केंद्रीय मंत्री जीतेंद्र सिंह का बयान:कहा- जैसे 370 हटाया, वैसे ही POK को भी आजाद कराएंगे

केंद्रीय मंत्री जीतेंद्र सिंह का बयान:कहा- जैसे 370 हटाया, वैसे ही POK को भी आजाद कराएंगे
केंद्रीय मंत्री जीतेंद्र सिंह ने रविवार को बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार अपने वादे पर कायम रहेगी और पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर (POJK) को आजाद करके भारत का हिस्सा बनाएगी।

उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाए जाने के बारे में कोई सोच भी नहीं सकता था, लेकिन सरकार यह कर दिखाया। वैसे ही सरकार POJK को भारत का अभिन्न हिस्सा बनाएगी। प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री जीतेंद्र सिंह ने जम्मू दौरे पर यह बयान दिया। वे वहां के कठुआ जिले में महाराज गुलाब सिंह के 20 फीट ऊंचे स्टैच्यू का अनावरण करने गए थे।

POK को आजाद कराना सरकार की जिम्मेदारी है
जीतेंद्र सिंह ने कहा- ‘सरकार ने 1994 में एक रिजॉल्यूशन पास किया था, जिसमें इस बात पर जोर दिया गया कि पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर के जिस इलाके पर कब्जा कर रखा है, उसे उन्हें तुरंत खाली कर देना चाहिए। यह हमारी जिम्मेदारी है कि POJK को आजाद कराया जाए।’

मोदी सरकार ने वो कर दिखाया जो किसी ने सोचा भी न था
जीतेंद्र सिंह ने कहा कि जब हमने आर्टिकल 370 हटाने के बारे में कहा था, तो यह बहुत लोगों की सोच से भी परे था। लेकिन भाजपा ने अपना वादा निभाते हुए इसे हटा दिया। ठीक ऐसे ही पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने 1980 में भविष्यवाणी की थी कि पार्टी यहां बहुमत से जीतेगी, यह भी किसी ने नहीं सोचा था।

पहले भी नेता दे चुके हैं POK को आजाद कराने के बयान
यह पहली बार नहीं है जब किसी भाजपा नेता ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के इलाके को आजाद कराने का वादा किया है। पिछले महीने रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल केजेएस ढिल्लन ने कहा था कि सही समय आने पर POK भारत का हिस्सा बन जाएगा।

इससे पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा था कि मोदी सरकार विकास कार्यों के दम पर जम्मू-कश्मीर का चेहरा ऐसे बदल देंगे कि POK के लोग भारत का हिस्सा बनने की मांग करने लगेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिन्नू रानी बोली-बंगला कितनो बड़ौ है, दिग्गी ने कहा-सरकारी है     |     बीकॉम की छात्रा से रेप:मंगेतर ने शादी से इनकार किया, पीड़िता थाने पहुंची     |     इंदौर में नाबालिग बेटी दे पाएगी पिता को लिवर     |     अलका याग्निक को न्यूरो डिसीज, सुनाई देना बंद हुआ     |     मणिपुर में उपद्रवियों ने CRPF की बस में आग लगाई     |     हिंदुजा फैमिली पर घरेलू स्टाफ से क्रूरता के आरोप     |     गंभीर ने टीम इंडिया के कोच का इंटरव्यू दिया     |     ज्येष्ठ पूर्णिमा को सत्यनारायण भगवान की कथा सुनने की है परंपरा     |     18 JUNE 2024     |     शादी की रात दूल्हे ने सुनी दुल्हन की साजिश     |     घर में खेलते समय विस्फोट, 4 बच्चे झुलसे     |     मां-बेटी की हत्या:धारदार हथियार से मारा     |     भाजपा की मंशा सिर्फ कांग्रेस को बदनाम करने की     |     फिल्म ‘छोरी 2’ की एक्ट्रेस का खुलासा     |     PM मोदी ने अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस से मुलाकात की     |     महाराष्ट्र का चंद्रपुर सबसे गर्म, तापमान 44.6 डिग्री     |     ईसाई धर्मगुरु पोप फ्रांसिस नहीं रहे:88 साल की उम्र में निधन     |     IPL में KKR vs GT:सुदर्शन फिफ्टी लगाकर आउट     |     घर के आंगन में तुलसी लगाने की परंपरा     |