मिक युद्ध भड़काने के लिए सुप्रीम कोर्ट जिम्मेदार     |     अमेरिका-ईरान में न्यूक्लियर डील पर बातचीत खत्म     |     IPL में RR vs LSG:लखनऊ ने 2 विकेट गंवाए     |     श्रीकृष्ण की उद्धव को सीख:समय रहते सही फैसले लें और अपने धन का सही इस्तेमाल करें, वर्ना बाद में पछताना पड़ता है     |